विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2024

"अपने कामों का हिसाब नहीं ये नेता... " पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

MP News in Hindi : नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के किला चौक मैदान पर एक निजी गजक सेंटर का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद वह अपने अनोखे अंदाज में चाय और गजक का लुत्फ उठाते हुए आम लोगों से मिले.

"अपने कामों का हिसाब नहीं ये नेता... " पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
"अपने कामों का हिसाब नहीं ये नेता... " पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने महाराष्ट्र (Mahrarashtra) के बाद अब अपने गृह क्षेत्र दतिया (Datiya) में आज एक कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए. इसके बाद  प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 259 हितग्राहियों को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशि का डिजिटल ट्रांसफर किया. इस योजना के तहत कुल राशि 2 करोड़ 10 लाख रुपये का वितरण किया गया. इस मौके पर डॉ मिश्रा ने स्थानीय कांग्रेसी विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक निधि उनके पास आ चुकी है, लेकिन वह किसी गरीब को सहायता नहीं दे रहे हैं.

"हम हमेशा गरीबों की सहायता करते हैं, जिसमें 5000 से 20000 रुपये तक की सहायता दी जाती है. जबकि कांग्रेस नेता कभी अपने कामों का हिसाब नहीं देते. " - नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने आम जन से की बात

इसके बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के किला चौक मैदान पर एक निजी गजक सेंटर का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद वह अपने अनोखे अंदाज में चाय और गजक का लुत्फ उठाते हुए आम लोगों से मिले. आस-पास के लोगों से बातचीत करते हुए मिश्रा ने अपने सरल और सुलभ व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया और आम जन से मन मिलाते हुए नज़र आए.

ये भी पढ़ें : 

सत्ता बदलने का इफेक्ट ! सरकारी गोदाम के कचरे में पड़ी मिली भूपेश बघेल की तस्वीरें

कांग्रेस पर बोला था करारा हमला

मालूम हो कि लोकसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस पर हमला बोलते नज़र आए थे. पूर्व मंत्री नरोत्तम दास ने कहा था कि अति आत्मविश्वास के कारण कांग्रेस चुनाव हार गई. नरोत्तम मिश्ना ने कहा था कि अति आत्मविश्वास के कारण ही मराठा सेना पानीपत के युद्ध में अहमद शाह अब्दाली से हार गई थी. इसी तरह कांग्रेस भी हार गई.

पढ़ने के लिए क्लिक करें : 

MP में नशे का कारोबार ! गरमाई सियासत, CONG ने विजयवर्गीय को लेकर कह दी बड़ी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com