विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2026

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ा तापमान, मध्य प्रदेश में 40°C के करीब पहुंचा पारा, मालवा-निमाड़ सबसे गर्म

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश में तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंच चुका है, जिससे लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं. मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में टेम्पेचर 39 डिग्री तक पहुंच गया है.

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ा तापमान, मध्य प्रदेश में 40°C के करीब पहुंचा पारा, मालवा-निमाड़ सबसे गर्म

IMD Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में अप्रैल जैसी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. दिन में तेज धूप हो रही है. गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर और एसी चला रहे हैं. मौसम विभाग की माने तो मार्च महीने के पहले ही सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है. खासकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में गर्मी ने तेजी से तेवर दिखाए हैं. इन क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है.

मध्य प्रदेश में 39°C तक पहुंचा टेम्परेचर

रविवार को भी तेज धूप ने तेवर दिखाए हैं. मध्य प्रदेश के रतलाम में सबसे ज्यादा तापमान रहा. यहां का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं नर्मदापुरम में पारा 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा गुना और सागर में 37.4 डिग्री सेल्सियस, श्योपुर में 37 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 36.7 डिग्री, दमोह में 36.6 डिग्री, खंडवा, ग्वालियर और टीकमगढ़ में 36.5 डिग्री, मंडला में 36.4 डिग्री, इंदौर में 35.8 डिग्री, भोपाल में 34.8 डिग्री और जबलपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. बता दें कि एमपी के अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री से ऊपर रहा.

पहले हफ्ते में सामान्य से 3°C बढ़ा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मार्च में पिछले साल की तुलना में ज्यादा गर्मी है. सभी शहरों के सामान्य तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि अगले चार दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

बढ़ती गर्मी में रोजना कितना पानी पीना चाहिए?

ऐसे में इस गर्मी से बचने और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है. गर्मियों में शरीर से पसीने के रूप में बहुत सारा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इस कमी को पूरा करने के लिए सभी लोगों को भरपूर मात्रा में पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है. नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनियरिंग और मेडिसिन की रिपोर्ट्स के अनुसार, शरीर को स्वस्थ रखने और धूप से बचने के लिए पुरुषों को रोजाना लगभग 3.7 लीटर तरल पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है. वहीं महिलाओं को लगभग 2.7 लीटर तरल पदार्थ पीने की जरूरत होती है. इसमें पानी और अन्य तरल पेय शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बजट सत्र का आज छठवां दिन: Budget पर होगी चर्चा, अनुदान मांगों पर होगी बहस, सदन में गूंजेगा अफ़ीम का मुद्दा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com