विज्ञापन

मुंबई-पुणे में बारिश: रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द, राजधानी-अवंतिका सहित कई के रूट और समय बदले 

मुंबई और पुणे में लगातार हो रही भारी बारिश से रेलवे यातायात पर बड़ा असर पड़ा है. रतलाम रेल मंडल की कई ट्रेनों को के रूट और समय में बदलाव किया गया है.

मुंबई-पुणे में बारिश: रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द, राजधानी-अवंतिका सहित कई के रूट और समय बदले 

रतलाम: मुंबई-पुणे में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव, मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने से रेल यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है. इसका सीधा असर पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ा है. रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. साथ ही, कई ट्रेनों को रीशिड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट और उनका रूट डायवर्ट किया है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण आगामी घंटों में भी ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें. 

मुंबई सेंट्रल डिवीजन में बारिश के कारण एक दर्जन ट्रेन प्रभावित, कैंसिल और रीशेड्यूल रेल की लेटेस्ट लिस्ट देखें

रीशिड्यूल की गई ट्रेनें

  • 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – अब रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस – अब रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल – अब रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगी.
  • 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस – अब 7 जुलाई को रात 1:30 बजे प्रस्थान करेगी.

इन ट्रेनों का बदला गया रूट  

 महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के बीच सफर होगा आसान, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेन की सेवा, जानिए रूट और पूरा शेड्यूल

6 जुलाई को रद्द क‍िया  गया

  • 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
  • 12925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस
  • 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close