विज्ञापन

MP में 28000 संविदा हेल्थ कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, रखी ये मांगें; CM हाउस के घेराव की दी चेतावनी

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के सामने अपनी कई मांगें रखी हैं. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 8 जून को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा.

MP में 28000 संविदा हेल्थ कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, रखी ये मांगें; CM हाउस के घेराव की दी चेतावनी
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Contractual Health Workers Strike: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन NHM के तहत कार्यरत 28 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की आज 12 बजे से हड़ताल शुरू हो रही है. वह नियमितीकरण (Regularization) और वेतन संशोधन को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं. हड़ताल की वजह से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ सकता है.

राज्य में विरोध प्रदर्शन के कारण सरकारी अस्पतालों, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के चरमराने की संभावना है. ओपीडी, टीकाकरण, प्रसूति सुविधाएं और ऑनलाइन हेल्थ मॉनिटरिंग प्रभावित हो सकती है.

सीएम हाउस घेराव की दी धमकी

संविदा कर्मचारियों की मांग है कि उनका नियमितीकरण किया जाए. साथ ही न्यू पेंशन स्कीम (NPS) का लाभ और अन्य राज्यों की तर्ज पर हर साल 10% वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 8 जून को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे.

ये भी पढ़ें- MP में UCC पर काम शुरू होते ही उठने लगे सवाल, क्या इस कदम से बदल जाएगी आदिवासियों की सदियों पुरानी परंपरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com