विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

राजा के भाई का सनसनीखेज खुलासा, राज-सोनम के नाम रजिस्टर्ड है कंपनी, इसी के खाते से किलर्स को दी थी सुपारी की रकम

Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में कुछ न कुछ खुलासे होते जा रहे हैं. अब राजा के भाई ने खुलासा किया है. आरोप है लगाया है कि राज और सोनम के नाम एक कंपनी रजिस्टर्ड है.

राजा के भाई का सनसनीखेज खुलासा, राज-सोनम के नाम रजिस्टर्ड है कंपनी, इसी के खाते से किलर्स को दी थी सुपारी की रकम

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. राजा के भाई का कहना है कि राज और सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) के नाम एक कंपनी रजिस्टर्ड है. इसी कंपनी के अकाउंट में लगभग 7-8 लाख रुपये हैं. भाई ने आरोप लगाया है कि इसी कंपनी के पैसों का इस्तेमाल राजा की हत्या के लिए हुआ था. 

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि वह सोनम के परिवार की नारकोटिक्स मांग के लिए हाईकोर्ट में भी अपील करेंगे. उन्हें आशंका है कि कंपनी के ही खाते से राजा की हत्या करने के लिए सुपारी दी गई थी.

14 दिन की न्यायिक हिरासत में राज और सोनम

शिल़ॉन्ग कोर्ट ने 21 जून को राजा की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस दौरान पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों की रिमांड की मांग नहीं की गई.

जहां रुकी थी सोनम, उस फ्लैट का चौकी दार गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के अशोकनगर एसपी विनीत कुमार जैन के अनुसार, गिरफ्तार चौकीदार बल्ली उर्फ बलबीर इंदौर के उसी फ्लैट में चौकीदार और कारपेंटर का काम करता था, जहां आरोपी सोनम रघुवंशी हत्या के बाद रुकी थी. चौकीदार बलबीर इन दिनों मक्का की फसल बोने गांव आया हुआ था और इस बीच आज इसको शिलांग पुलिस पकड़कर इंदौर ले गई है.

ये हैं मुख्य पांच आरोपी 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पतनी सोन और उसका प्रेमी राज कुशवाह (21) मास्टरमाइंड हैं. इसके अलावा राजा की हत्या में शामिल अन्य तीन आरोपी आनंद सिंह कुर्मी (23), आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) हैं. ये तीनों आरोपी राज कुशवाह के दोस्त हैं.

ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी केस में आया नया मोड़, क्या लोकेंद्र के पास है सोनम का बैग?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com