विज्ञापन

'वो परेशान करता था', पन्ना में बीएससी छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में शव मिलने पर मचा हड़कंप

BSC Girl Student Death: कोतवाली थाना क्षेत्र की राजा बाबू कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा पुष्पा अहिरवार का शव फांसी से लटका मिला. वह BSc प्रथम वर्ष की छात्रा थी

'वो परेशान करता था', पन्ना में बीएससी छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में शव मिलने पर मचा हड़कंप
पुष्पा किराए के कमरे में रहकर कर रही थी पढ़ाई.

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के ​​पन्ना जिले में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र की राजा बाबू कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय छात्रा का शव मिला है. इस घटना से हड़कंप मच गया है.

​मृतका बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जिसकी पहचान पुष्पा अहिरवार के रूप में हुई है. उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

हालांकि, मृतका के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं, परिजनों का कहना है कि पुरैना गांव के रहने वाला विकास अहिरवार पुष्पा को फोन पर लगातार परेशान और प्रताड़ित करता था. वह फिलहाल सागर जिले में रहकर पढ़ाई कर रहा है.

​मृतका के भाई का आरोप है कि फोन पर हुए इसी विवाद और उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा. फिलहाल, पन्ना कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

PM रिपोर्ट के बाद चलेगा पता

पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल्स और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और दोषियों की भूमिका साफ हो सकेगी. वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

ये भी पढ़ें- एमपी में Unknown कॉल ने बुजुर्ग को फंसाया, ऐसे एक 'SBI बैंक अधिकारी' ने खाते से गायब कर दी रकम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com