विज्ञापन

MP ka Aaj ka Mausam: चक्रवात के असर से बारिश-ओलावृष्टि जारी, 18 जिलों में अलर्ट, 11 अप्रैल से एक्टिव होगा नया सिस्टम 

IMD forecast MP: मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 24 घंटे में तेज बरसात हो सकती है. 11 अप्रैल से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, इससे आगे भी ऐसा ही मौसम रहने की आशंका है.

MP ka Aaj ka Mausam: चक्रवात के असर से  बारिश-ओलावृष्टि जारी, 18 जिलों में अलर्ट, 11 अप्रैल से एक्टिव होगा नया सिस्टम 
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे बारिश का अलर्ट.

MP ka Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में सक्रिय चक्रवात के चलते मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है. कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल से एक नया सिस्टम एक्टिव होने के संकेत हैं, जिससे मौसम में यह बदलाव आगे भी जारी रह सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में देखने को मिल रहा है, जहां लगातार बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं और बारिश हो रही है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

आठ मार्च बुधवार की रात दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर समेत करीब 18 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

भिंड में फिर बरसी आफत, बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में डूबी मेहनत, टूटा किसान 

तेज रफ्तार में चल सकती है हवा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है.  

 'बचपन' में शादी के बाद किसी और से प्यार, पत्नी ने घर में ही पति को मरवा डाला, बेटा खोने वाला परिवार दंग, हत्याकांड की कहानी 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close