विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2025

घर बैठे कमाएं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में जलाभिषेक और पूजन का पुण्य! ई-आराधना का उठाएं लाभ

MP NEWS: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में ऑनलाइन पूजा और शीघ्र दर्शन की सुविधा शुरू की गई है. श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पूजा बुक कर सकते हैं और वीडियो लिंक के माध्यम से पूजा में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, शीघ्र दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे श्रद्धालुओं को कम समय में दर्शन हो सकते हैं.

घर बैठे कमाएं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में जलाभिषेक और पूजन का पुण्य! ई-आराधना का उठाएं लाभ

Omkareshwar Jyotirlinga: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महामृत्युंजय जाप, पार्थेश्वर पूजन, पंचामृत पूजन, नर्मदा आरती, नर्मदा पूजन तथा जलाभिषेक कराकर यदि आप पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट shriomkareshwar.org पर जाकर ऑनलाइन पूजा व शीघ्र दर्शन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से श्रृद्धालुओं को मंदिर प्रशासन द्वारा ऑनलाइन पूजा व अभिषेक करने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है. श्रृद्धालुओं को वेबसाइट पर जाकर पूजन के लिए तिथि व समय बुक करना होगा. बुक किये गये निर्धारित समय पर भक्तगण वीडियो लिंक के माध्यम से पूजन व अभिषेक में घर बैठे शामिल हो सकते हैं. पूजन के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्रृद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद पहुँचाने की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन द्वारा की जाती है.

एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति ने बताया कि जो श्रृद्धालु ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने आना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिये “शीघ्र दर्शन” की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है. इसके लिये वेबसाइट पर जाकर शीघ्र दर्शन का समय व दिनांक चयनित कर 300 रूपये का ऑनलाइन भुगतान कर दर्शन बुक करना होंगे. इसके बाद संबंधित श्रृद्धालु को डिजिटल टोकन प्राप्त हो जाता है.

ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में आने पर यह डिजिटल टोकन दिखाने पर एक “रिस्ट बैंड” उपलब्ध कराया जाता है, जिसके माध्यम से संबंधित श्रृद्धालु को शीघ्र दर्शन की सुविधा मंदिर प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी जाती है और बिना किसी इंतजार के कम समय में "ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग" के दर्शन आसानी से हो जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com