विज्ञापन

Bus Accident: नेपाल से पुणे जा रही बस और सिलेंडर भरी गाड़ी में जोरदार टक्कर, महिला की मौत; 36 यात्री घायल

हादसा बिरखडी गांव के पास NH-719 पर हुआ. नेपाल से महाराष्ट्र के पुणे जा रही स्लीपर बस की सिलेंडर से भरी गाड़ी से जोरदार भिड़ंत हो गई.

Bus Accident: नेपाल से पुणे जा रही बस और सिलेंडर भरी गाड़ी में जोरदार टक्कर, महिला की मौत; 36 यात्री घायल
हादसे के बाद घटनास्थल का हाल.
NDTV

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. NH-719 पर स्लीपर बस और सिलेंडर से भरी गाड़ी की आमने-सामने जोड़दार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. इस दौरान हादसे में बस में सवार महिला यात्री की भी मौत हो गई. वहीं, 36 यात्री घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए भेज दिया. यह हादसा बिरखडी गांव के पास हुआ. पुलिस ने बताया कि बस नेपाल से महाराष्ट्र के पुणे जा रही थी.

NOTE: ये खबर अपडेट की जा रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com