विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2023

Jabalpur: स्टेशन पर यात्री और टीसी के बीच हुआ ढिशूम-ढिशूम, एक धूसे में ही फ्लैट हो गए 'ब्लैक कोर्ट धारी'

Railway News: वीडियो में दिख रहा है कि यात्री और टीसी के बीच किसी बात पर बहस होती है, जिसके बाद टीसी यात्री पर हाथ उठा देता है. जवाब में यात्री भी टीसी को एक जोरदार घूंसा मारता है, जिसके बाद टीसी साहब प्लेटफॉर्म पर ही गिर गए. हालांकि, इसके बाद टीसी के दूसरे साथी यात्री के साथ बुरी तरह मारपीट करते नजर आए.

Jabalpur: स्टेशन पर यात्री और टीसी के बीच हुआ ढिशूम-ढिशूम, एक धूसे में ही फ्लैट हो गए 'ब्लैक कोर्ट धारी'

Madhya Pradesh News: जबलपुर के रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर एक यात्री और टिकट चेकिंग स्टाफ के टीटीसी के बीच ढिशूम-ढिशूम का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि, यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन ताज्जुब इस बात की है कि इस मामले में दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी जीआरपी में शिकायत दर्ज नहीं कराई. वीडियो में दिख रहा है कि यात्री और टीसी के बीच किसी बात पर बहस होती है, जिसके बाद टीसी यात्री पर हाथ उठा देता है. जवाब में यात्री भी टीसी को एक जोरदार घूंसा मारता है, जिसके बाद टीसी साहब प्लेटफॉर्म पर ही गिर गए. हालांकि इसके बाद टीसी के दूसरे साथी यात्री के साथ बुरी तरह मारपीट करते नजर आए.

जीआरपी कह रही कोई शिकायत नहीं आई

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जब जीआरपी थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है, लेकिन यह किस जगह का है. इसका पता नहीं चल पाया है. टीसी की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है. वहीं, दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. शिकायत मिलेगी, तो कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- छत से टूटकर गिरता प्लास्टर और नीचे खौफ में बच्चे, MP के सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल

टीसी साहब खुद ही मौसम में तो नहीं थे

इस वीडियो के बारे में पड़ताल करने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि जिस टीसी और यात्री की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वह टीसी साहब घटना के वक्त कड़ाके की ठंड में अपना अलग मौसम बनाए हुए थे. मामला पुलिस में जाता, तो उल्टा उन पर कड़ी कार्रवाई हो जाती. वहीं, बुरी तरह पिटने के बावजूद यात्री ने भी रेलवे के सख्त कानूनों के चलते चुप रहने में ही भलाई समझी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में हुआ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM के पास रहेगा गृह विभाग, जानें किसे क्या मिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com