विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2023

MP News: मंदसौर में घर के अंदर शव मिलने से सनसनी, घरेलू विवाद में तीन की मौत

मध्यप्रदेश के मंदसौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां जिले के पिपलिया मंडी थाना इलाके में दो शव और एक गंभीर घायल मिलने से सनसनी मच गई.

MP News: मंदसौर में घर के अंदर शव मिलने से सनसनी, घरेलू विवाद में तीन की मौत
बाइट अनुराग सुजानिया एसपी मंदसौर

मध्यप्रदेश के मंदसौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां जिले के पिपलिया मंडी थाना इलाके में दो शव और एक गंभीर घायल मिलने से सनसनी मच गई. खबर के मुताबिक, घायल शख्स की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है. शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि सौतेले बेटे ने ही मां और बहन की हत्या कर आत्महत्या की है. बहरहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला? 

घरेलू विवाद में 3 की दर्दनाक मौत 

मामला पिपलिया मंडी के टीला खेड़ा का बताया जा रहा है. जहां मंगलवार को एक घर में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई. मिली जानकारी के मुताबिक, 12 सितंबर को थाना पीपलिया मंडी में तीन की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. प्रथम दृष्टि से मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि सौतेले बेटे ने घरेलू विवाद के चलते मां और बहन की हत्या कर दी है. मामले में छत से कूद जाने के चलते संभावित आरोपी की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच 

मामले में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि टीला खेड़ा हनुमान जी के सामने एक घर बंद है जो कि खुल नहीं रहा है. जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो घर के मालिक किशोर माली की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया. जिसके बाद उनकी पत्नी सुनीता मृत अवस्था में मिली. साथ में 7 वर्ष की बच्ची भी मृत अवस्था में पड़ी मिली. जब पुलिस ने ऊपर जाकर देखा तो पुलिस हैरान रह गई. घर के बेटे विनोद माली ने भी 3 मंजिला छत से कूदकर अपनी जान दे दी थी. विनोद ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी. फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़े: सूरजपुर में पेट्रोल पंप से लूट की वारदात निकली फर्जी, मैनेजर ने ही बनाई थी झूठी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com