पिपरिया से छिंदवाड़ा आ रही एक बस पलटी, 15 यात्री घायल, चालक को आई गंभीर चोटें 

हादसे में घायल 10 से 11 यात्रियों को इलाज के लिए पिपरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी अन्य मामूली घायल यात्रियों को  प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. बस चालक के सिर  में गंभीर चोट आई है, उसे इलाज के लिए जिला असप्ताल रेफर किया गया है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

होशंगाबाद जिले के पिपरिया से छिंदवाड़ा आ रही एक बस रविवार 22 फरवरी सुबह करीब 10 बजे रेनीखेड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 15 यात्री घायल हो गए. सूचना पर माहुलझिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल तामिया अस्पताल भेजा गया. बस चालक की हालत गंभी बताई जा रही है. 

जानकारी के अनुसार, बस पिपरिया से छिंदवाड़ा की ओर आ रही थी. रेनीखेड़ा के पास अचानक चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई. गनीमत रही कि उस समय बस में यात्रियों की संख्या अधिक नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, हादसे में 15 यात्रियों को चोटें आई हैं. 

बस चालक गंभीर रूप से घायल 

10 से 11 यात्रियों को इलाज के लिए पिपरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी अन्य मामूली घायल यात्रियों को  प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. बस चालक अमर के सिर  में गंभीर चोट आई है, उसे इलाज के लिए जिला असप्ताल रेफर किया गया है.  

Maoist Devji: 6 करोड़ का इनाम, 135 जवानों का हत्यारा, कौन है सरेंडर करने वाला दुर्दांत नक्सली देवजी?

पुलिस कर रही हादसे की जांच 

उधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात शुरू कराया. साथ ही केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज गति के कारण बस अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है.  

Advertisement

Dhar News: गणपति घाट फोरलेन पर हादसा, कंटेनर में घुसा ट्रक, 3.5 घंटे केबिन में फंसा रहा चालक

राम वन गमन पथ पर लूट का नया तरीका, जेब से 3000 निकालकर चालक को मारी गोली, कील बिछाकर रोका था ट्रक