2 months ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है. यह सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक चलेगा. इस सत्र के दौरान कुल 12 बैठकें होंगी. सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. पहला दिन काफी हंगामेदार होने वाला है, क्योंकि विपक्ष दूषित पेयजल कांड, बढ़ता कर्ज, कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 फरवरी को शाम 3:00 बजे भोपाल में अत्याधुनिक साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे.

धार की ऐतिहासिक और विवादित भोजशाला कमाल मौला मस्जिद पर 16 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. ऐसे में सबकी निगाहें फैसले पर टिकी रहेगी.

यहां पढ़िए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सोमवार, 16 फरवरी की ब्रेकिंग और ताजा खबरें

Feb 16, 2026 23:02 (IST)

Bhopal Hotel Fire: भोपाल के खजुरी सड़क पर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग, 200 लोग फंसे

भोपाल के खजुरी सड़क पर स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई.  इस हादसे के दौरान होटल में लगभग 200 मौजूद थे, जो फंस गए. हालांकि पुलिस ने जेसीबी से दीवार तुड़वाकर  लोगों को बाहर निकाला. 

बताया जा रहा है कि किचन में सिलेंडर फटने से आग लगी. खजुरी थाना क्षेत्र के भौंरी में आग लगी थी. 

Feb 16, 2026 22:55 (IST)

Bhopal News: एमपी नगर जोन 2 के कैफे में 10 से 15 लड़कों ने की तोड़फोड़, युवक को बुरी तरह पीटा

एमपी नगर जोन 2 के कैफे में 10 से 15 लड़कों ने तोड़फोड़ की. एक युवक को बुरी तरह पीटा गया. वहीं पत्थरबाजी में सर फूटा. दो दिन पहले इसी कैफे के सामने बदमाशों का विवाद हुआ था. आरोपियों पर चंदे को लेकर  कैफे पर अड़ीबाजी का भी आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, आज शाम को करीब 10 से 15 बदमाश कैफे पहुंचे और कैफे में घुस कर युवक को मारा. इस दौरान कैफे में तोड़फोड़ भी की. ग्राहक और कर्मचारियों ने एक दूसरे को पीटा. घटना की सीसीटीवी भी सामने आया है. यह मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है. 

Advertisement
Feb 16, 2026 22:15 (IST)

JEE Main Session 1 2026 result: जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें लिस्ट

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जेईई मुख्य 2026 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट एनटीए या जेईई की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं

जेईई मेन परीक्षा के 12 टॉपर्स

  • श्रेयस मिश्रा- दिल्ली (एनसीटी)
  • नरेंद्रबाबू गारी महिथ- आंध्र प्रदेश
  • शुभम कुमार- बिहार
  • कबीर छिल्लर- राजस्थान
  • चिरंजीब कर- राजस्थान
  • भावेश पत्र- ओडिशा
  • अनय जैन- हरियाणा
  • अर्नव गौतम- राजस्थान
  • पसला मोहित- आंध्र प्रदेश
  • माधव विरडिया- महाराष्ट्र
  • पुरोहित निमे- गुजरात
  • विवान शरद महिश्वरी तेलंगाना

Feb 16, 2026 21:35 (IST)

Madhya Pradesh: टीकमगढ़ में अवैध संबंधो के चलते पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया खुलासा

टीकमगढ़ शहर क़े पुरानी टेहरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है. एडिशनल विक्रम सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने सूक्ष्म विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. 14 फरवरी 2026 की सुबह थाना कोतवाली को सूचना मिली थी कि पुरानी टेहरी निवासी रामकिशोर रजक (45 वर्ष) ने अपने घर में सिर पर पत्थर मारकर आत्महत्या कर ली है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जहां शव खून से लथपथ मिला. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 84/26 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई. 

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह और एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की विशेष टीम गठित की. थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, एफएसएल रिपोर्ट और साइबर सेल की मदद से जांच आगे बढ़ाई.

Feb 16, 2026 21:29 (IST)

MP Congress: कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक, बजट सत्र में सरकार को घेरने की विपक्ष ने बनाई रणनीति

आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में बजट सत्र में सरकार को घेरने की विपक्ष ने  रणनीति बनाई. विपक्ष इंदौर-भागीरथपुरा जल त्रासदी का मुद्दा उठाएगी. कांग्रेस विधायक दल इस मुद्दे पर सदन में जवाबदेही तय करने की मांग करेगा.

