विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2024

Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश में दो दिनों के बाद फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम,  जानें- छत्तीसगढ़ में क्या है कीमत

Petrol-Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने रविवार को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में ईंधन की नई कीमतें जारी की हैं. ऐसे में आप यहां जानें मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के शहरों में फ्यूल के आज के रेट क्या हैं. 

Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश में दो दिनों के बाद फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम,  जानें- छत्तीसगढ़ में क्या है कीमत

Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने रविवार की सुबह देशभर के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी की हैं. मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में मामूली बदलाव किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में आज भी भाव स्थिर हैं. मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम 0.22 पैसे प्रति लीटर और डीजल 0.21 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. 3 दिनों से कीमतें जस की तस हैं. 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ईंधन के दाम 

मध्य प्रदेश में दो दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. इसके साथ ही रविवार को पेट्रोल 109.73 रुपए  प्रति लीटर पर मिलेगा, जबकि यहां डीजल की कीमत 94.90 रुपए प्रति लीटर है. छत्तीसगढ़ में भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की है, लेकिन यहां दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इसके साथ ही रविवार को छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 103.08  रुपए  प्रति लीटर और डीजल 95.96 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा. 

छत्तीसगढ़ के इन शहरों में फ्यूल के दाम 

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पेट्रोल 105.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.06  रुपए  प्रति लीटर, बिलासपुर में पेट्रोल 103.16 रुपए  प्रति लीटर और डीजल 96.14 रुपए प्रति लीटर, दुर्ग में पेट्रोल 102.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.69 रुपए प्रति लीटर, रायपुर में पेट्रोल 102.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.44 रुपए  प्रति लीटर, राजनांदगांव में पेट्रोल 103.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.11 रुपए प्रति लीटर ,सरगुजा में पेट्रोल 103.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.47 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिकेगा. 

ये भी पढ़ें PCC चीफ दीपक बैज का BJP पर तंज, कहा- साय सरकार पूरी तरह से हो चुकी है असहाय

मध्यप्रदेश के इन शहरों में फ्यूल के दाम 

भोपाल में पेट्रोल 108.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.58  रुपए प्रति लीटर, ग्वालियर में पेट्रोल 108.58  रुपए प्रति लीटर और डीजल  93.84 रुपए प्रति लीटर, जबलपुर में पेट्रोल 108.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.94 रुपए प्रति लीटर, इंदौर में पेट्रोल 108.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल  93.94 रुपए प्रति लीटर और उज्जैन में पेट्रोल 109.11 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.35 रुपए प्रति लीटर की कीमत तय की गई है.  

ये भी पढ़ें MP में नई पहल: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, उज्जैन से PM श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com