विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

MP Weather: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा! इस बार नहीं पड़ी नौतपे की मार, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

MP Weather News: बीते 24 घंटे में प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हुई. सतना में एक और रतलाम में भी 1 इंच बारिश हुई. मौसम केंद्र ने अगले तीन दिन (मंगलवार से गुरुवार तक) के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान भोपाल सहित कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी. वहीं प्रदेश के रीवा, सीधी और खजुराहो में पारा 40 डिग्री पर पहुंचा पारा.

MP Weather: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा! इस बार नहीं पड़ी नौतपे की मार, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

MP Weather: मध्यप्रदेश में इस बार मौसम (MP Weather) का मिजाज़ बदला हुआ नज़र आ रहा है. दरअसल मौसम ने पिछले 14 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है. पिछले 14 सालों के मुकाबले इस बार का नौतपा (Nautapa) सबसे ज़्यादा ठंडा रहा है. नौतपे के दौरान अत्यधिक तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है, जो बीते सालों के मुकाबले सबसे कम है. इसके कई मुख्य कारण हैं, आइए जानते हैं मौसम विभाग ने इस बारे में क्या कुछ कहा? क्या कारण की इस बार का नौतपा ज्यादा तपा नहीं.

कब से कब तक था नौतपा?

भोपाल में इस साल का नौतपा बीते सोमवार को समाप्त हो गया. 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा ने इस बार तापमान के लिहाज से नया रिकॉर्ड बना दिया. बीते 14 साल में यह सबसे 'ठंडा' नौतपा रहा. इन 9 दिनों में दिन का औसत अधिकतम तापमान महज 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नौतपा में सिर्फ एक दिन ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सका. इसकी विदाई भी आंधी और हल्की बौछारों के साथ हुई. इसने गर्मी और उमस को गायब कर दिया. जहां नौ तपे के दौरान आम तौर पर भीषण गर्मी और हीट वेव के अलर्ट जारी होते थे तो वहीँ इस बार लगभर हर दिन 30 से 35 जिलों में बारिश के अलर्ट जारी रहे. 

कैसा है एमपी का मौसम MP Ka Mausam

बीते 24 घंटे में प्रदेश के 11 जिलों में बारिश हुई. सतना में एक और रतलाम में भी 1 इंच बारिश हुई. मौसम केंद्र ने अगले तीन दिन (मंगलवार से गुरुवार तक) के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान भोपाल सहित कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी. वहीं प्रदेश के रीवा, सीधी और खजुराहो में पारा 40 डिग्री पर पहुंचा पारा.

मौसम विशेषज्ञ अलोक शर्मा के अनुसार, नौतपा के दौरान 7 दिन औसतन 8 घंटे तक बादल छाए रहे, जिससे कुल 56 घंटे बादलों की मौजूदगी रही. सीबी क्लाउड बनने की वजह से 9 दिनों में कुल 41 मिनट तेज आंधी चली.

नौतपे की ठंड के कई कारण हैं

  • अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बने
  • नमी लाने वाली ट्रफ लाइन लगातार सक्रिय रहीं.
  • पूर्वी व पश्चिमी हवाओं के टकराव से शियर जोन बना.
  • इससे स्थानीय स्तर पर गरज-चमक वालें बादल विकसित हुए, जिससे आंधी और बारिश हुई.
  • भोपाल में 14 वर्षों का नौतपा का औसत तापमान

पिछले 14 सालों में ऐसा रहा था तापमान

  • 2012 - 42.7
  • 2013 – 41.4 
  • 2014 – 42.3 
  • 2015 – 43.2 
  • 2016 – 41.4 
  • 2017 – 41.5 
  • 2018 – 43.8 
  • 2019 – 43.7
  • 2020 – 41.4 
  • 2021-40.2 
  • 2022 – 41.0 
  • 2023 – 39.2 
  • 2024 – 43.7 
  • 2025 – 37.5

बदलते तापमान के चलते ओपीडी में मरीज़ों की  भीड़ बढ़ने लगी है. प्रदेश भर के  20 से 25 फीसदी मरीज़ ज़्यादा पहुंच रहे हैं. सिविल सर्जन डॉ राकेश श्रीवास्तव के अनुसार ये बीमारी बदलते मौसम से हो रही है. जिसमें सीने, गले में दर्द खांसी जैसे लक्षण हैं. ऐसा होने पर घबराए नहीं तुरंत डॉक्टर परामर्श करें.

एमपी में मानसून कब Monsoon in MP

मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होगी. मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है. पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है. इधर, मानसून के आने से पहले पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : MP Weather: आकाशीय बिजली का कहर! 58 बकरियों की मौत, जानिए कैसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें : Monsoon 2025: केरल में मानसून की दस्तक, 16 साल में सबसे जल्दी; 8 दिन पहले पहुंचे बादल, IMD का अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें : World Environment Day 2025: उज्जैन में 5 जून को स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट, जानिए विश्व पर्यावरण दिवस की थीम

यह भी पढ़ें : Eid al-Adha 2025: ईद से पहले भोपाल में सुल्तान-ताज समेत 50+ बकरे चोरी, पुलिस परेशान, देखिए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com