Hailstorm in MP: नीमच में बेमौसम ओलावृष्टि और बारिश, सड़कों पर बिछी सफेद चादर; फसलों को नुकसान

MP Weather News: नीमच शहर में जहां हल्की बारिश और मामूली ओलावृष्टि हुई, वहीं, जावद तहसील के डिकेन, सरवानिया महाराज और मोरवन क्षेत्रों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. इन इलाकों में मक्का और चने के दानों से भी बड़े ओले गिरे, जिससे सड़कों, गलियों और मकानों की छतों पर सफेद चादर सी बिछ गई. अचानक बदले इस मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh Weather News:  मध्य प्रदेश के नीमच (Neemuch) जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. सुबह तक तेज धूप रहने के बाद दोपहर में आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई. इस दौरान कई इलाकों में बड़े आकार के ओले गिरने से सड़कों और छतों पर सफेद परत बिछ गई, जिससे पूरे क्षेत्र में बर्फ जैसा नजर दिखने लगा.

नीमच शहर में जहां हल्की बारिश और मामूली ओलावृष्टि हुई, वहीं, जावद तहसील के डिकेन, सरवानिया महाराज और मोरवन क्षेत्रों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. इन इलाकों में मक्का और चने के दानों से भी बड़े ओले गिरे, जिससे सड़कों, गलियों और मकानों की छतों पर सफेद चादर सी बिछ गई. अचानक बदले इस मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया.

Advertisement

गर्मी से राहत, लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता

इस बेमौसम बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और वातावरण में ठंडक घुल गई, वहीं किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बन गई है. जिन खेतों में गेहूं और सरसों की फसल काटकर रखी गई थी, वह बारिश में भीगकर खराब हो गई. इसके अलावा खेतों में रखा चारा और भूसा भी गीला हो गया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका है.

नुकसान का आकलन जारी

फिलहाल बड़े स्तर पर नुकसान का आधिकारिक आंकलन सामने नहीं आया है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को आंशिक क्षति की खबरें मिल रही हैं. प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी, तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही आंधी और ओलावृष्टि का भी खतरा बना हुआ है. इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर और देवास में भी गरज चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है.

 इन जिलों में भी दिखेगा असर

प्रदेश के अन्य जिलों विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें भी पड़ सकती हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- MP के हाई सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ स्पेशल एजुकेटर को झटका, 31 मार्च से नहीं दे पाएंगे सेवाएं, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

प्रदेश में गर्मी का असर भी बना हुआ है. हाल ही में सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- भोपाल में बदमाशों का आतंक; 6 साल की बच्ची के सिर पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Topics mentioned in this article