विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2025

NDTV Yuva कॉन्क्लेव में बोले सिंधिया, 'देश में बदल रहा उद्यमिता का महौल, इस वक्त काम कर रहे हैं 1 लाख 75 हजार स्‍टार्टअप'

NDTV Yuva Conclave 2025: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि भारत सरकार ने दुनियाभर की यूनिवर्सिटी के रिसर्च डेटाबेस के एक्‍सेस के लिए पॉलिसी बनाई है. इसके लिए सरकार 600 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है.

NDTV Yuva कॉन्क्लेव में बोले सिंधिया, 'देश में बदल रहा उद्यमिता का महौल, इस वक्त काम कर रहे हैं 1 लाख 75 हजार स्‍टार्टअप'

NDTV Yuva Conclave: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 'एनडीटीवी युवा- यूथ फॉर चेंज' कॉन्क्लेव में पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने युवाओं को भारत का भविष्‍य बताया. सिंधिया ने कहा, ' हम लोग जब छोटे होते थे, तब हम लोगों को सिर्फ विदेश में ही इंटर्नशिप का मौका मिलता था. अब प्रधानमंत्री मोदी की वजह से देश में सब बच्‍चों को ये मौका मिलेगा.' उन्होंने कहा, 'यह यूथ पावर ही है कि जिस देश में एक समय उंगली पर गिने जाने वाले स्‍टार्टअप हुआ करते थे, आज वहां 1 लाख 75 हजार स्‍टार्टअप हो चुके हैं.' 

युवा किसी भी देश का सिंबल होता है. आज भारत के पास युवाओं का खजाना है, क्‍योंकि देश की 70 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम है, जो  लगभग 90 करोड़ हैं. वर्तमान में अमेरिका की आबादी का तीन गुना भारत में युवा हैं और संयुक्‍त यूरोप की आबादी का दोगुना. यह हमारी यूथ पावर है. मैं मानता हूं कि भारत का जन भी युवा, शक्ति भी युवा, क्षमता भी युवा और भारत का भविष्‍य भी युवा है. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री

500 कंपनियों के साथ युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप का मौका: ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'जिस देश में अंगुली पर गिने जाने वाले स्‍टार्टअप हुआ करते थे, वहां आज 1 लाख 75 हजार स्‍टार्टअप हो चुके हैं. इस देश में एक भी यूनिकॉर्न नहीं होता था, लेकिन आज एक लाख से ज्‍यादा यूनिकॉर्न है. यह हमारा खजाना है. इस खजाने को चैनेलाइज करना, प्रोडक्‍टीविली यूज करना यह हमारा दायित्‍व है. इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं की शुरुआत की है, जिसमें से एक है- 'पीएम इंटर्नशिप योजना'. उन्होंने कहा कि 'पीएम इंटर्नशिप योजना' के तहत देश की टॉप 500 कंपनियों के साथ देश के युवाओं को इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा.'

सिंधिया ने कहा, 'हम लोग जब छोटे होते थे, तब लोगों को सिर्फ विदेश में ही इंटर्नशिप का मौका मिलता था. अब प्रधानमंत्री की वजह से देश के बच्‍चों को यह मौका मिलेगा. इस साल 80 हजार नौजवानों ने 'इन्‍रोलमेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम' में अपने आप को एनरोल्ड किया है. इसके लिए 2 हजार करोड़ रुपये की राशि रखी गई है.

नौजवानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ला रही है कई स्‍कीम: सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'भारत के पास दुनियाभर की यूनिवर्सिटी के रिसर्च डेटाबेस का एक्‍सेस होगा. इसके लिए भारत सरकार ने पॉलिसी बनाई है. इसके लिए सरकार 600 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. मोदी सरकार नौजवानों को आगे बढ़ाने के लिए कई स्‍कीम ला रही है.

ये भी पढ़े: KKR vs RR: कोलकाता या राजस्थान... बरसापारा की पिच पर आज कौन खोलेगा जीत का खाता? जानें मैच का प्रीव्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com