नर्मदापुरम में मूंग खरीदी में भ्रष्टाचार: 10 दिन में 3 सर्वेयरों पर FIR, रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर एक्‍शन

नर्मदापुरम के पिपरिया में मूंग पास करने के एवज में किसान से 4500 रुपये रिश्वत लेते सर्वेयर का वीडियो वायरल हुआ है. शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जिले में 10 दिनों के भीतर सर्वेयरों पर यह तीसरी एफआईआर है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
narmadapuram moong procurement corruption ncml surveyor bribe video viral pipariya fir.

नर्मदापुरम जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के दौरान किसानों से रिश्वत मांगने का गंभीर मामला सामने आया है. ताजा मामला जिले के पिपरिया स्थित शाकंभरी वेयरहाउस के उपार्जन केंद्र का है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो 1 अगस्त का बताया जा रहा है. इसमें NAFED (नेफेड) द्वारा नियुक्त कंपनी NCML का सर्वेयर महेंद्र सिंह ठाकुर किसान से मूंग पास करने के एवज में 5 हजार रुपये की मांग करता नजर आ रहा है. वीडियो में किसान कम राशि देने की बात कहता है, जिस पर सर्वेयर कथित तौर पर 4 हजार रुपये खुद के लिए और 1 हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति के लिए मांगता है. सर्वेयर किसान की मूंग में मिट्टी होने का हवाला देते हुए उसे पास कराने का झांसा देता है. इसके बाद किसान सर्वेयर को 4500 रुपये दे देता है.

Advertisement

हॉस्पिटल ऑन व्हील्स: सूरजपुर पहुंची लाइफलाइन एक्सप्रेस, 5 सितंबर तक होगा मुफ्त इलाज, राह में रोड़ा बना कीचड़

सर्वेयर पर एफआईआर 

मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक जांच के आदेश दिए गए और जांच के उपरांत सर्वेयर के खिलाफ पिपरिया के मंगलवारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. सरकारी खरीदी में गड़बड़ी और अमानक मूंग पास करने के मामलों में NCML के सर्वेयरों के खिलाफ महज 10 दिनों में जिले में यह तीसरी एफआईआर है. इस रिश्वतखोरी ने जिले के उपार्जन केंद्रों की पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले में सर्वेयर के साथ समिति स्टाफ और वेयरहाउस संचालकों की भूमिका की भी जांच की मांग उठ रही है. 

साली के प्यार में अंधे जीजा ने की साढ़ू की हत्या, जेवर देने के बहाने बुलाया और घोंप दिया चाकू 

Topics mentioned in this article