विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

अज्ञात जंगली जानवर का आतंक… 18 लोगों को काटा, 20 दिनों के भीतर 4 ने तोड़ा दम

Barwani Animal Attack: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में अज्ञात जंगली जानवर के हमले से 4 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए. जानवर ने राजपुर विकास खंड के 3 गांवों में हमला किया था.

अज्ञात जंगली जानवर का आतंक… 18 लोगों को काटा, 20 दिनों के भीतर 4 ने तोड़ा दम
सांकेतिक तस्वीर
Meta AI

MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में इन दिनों अज्ञात जंगली जानवर के आतंक से लोगों में खौफ का माहौल है. 5 मई को राजपुर के 3 गांवों के 18 लोगों को अज्ञात जंगली जानवर ने काटा था, इसके बाद लिम्बई के 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. 

जानकारी के अनुसार, अज्ञात जंगली जानवर ने 5 मई को सुबह राजपुर विकास खण्ड के 3 गांव सनगांव, लिम्बई और साकड़ में करीब 18 लोगों को काट लिया था. इसमें 14 लोग ग्राम लिम्बई के ही थे जिनमें 20 दिन के अंतराल में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि दो लोग गम्भीर रूप से बीमार हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है.

पहले भी आते रहे हैं ऐसे मामले 

इसी तरह पूर्व में भी सेंधवा विकास खण्ड में एक भालू के द्वारा रात में सो रहे ग्रामीणों पर हमला किया था और उपचार में लापरवाही के चलते 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. बावजूद वन मंडल की लापरवाही सामने आई और ग्राम लिम्बई के ही 14 में से 4 लोगों की मौत हो गई थी. 

क्या बोले अधिकारी? 

लगातार 4 मौतों के बाद जिला अस्पताल की टीम लिम्बई गांव पंहुची. वह जंगली जानवर द्वारा काटे गए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है. जबकि वन विभाग की ओर से यहां कोई मौजूद नहीं मिला. एसडीएम जितेंद्र पटेल के अनुसार कल शाम को टीम आई थी फिलहाल नहीं है. वन मंडल की कार्यप्रणाली को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- फिर अलग अंदाज में दिखे मंत्री तोमर, टेंट के नीचे गुजारी रात, एक महीने तक ऐसा ही करेंगे, जानें क्यों लिया ये फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com