MP News in Hindi: ग्वालियर में कोई भी जश्न मनाने के नाम पर हथियारों का प्रदर्शन कम नहीं हो रहा है. इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है, जहां जन्मदिन मनाने के दौरान खुलेआम फायरिंग की जा रही है. जन्मदिन के दौरान बंदूक से केक काटकर कट्टों से गोलियां चलाई गई हैं.
वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में बंदूक लिए है और दूसरे हाथ में कट्टा लेकर गोलियां चला रहा है. यह वीडियो महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीन दयाल नगर इलाके का बताया जा रहा है.
Advertisement
युवक ने चेहरा ढक रखा
वीडियो में फायरिंग करने वाले युवक ने चेहरे को ढक रखा है. इसके अलावा वीडियो में और भी युवक दिख रहे हैं. युवकों ने कार के बोनट पर केक रखकर बंदूक से काटा है. इसके बाद फायरिंग की गई है.
सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Topics mentioned in this article