Gwalior: PWD के इंजीनियर ने ठेकेदार से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

MP News: SPE के पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि पी के गुप्ता को तब पकड़ा गया है जब वह 15,000 रुपये की रिश्वत (Caught taking bribe) ले रहा था. सिंह ने बताया कि गुप्ता पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
फाइल फोटो

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कार्यकारी अभियंता (Executive Engineer) को कथित तौर पर 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. लोकायुक्त विशेष पुलिस प्रतिष्ठान (SPE) के पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि कार्यकारी अभियंता पीके गुप्ता ने एक ठेकेदार से बिल मंजूरी के बदले पैसे की मांग की थी. यह बिल ठेकेदार की ओर से किए गए विद्युतीकरण से संबंधित था.

SPE के पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया किपी के गुप्ता को तब पकड़ा गया, जब वह 15,000 रुपये की रिश्वत (Caught taking bribe) ले रहा था. सिंह ने बताया कि गुप्ता पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

अभियंता पहले ही ले चुका था 55 हजार की रिश्वत

वहीं दूसरी ओर शिकायतकर्ता ठेकेदार ने मीडिया को बताया कि उसने जिलाधिकारी के आवास पर तीन लाख रुपये का कुछ विद्युतीकरण कार्य कराया था. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि 2.72 लाख रुपये का बिल मंजूर किया गया था और गुप्ता 70,000 रुपये की मांग कर रहा था.

ये भी पढ़ें - Harda: पूर्व पार्षद को वोटिंग के समय EVM की फोटो लेना पड़ा महंगा, कांग्रेस की शिकायत पर मामला दर्ज

वसील चुका था 55,000 रुपये 

शिकायतकर्ता ने पहले ही गुप्ता को 55,000 रुपये का भुगतान कर दिया था, लेकिन वह उस पर शेष 15,000 रुपये का भुगतान करने के लिए दबाव डाल रहा था. जिसके बाद उसने गुप्ता की शिकायत लोकायुक्त में की.

ये भी पढ़ें - कहीं भोपाल का भी न हो जाए दिल्ली जैसा हाल! 300 AQI में सांस ले रही सबसे स्वच्छ राजधानी

Advertisement