विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

MP Rain: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश ! इन 43 जिलों में भी गिरेगा पानी, IMD ने दी चेतावनी

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने 55 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. यहां जानते हैं कैसा रहेगा आपके इलाके का हाल?

MP Rain: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश ! इन 43 जिलों में भी गिरेगा पानी, IMD ने दी चेतावनी

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके चलते राज्य में भारी बारिश का दौर चल रहा है. बीते गुरुवार को मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हुई. वहीं लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार, 27 जून के लिए अलर्ट जारी किया है. IMD भोपाल ने दो जिलों में अतिभारी की चेतावनी जारी की है, जबकि 10 जिलों में भारी बारिश की आंशका है. 

MP में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा हाल?

झाबुआ-अलीराजपुर में अति भारी बारिश की आंशका का है. इन दो जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट और रायसेन में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

MP के इन 43 जिलों में भी गिरेगा पानी, येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा 43 जिलों- अनूपपुर, आगर मालवा, अशोकनगर, इंदौर, उज्जैन, कटनी, खरगौन, खंडवा, गुना, ग्वालियर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, टीकमगढ़, सतना, दतिया, दमोह, देवास, धार, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, बड़वानी, बुरहानपुर, भिंड, भोपाल, मंडला, रतलाम, मंदसौर, मुरैना, रीवा, सीधी, सीहोर, शहडोल, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, हरदा, सिंगरौली, बैतूल, निवाड़ी, मऊगंज में भी बारिश की संभावना है. इन 53 जिलों के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है.

बीते गुरुवार को सबसे अधिक  तापमान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्ज किया गया. यहां का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. दतिया में पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस, सीधी में तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ 34.0 डिग्री सेल्सियस, रीवा- सतना में तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, गुना में 33.2 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में पारा 32.7 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और शिवपुरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा राजधानी भोपाल में पारा 29.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 31.0 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

ये भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ रुपये का घोटाला ! तेंदूपत्ता बोनस गबन मामले में 11 लोग गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com