विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2024

एमपी में पुलिस ने कुख्यात अपराधी का निकाला जुलूस, ऐसे भंग कर रहा था शहर की शांति व्यवस्था

Ratlam News : मध्य प्रदेश के रतलाम में आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार पुलिस कठोर कार्रवाई में जुटी है. वहीं, बुधवार को पुलिस ने रासुका के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करके जुलूस निकाला है.

एमपी में पुलिस ने कुख्यात अपराधी का निकाला जुलूस, ऐसे भंग कर रहा था शहर की शांति व्यवस्था
एमपी में खाकी ने कुख्यात अपराधी का निकाला जुलूस, ऐसे भंग कर रहा था शहर की शांति व्यवस्था.

MP Crime News : मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया. रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर माणक चौक क्षेत्र में आतंक फैला रहे एक बदमाश के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है. आरोपी ने हाल ही में गाड़ी साइड में चलाने की बात पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था. आरोपी को रासुका के तहत गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधावर को उसका जुलूस भी निकाला. एसपी ने बताया कि माणक चौक थाना अंतर्गत माली कुआं क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना मे त्वरित कार्रवाई कर कुख्यात अपराधी भोला उर्फ मोनु पाटीदार को रा.सु.अ. के अंतर्गत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया. 

साइड में चलाने की बात को लेकर हुआ विवाद

16 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे मालीकुआ क्षेत्र में भोला उसके साथियों के साथ मोबाइल चलाते हुए बीच सड़क पर कार चला रहा था ,जिसे साइड में चलाने की बात को लेकर हुए विवाद में भोला पाटीदार और उसके साथियों ने फरियादी एवं उसके साथियों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुँचाई गयी थी. फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माणक चौक पर अपराध धारा 296, 115(2), 118(1), 109(1), 351(2),3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.

कानून व्यवस्था हो रही थी प्रभावित   

पुलिस के अनुसार, आरोपी भोला आपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त है. शहर में आए दिन चाकूबाजी और अन्य घटनाएं घटित कर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है. घटना की गंभीरता और भोला के आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए एसपी अमित कुमार द्वारा भोला की गिरफ्तार के लिए टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए. बीती रात उसे गिरफ्तार किया गया।

भोला उर्फ मोनु पाटीदार को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, कुख्यात अपराधी भोला उर्फ मोनु पाटीदार द्वारा  16 दिसंबर को भी रतलाम शहर के हिंदू-मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना घटित कर शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने प्रयास किया गया था । शहर की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिये भोला उर्फ मोनु पाटीदार के विरुद्ध एन.एस.ए की कार्रवाई कर जिला दण्डाधिकारी रतलाम के कार्यालय से रा.सु.अधि. के अन्तर्गत भोला उर्फ मोनु पाटीदार का निरोध आदेश प्राप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस के नेताओं ने कारोबारी के बच्चों को भेंट की पांच लाख रुपयों से भरी गुल्लक, राहुल गांधी ने दिया था निर्देश

पवन उर्फ काला की तलाश जारी

बुधवार को माणक चौक थाना पुलिस ने आरोपी भोला पाटीदार का क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला.चाकू बाजी के मामले में पुलिस को आरोपी भय्यु उर्फ हितेश पिता सीताराम निवासी राजीव नगर रतलाम, दक्ष पाटीदार निवासी हरमाला रोड रतलाम  और पवन उर्फ काला की तलाश है.

ये भी पढ़ें- अब सीबीआई करेगी ग्वालियर की 'लापता लेडीज' की खोज, नार्को टेस्ट में आया था पुलिसवाले का नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com