विज्ञापन

नीमच में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, काटी उसकी मूंछें-भौंहे, पहनाई जूतों की माला; महिला के साथ छेड़छाड़ का है आरोप

Madhya Pradesh News: गुस्साए लोगों ने आरोपी को एक पेड़ से रस्सी से बांध दिया. इसके बाद भीड़ ने आरोपी के सिर के एक तरफ के बाल काट दिए, मूंछें साफ कर दीं और आंखों के ऊपर की भौंहे भी काट दीं. इतना ही नहीं उसे जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया.

नीमच में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, काटी उसकी मूंछें-भौंहे, पहनाई जूतों की माला; महिला के साथ छेड़छाड़ का है आरोप

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) जिले के मांगरोल चक गांव में छेड़छाड़ का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर कथित तौर पर सरेआम सजा दी. जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की रात मदन बंजारा नामक युवक नशे की हालत में एक विधवा महिला के घर में घुस गया. आरोप है कि उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. महिला की चीख सुनकर उसका बेटा जाग गया और मां-बेटे ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया.

महिला का आरोप

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे जबरन अपने साथ रखने का दबाव बना रहा था, जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ रहना चाहती है.

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पेड़ से बांधकर मारपीट की. उसके बाल, मूंछें और भौंहें काट दी गईं. वहीं जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. हालांकि इस मामले में 21 अप्रैल शाम को पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

वीडियो वायरल

इस घटना से जुड़ा वीडियो भी अब सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी नशे की हालत में गाली गलौज करता हुआ दिखाई दे रहा है. साथ ही उसके आधे सिर के बाल, एक तरफ कि भोह और मूंछ को मुंड दिया गया है.

ये भी पढ़ें:  'तुम्हारे पति पर घोर संकट...', तांत्रिक का शिकार बनीं महिलाओं ने सौंप दिए अपने जेवर, पकड़ा गया महाठग

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close