विज्ञापन

अब माउंट एलब्रुस को फतह करेगी MP की मुस्कान रघुवंशी, तिरंगा भेंट कर अशोकनगर कलेक्टर ने किया रवाना

Ashoknagar Muskan Raghuvanshi conquer Mount Elbrus: साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुस्कान रघुवंशी ने आस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट कोसियस्जको पर तिरंगा फहराया था. फिर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर चढ़ाई कर तिरंगा लहराया. 

अब माउंट एलब्रुस को फतह करेगी MP की मुस्कान रघुवंशी, तिरंगा भेंट कर अशोकनगर कलेक्टर ने किया रवाना

Muskan Raghuvanshi conquer Mount Elbrus: अशोकनगर (Ashoknagar) की मुस्कान रघुवंशी (Muskaan Raghuvanshi) 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची माउंट एलब्रुस (Mount Elbrus) पर तिरंगा फहराएगी. मंगलवार, 5 अगस्त को मुस्कान रघुवंशी को कलेक्टर आदित्य सिंह ने तिरंगा भेंट कर इस यात्रा के लिए रवाना किया. साथ ही कलेक्टर ने शुभकामनाएं दी.

कोसियस्जको पर मुस्कान ने फहराया था तिरंगा

मुस्कान रघुवंशी इससे पहले साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट कोसियस्जको पर तिरंगा फहराया था. उसके बाद अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर चढ़ाई कर तिरंगा लहराया. बता दें कि आस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट कोसियस्जको पर तिरंगा लहराने वाली प्रदेश की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही का रिकॉर्ड मुस्कान रघुवंशी के नाम दर्ज है.

कश्मीर से कन्याकुमारी तक साईकिल से तय की यात्रा

मुस्कान रघुवंशी ने बताया कि 25 फरवरी 2024 को कश्मीर से कन्याकुमारी तक साईकिल यात्रा पूर्ण की थी, जो 1 फरवरी 2024 को शुरू की थी. यह यात्रा महिलासशक्तिकरण को लेकर 3500 किलोमीटर तय की थी और वो ऐसा करने वाली मध्य प्रदेश की पहली बालिका थी. मैंने नर्मदा परिकमा 3200 कि.मी. की साईकिल यात्रा मात्र 19 दिन में साल 2022 में पूर्ण की थी. यह यात्रा महिलासशक्तिकरण, स्वच्छ भारत और स्वच्छ नदी के नारे के साथ पूरी की है.

अब माउंट एलब्रुस को फतह करेगी MP की मुस्कान रघुवंशी

बता दें कि मुस्कान यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह करने के लिए मध्य प्रदेश से निकल चुकी है. वो स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा फहराएगी. 

मुस्कान ने बताया कि मेरा लक्ष्य सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों चढ़ भारत का गौरव बढ़ाने है. 

ये भी पढ़े: लाडली बहनों का इंतजार अब खत्म! 1.27 करोड़ महिलाओं को तोहफा, कल CM मोहन जारी करेंगे 27वीं किस्त, ऐसे करें चेक

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close