विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह: सतना में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे: बैंड की धुन पर दुल्हन ने लगाए ठुमके

Mukhyamantri Kanya Vivah: सतना जिले के भाद स्थित चंडी माता मंदिर परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस समारोह में 200 कन्याओं का विवाह विधि-विधान के साथ कराया गया.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह: सतना में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे: बैंड की धुन पर दुल्हन ने लगाए ठुमके

Mukhyamantri Kanya Vivah: सतना जिले के भाद स्थित चंडी माता मंदिर परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में निर्धन आय वर्ग की 200 कन्याओं का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया. इस दौरान बैंड की धुन पर एक दुल्हन ने ठुमके लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. विवाह समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुई विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी

कार्यक्रम में नगरीय आवास व विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी मुख्य रूप से मौजूद रहीं. उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की. इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी मंच से वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया और योजना की सराहना की.

दुल्हन ने जमकर लगाए ठुमके

समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला. विवाह के सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों को विधिवत संपन्न कराया गया. वर-वधु पक्ष के परिजन और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में इस आयोजन के साक्षी बने. कार्यक्रम के बीच एक रोचक दृश्य भी देखने को मिला, जब एक दुल्हन ने मंच के सामने खुशी में जमकर ठुमके लगाए. दुल्हन के नृत्य को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उसका उत्साह बढ़ाया. यह पल कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया और माहौल और भी उत्सवी हो गया.

बता दें कि यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम सोहावल जनपद पंचायत के अंतर्गत आयोजित किया गया था. शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए सहायता प्रदान की जाती है. इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ ही सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जाता है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनपद पंचायत, स्थानीय प्रशासन और विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ये भी पढ़ें: महुआ बीनने से अफसर बनने तक: कम उम्र में विवाह, ससुराल में प्रताड़ित हुई सविता प्रधान... फिर ब्यूटी पार्लर में नौकरी कर लिखी अपनी किस्मत

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close