लकड़ी लेने गए शख्स का बाघ ने किया शिकार, इलाके में दहशत

Man killed by tiger: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में लकड़ी बीनने गए एक 48 वर्षीय व्यक्ति को बाघ ने मार डाला. जानें कैसे हुई ये घटना...

विज्ञापन
Read Time: 1 min

Man killed by tiger: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक 48 वर्षीय व्यक्ति को बाघ ने मार डाला. रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर अंतरा गांव के पास बिरहुलिया जंगल में हुई. 

वन रेंज अधिकारी आरएन विश्वकर्मा ने बताया, "जमुना बैगा (48) शनिवार सुबह जलाऊ लकड़ी लेने बिरहुलिया जंगल गया था और शाम तक घर नहीं लौटा. उसके परिजनों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई. रविवार को उसके शरीर के अंग पचगांव-बिरहुलिया रोड के पास बिखरे हुए मिले." 

Advertisement

इलाके में बाघ के पैरों के निशान मिले

उन्होंने बताया, "इलाके में बाघ के पैरों के निशान मिले हैं. हमें दो दिन पहले इलाके में बाघ की गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी और ग्रामीणों को जंगल में न जाने को कहा गया था."
 

इसे भी पढ़ें- अलविदा मुकेश...निकली अंतिम यात्रा, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री केदार, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी

Topics mentioned in this article