विज्ञापन

MP Rain Update: फिर एक्टिव होगा मानसून, 48 घंटे कोई बारिश नहीं, फिर 4-5 अगस्त से इन जिलों में झमाझम बरसेंगे तेज बदरा

IMD के मुताबिक MP में अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश रहेगी. इसके बाद 4-5 अगस्त से मानसून फिर एक्टिव होगा और उत्तरी-पूर्वी जिलों में तेज बारिश होगी.

MP Rain Update: फिर एक्टिव होगा मानसून, 48 घंटे कोई बारिश नहीं, फिर 4-5 अगस्त से इन जिलों में झमाझम बरसेंगे तेज बदरा
मध्य प्रदेश में 48 घंटे बाद होगी तेज बारिश.
IANS

Madhya Pradesh Monsoon Rain: मध्य प्रदेश में अब फिर से मानसून एक्टिव होगा और बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 4-5 अगस्त से वर्षा होने की संभावना है. IMD ने फिलहाल अगले 48 घंटे तक तो भारी बारिश के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन बूंदाबांदी का दौर जरूर रह सकता है.

प्रदेश में अगले 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश के बाद 4-5 अगस्त से हैवी रेन की संभावना है. फिर से एक्टिव हो रहा मानसून उत्तरी और पूर्वी MP के जिलों में तेज बारिश लेकर आएगा.

4-5 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश

4 अगस्त को छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 5 अगस्त को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें- खजाने पर बवाल: सागर में जंगल में भिड़े ग्रामीण,  पथराव में पुलिस जवान घायल... गाड़ी तोड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close