MP Elections: BJP ने बांटी शराब और साड़ियां... चुनाव के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए आरोप

Madhya Pradesh vidhan sabha chunav 2023: कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह ने BJP विधायक के बेटे पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में शराब, साड़ी और पैसे बांटे गए. जिसकी शिकायत तमाम पुलिस के आला अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह बोले- पूरे चुनाव में शराब साड़ी और पैसे बांटे गए.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म (Madhya Pradesh vidhan sabha chunav 2023) होते ही सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के राजनीतिक में रस्सा कसी का दौर अभी भी जारी है. दरअसल, चुनाव के बाद अब पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. इस बीच खंडवा (Khandwa) जिले की मांधाता विधानसभा (Mandhata Assembly) से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह (Uttam Pal Singh) ने भाजपा (BJP) विधायक के बेटे पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए हैं. 

कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तमपाल सिंह ने कहा कि पूरे चुनाव में शराब, साड़ी और पैसे बांटे गए. जिसकी शिकायत तमाम पुलिस के आला अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई. पांच-पांच घंटे कार्यकर्ता थाने में बैठे रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. पूरे पुलिस प्रशासन बीजेपी का एजेंट बनकर काम कर रहा था. हमने बार-बार फोन करके शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

Advertisement

ये भी पढ़े: ग्वालियर: विधायक प्रवीण के भाई पर अपहरण, डकैती का मामला, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह पर धमकी का FIR दर्ज

उत्तम पाल सिंह ने कहा इस मामले में निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की

उत्तम पाल सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत हमने निर्वाचन आयोग से भी की है. साथ ही पार्टी कार्यालय में बड़े नेताओं को इस पूरी जानकारी से अवगत कराया गया है.

ये भी पढ़े: CG News : छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM टीएस सिंह देव का ऐलान, राजनीति में रहेंगे सक्रिय लेकिन अब नहीं लड़ेंगे चुनाव


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.