MP Weather Update: मध्‍य प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम?

MP Weather Forecast: आईएमडी के भोपाल केंद्र के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अस्थिर मौसम की स्थिति के कारण कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Madhya Pradesh Weather Alert

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने के साथ-साथ बरसात और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर एक नया अलर्ट जारी किया है. इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के 42 जिलों में बारिश और 19 में ओले गिरे.  

आईएमडी के भोपाल केंद्र ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अस्थिर मौसम की स्थिति के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सिवनी और श्योपुर जिले में आंधी भी चल सकती है. 

Advertisement

Video: खुल्ले पैसों पर भड़का गुस्सा, पेट्रोल पंप पर बेसबॉल से ‘बैटिंग' कर गया युवक, सेल्समैन गंभीर 

यहां आंधी की संभावना 

इसके अलावा गुना, दक्षिण ग्वालियर, पूर्व राजगढ़, अशोकनगर, मंडला, रायसेन, शिवपुरी, मुरैना, जबलपुर, कटनी, विदिशा भोपाल, उत्तरी सागर और मऊगंज में भी हल्की आंधी आने की संभावना है.

पत्नी को वापस बुलाने के लिए मंदिर के पास किया ब्लास्ट, पटाखे की बारूद से ऐसे बनाया डेटोनेटर जैसा बम, पुलिस का खुलासा

नया सिस्टम भी हो रहा सक्रिय

मौसम में हुए इस बदलाव का मुख्य कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद चक्रवाती परिसंचरण और उससे संबंधित निम्न दबाव है. इससे असर से 20 से 24 मार्च तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, 22 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर एक नया, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.