Rahul Gandhi Bhopal visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई. भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो राहुल गांधी, जिन्हें धनिया और चना का फर्क नहीं पता. जिन्हें ये नहीं मालूम कि मिर्च लाल पैदा होती है या हरी, वो किसानों से क्या ही चर्चा करेंगे. इसलिए राहुल गांधीजी इटली जाओ और आराम करो.
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से किसानों से चर्चा करेगी, उसने कभी किसानों को सम्मान नहीं निधि दी. कांग्रेस ने किसानों के खेत तक जाने वाले मार्गों का निर्माण नहीं कराया. आज किसानों के हित और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार निरंतर प्रयासरत है. किसानों के साथ खड़ी रहने वाली सरकार, उनकी प्रगति के लिए दिन-रात खड़ी रहने वाली भाजपा सरकार है. इसलिए राहुल गांधी जी इटली जाओ और आराम करो.
भोपाल में किसान महाचौपाल का अयोजन
दअरसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार 24 फरवरी 2026 को इंडो-यूएस ट्रेड डील (India-US Trade Deal) के खिलाफ किसान महाचौपाल होगी. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे. दोनों नेता मुख्य वक्ता के तौर पर किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे. किसान महाचौपाल का आयोजन जवाहर चौक पर होगा. इसके लिए यहां यहां दो बड़े डोम बनाए गए हैं, मंच पर करीब 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है.