विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2026

MP के हाई सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ स्पेशल एजुकेटर को झटका, 31 मार्च से नहीं दे पाएंगे सेवाएं, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

MP Guest Special Educator: स्पेशल एजुकेटर की सेवाएं 30 अप्रैल 2026 तक लेने का आदेश निकाला गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है. आदेश में यह भी कहा गया है कि 31 मार्च के बाद स्पेशल एजुकेटर पदस्थ हुआ तो संस्था प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी होगी.

MP के हाई सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ स्पेशल एजुकेटर को झटका, 31 मार्च से नहीं दे पाएंगे सेवाएं, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

Madhya Pradesh Guest Special Educator: मध्य प्रदेश में स्पेशल एजुकेटर (Special Educator) के पद पर तैनात हजारों अतिथि शिक्षक (Guest Teacher) को बड़ा झटका लगा है. मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग (Madhya Pradesh Education Department) ने हाई सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ स्पेशल एजुकेटर को हटाने का आदेश जारी कर दिया है. अब अतिथि स्पेशल एजुकेटर 31 मार्च तक ही सेवा दे पाएंगे. 

हजारों अतिथि शिक्षक 'स्पेशल एजुकेटर' के पद पर तैनात

यह स्पेशल एजुकेटर अतिथि शिक्षक के तौर पर पदस्थ हैं. दरअसल, प्रदेश में हजारों अतिथि शिक्षक ‘स्पेशल एजुकेटर' है, जो सोशल एजुकेटर स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

31 मार्च तक दे पाएंगे अपनी सेवा

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि शिक्षा अभियान की आगामी स्वीकृति के संबंध में भारत सरकार से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ. इस स्थिति में अतिथि स्पेशल एजुकेटर की सेवा 31 मार्च तक ही ली जाएगी. स्पेशल एजुकेटर की सेवाएं 30 अप्रैल 2026 तक लेने का आदेश निकाला गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है. आदेश में यह भी कहा गया है कि 31 मार्च के बाद स्पेशल एजुकेटर पदस्थ हुआ तो संस्था प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी होगी.

ये भी पढ़ें: MI vs KKR: मुंबई बनाम कोलकाता, कौन मारेगा वानखेड़े स्टेडियम में बाजी? जानिए पिच रिपोर्ट- प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती: 1 और दो अप्रैल को होगी काउंसलिंग प्रक्रिया, चार शिफ्ट में आयोजित

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com