विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Dec 11, 2023

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, तेजी से बढ़ेगा सर्दी का सितम! आज भी छाया कोहरा

MP Weather Today: बादलों के हटने के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी तेजी से बढ़ रही है. साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की धुंध के साथ कोहरे भी छाए हैं. हालांकि बीते कुछ दिनों में राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, तेजी से बढ़ेगा सर्दी का सितम! आज भी छाया कोहरा

Madhya Pradesh Weather Report 8 December 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather) में बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले दो हफ्तों से बारिश (Rain) का दौर जारी था, जो अब थम गया है. वहीं प्रदेश में दो दिनों से चटक धूप निकल रही है, जिसके चलते तापमान में कमी आई है. इधर, दिन में हवा चलने के कारण पारा गिर गया जिससे सर्दी (Cold) का एहसास होने लगा है. 

मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर से एक और मौसम तंत्र सक्रिय होने वाला है जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं, जबकि कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है. वहीं प्रदेश के शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, रीवा, छतरपुर में कहीं-कहीं पर हल्का या मध्यम कोहरा भी छा सकता है. इधर, भोपाल के आस-पास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा. हालांकि कई जगहों पर आज सुबह हल्की धुंध दिखाई दे रही है. 

बाते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कैसा रहा तापमान

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 27.5 डिग्री सेल्सियस उज्जैन में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान ( Minimum Temperature) 10.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया है.

इन जिलों में रविवार को ऐसा रहा तामपान

  1. भोपाल (Bhopal)- अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री. 
  2. इंदौर (Indore)- अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री.
  3. इंदौर (Indore)- अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री
  4. जबलपुर (Jabalpur)- अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री. 
  5. मलांझखण्ड (Malanjhkhand)- अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री.
  6. जबलपुर (Jabalpur)- अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री. 
  7. गुना (Guna)- अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री. 
  8. रीवा (Reva)- अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री . 
  9. सागर (Sagar)- अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री.
  10. खजुराहो (Khajuraho)- अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री.

ये भी पढ़े: मुड़वारा स्टेशन पर पड़ा था लावारिस बैग, खोला तो मिला 5 लाख का गहना, पुलिस ने मालिक को सौंपा
.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
भाई ने अश्लील फिल्म देखकर.... छोटी बहन का किया बलात्कार फिर माँ के सामने....
MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, तेजी से बढ़ेगा सर्दी का सितम! आज भी छाया कोहरा
Jabalpur Regional Industry Conclave CM Mohan Yadav inaugurated investors from these countries gathered
Next Article
Jabalpur Industry Conclave: CM मोहन यादव ने किया रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उद्घाटन, इन देशों के निवेशक जुटे
Close
;