विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

नीमच में जोरदार बारिश, सड़कें लबालब, दिखा ऐसा नजारा

MP NEWS: मध्य प्रदेश के नीमच में जोरदार बारिश के कारण शहर की सड़कें दरिया में तब्दील हो गईं. बारिश का पानी सड़कों पर नदी की तरह बहता हुआ दिखाई दिया, जिससे शहर का यातायात प्रभावित हुआ.

नीमच में जोरदार बारिश, सड़कें लबालब, दिखा ऐसा नजारा

Heavy rain in neemuch: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद लगातार बारिश का जोर जारी है. नीमच में भी बारिश हो रही है. बुधवार रात को शहर में जोरदार बारिश हुई. इसके बाद शहर की प्रमुख सड़के दरिया में तब्दील हो गई. बारिश का पानी फूल स्पीड से सड़कों पर नदी की तरह पानी बहता हुआ दिखाई दिया, जिससे शहर का यातायात प्रभावित हुआ.

बारीश पानी के वेग में कुछ दो पहिया वाहन भी बहने लगे. हालांकि कुछ दूरी पर जाकर वे रुक गए. शहर के फव्वारा चौक, फ्रुट मार्केट चोराहा, बारादरी चौराहा, नया बाजार, कीर्ति नगर आदि इलाके की सड़कें पानी मे 2 से 3 फिट तंक डूब गई. जिससे कई दुकानों में पानी घुस गया. इस तरह शहर के नीमच सिटी स्थित पीपली चौक में भी सड़कें पानी से लबालब भर गई. जिससे नगर पालिका के नालों के सफाई और पानी निकासी के दावों की पोलखोल दी.

इसी तरह शहर की पुरानी नगर पालिका स्थित कच्ची बस्ती के कुछ घरों में बारिश का पानी घुस जाने से लोग परेशान दिखाई दिए. लोग नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित नजर आए. कुछ घंटे की बारिश ने शहरियों को लाचार बना दिया. बारिश की वजह से कई वाहन पानी में डूबने या पानी घुस जाने से बंद हो गए. इसके बाद वाहन चालक उन्हें स्टार्ट करने के लिए मशक्कत करते हुए दिखाई दिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com