विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2024

पद्मश्री जोधईया बाई का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस, इसलिए थीं प्रसिद्ध

Jodhaiya Bai Death: उमरिया की रहने वाली जोधईया बाई का रविवार की शाम निधन हो गया. उन्हें पद्मश्री पदक से भी नवाजा गया था. इनका अंतिम संस्कार सोमवार को होगा.

पद्मश्री जोधईया बाई का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस, इसलिए थीं प्रसिद्ध
चित्रकला में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली जोधईया बाई

Umaria News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उमरिया जिले की रहने वाली अंतराष्ट्रीय बैगा चित्रकार जोधईया (Jodhaiya Bai) अम्मा का निधन रविवार की देर शाम हो गया. गृह ग्राम लोढ़ा में 86 वर्ष की उम्र में जोधईया बाई ने अपनी अंतिम सांसे ली. इनका अंतिम संस्कार सोमवार, 16 दिसंबर को किया जाएगा. बता दें कि इन्हें चित्रकला के क्षेत्र में 2023 में पद्मश्री अवॉर्ड (Padamshree Award) से नवाजा गया था. 

मिल चुका है नारी शक्ति सम्मान 

साल 2022 में जोधईया बाई को राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान दिया गया था. इसके बाद साल 2023 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित जोधईया अम्मा अपने जिले का नाम रोशन कर चुकी है. मशहूर चित्रकार आशीष स्वामी ने अपने जनगण तस्वीर खाना में 60 साल की उम्र में जोधईया अम्मा को चित्रकारी की शिक्षा दी थी. जोधईया अम्मा का पूरा नाम जोधईया बाई बैगा था. 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close