विज्ञापन

MP Crime news: भांजे के प्यार में पति की हत्या, महिला बोली-मुझे कोई अफसोस नहीं, अब मैं आजाद हूं

महिला अपने ही भांजे के साथ घर से फरार हो गई थी. बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था. पति इस रिश्ते का विरोध करता था, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया. इसी कड़ी में भांजे के प्यार में पागल पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने की ठान ली.

MP Crime news: भांजे के प्यार में पति की हत्या, महिला बोली-मुझे कोई अफसोस नहीं, अब मैं आजाद हूं

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल, यहां मामी और भांजे के अवैध संबंध ने एक शख्स की जान ले ली. भांजे के प्यार में पागल पत्नी ने पहले अपने ही पति की हत्या की साजिश रची. जब पकड़ी गई, तो बेधड़क बोली,  “मुझे कोई अफसोस नहीं, अब मैं आजाद हूं”.

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने ही भांजे के साथ घर से फरार हो गई थी. बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था. पति इस रिश्ते का विरोध करता था, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया. इसी कड़ी में भांजे के प्यार में पागल पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने की ठान ली.

अवैध प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी

इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. उसने पति की लोकेशन और हर जानकारी भांजे को दी, जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. इस जघन्य अपराध के बाद भी महिला को कोई पछतावा नहीं है. उसने साफ कहा कि उसे इस बात का अफसोस नहीं, बल्कि अब वह खुद को “आजाद” महसूस कर रही हैं. वहीं, आरोपी भांजे ने भी कहा कि अगर हत्या नहीं करते, तो उन्हें खुद खतरा था.

प्रेमी ने प्रेमिका को फोन कर दी हत्या की जानकारी

हत्यारे शख्स ने अपनी अपनी कथित प्रेमिका मामी को कॉल कर बोला कि काम हो गया. इसके बाद दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गए. इससे पहले मर्डर के बाद अजय ने कॉल कर सिग्नल दिया कि काम हो गया है. उसने आगे कहा कि मैंने तुम्हारे पति को ठिकाने लगा दिया है. अब वह हमारे रास्ते में नहीं आएगा.

हत्या को हादसा बताने की कोशिश

हत्या के बाद 15 अप्रैल की सुबह मर्डर को हादसा बताने की कोशिश की गई. मृतक के बेटे कन्हैया गाठे को सूचना दी गई कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है. मौके पर पहुंचकर उसने देखा कि पिता के सिर, दाहिनी आंख और मुंह पर गंभीर चोटें थीं और खून बह रहा था.

एक्सीडेंट की कहानी निकली झूठी

इसके बाद बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने जब मामले में जांच शुरू की वारदात के एक एक परतें सामने आने लगी. दरअसल, हत्या के बाद से पत्नी और भांजा दोनों ही फरार थे. लिहाजा, पुलिस का शक गहराया, तो दोनों को जांच के दायरे में ले लिया. जब इन दोनों के फोन के डाटा का मिलान किया गया, तो पता चला कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे. इसके बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- किसानों को भटकना न पड़े; गेहूं उपार्जन को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्वर व स्लॉट बुकिंग पर ये कहा

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए हरदा सिटी कोतवाली के टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि मृतक की पत्नी क्षमा बाई, उसका बॉयफ्रेंड अजय और सचिन निषोद ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close