विज्ञापन

Rain Alert: मध्य प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में इन स्थानों पर बरसेंगे बदरा; पढ़ें IMD का अपडेट

MP में औसत बारिश अब 7 इंच पहुंच गई है. आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है और छत्तीसगढ़ में आज मानसून का असर देखने को मिलेगा.

Rain Alert: मध्य प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में इन स्थानों पर बरसेंगे बदरा; पढ़ें IMD का अपडेट
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट.

मध्य प्रदेश में आज भी ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, छत्तीसगढ़ में आज भी बदरा बरसेंगे, लेकिन मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. राज्य में सिर्फ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. आईएमडी (IMD) ने दोनों राज्यों में आज के लिए मौसम और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

एमपी में छह दिन से लगातार बारिश, आज भी अलर्ट

मध्य प्रदेश में 6 दिन से लगातार बारिश के बाद राज्य में औसत बारिश का आंकड़ा 7 इंच पहुंच गया है. आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में अति भारी बारिश यानी ऑरेंज अलर्ट: गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर और छतरपुर में अति भारी बारिश हो सकती है.

भारी बारिश यानी येलो अलर्ट: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, आगर-मालवा, राजगढ़, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी में भारी बारिश का अलर्ट.

गरज-चमक का अलर्ट: श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, भोपाल, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार.

छत्तीसगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम, यहां बारिश की संभावना

आज मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. एक दो स्थानों पर तेज से भारी बारिश होने की भी संभावना जताई है. रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर और सरगुजा में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें- मुंबई-पुणे में बारिश: रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द, राजधानी-अवंतिका सहित कई के रूट और समय बदले

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close