प्रदेश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अनिवार्य सरकारी खरीद से वंचित किया जा रहा है, सरकार सीधी खरीद से बचकर ‘भावांतर मॉडल’ थोप रही है... अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के संभावित प्रभावों से भी मध्य प्रदेश के किसान प्रभावित हो सकते हैं. कांग्रेस किसानों के इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी. सरकार से प्रदेश की वास्तविक आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राजेन्द्र शुक्ल और विजय शाह से इस्तीफे की मांग और उनकी जवाबदेही तय करने की मांग सदन में की जाएगी.

रुकी हुई सरकारी भर्तियों का मुद्दा उठाया जाएगा.

बढ़ता भ्रष्टाचार, महिला अपराध OBC को 27% आरक्षण, मनरेगा जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई.

Feb 16, 2026 21:25 (IST)

Madhya Pradesh News: छतरपुर में ससुर की हत्या, दामाद को आजीवन कारावास, एक आरोपी को 3 साल की सजा

छतरपुर विश्वनाथ कॉलोनी में रहने वाले जगदीश चंद्र गौतम के दामाद जगदीश चंद्र ने धारदार हथियार से अपने ससुर की हत्या की निर्मम हत्या कर दी. इस मामले में तृतीय अपर जिला न्यायाधीश निवेश कुमार जायसवाल की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. न्यायालय ने आरोपी दामाद गोलू उर्फ मनीष विश्वकर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि साक्ष्य छिपाने के आरोप में सुनील गुप्ता को 3 वर्ष के सश्रम कारावास व अर्थदंड से दंडित किया गया है.

Advertisement
Feb 16, 2026 21:23 (IST)

Madhya Pradesh News: मेडिकल उपचार या कोर्ट पेशी पर ले जाए जाने वाले बंदियों की जीपीएस आधारित EPTS से रखी जाएगी निगरानी

केंद्रीय जेल नर्मदापुरम देश की पहली ऐसी जेल बन चुकी है, जहां मेडिकल उपचार या कोर्ट पेशी पर ले जाए जाने वाले बंदियों की निगरानी के लिए जीपीएस आधारित EPTS (Electronic Prisoner Tracking System) का प्रायोगिक उपयोग शुरू कर दिया गया है. करीब दो वर्षों की तैयारी के बाद यह हाई-टेक सिस्टम अब जमीन पर लागू हो चुका है. इसके साथ ही नर्मदापुरम की यह जेल सैटेलाइट आधारित इलेक्ट्रॉनिक निगरानी लागू करने वाली देश की पहली जेल बन गई है.

Feb 16, 2026 21:22 (IST)

Rajim Kumbha Kalpa 2026: राजिम कुंभ कल्प 2026 में अरुण गोविल की राम कहानी से भक्तिमय हुआ त्रिवेणी संगम, मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम की पावन धरा पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 में आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. त्रिवेणी संगम के तट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या उस समय और भी खास हो गई, जब रामायण धारावाहिक में भगवान श्रीराम की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाने वाले प्रख्यात कलाकार अरुण गोविल मंच पर पहुंचे.

सुनो श्री राम कहानी की भावपूर्ण प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अरुण गोविल ने सुनो श्री राम कहानी की ऐसी भावपूर्ण प्रस्तुति दी कि पूरा मेला परिसर भक्ति और श्रद्धा के दिव्य वातावरण से सराबोर हो गया. हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंत्रमुग्ध होकर श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण किया.

Advertisement
Feb 16, 2026 19:30 (IST)

Chhattisgarh News: चिरमिरी को CM साय ने दी बड़ी सौगात, 127 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

एमसीबी जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चिरमिरी प्रवास पर पहुंचे और जिले को विकास की बड़ी सौगात दी. पोड़ी स्थित हेलिपैड पर उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री मालवीय नगर पोड़ी स्थित नगर निगम चिरमिरी के मंगल भवन में आयोजित विशाल कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने जिले के लिए लगभग 127 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

Feb 16, 2026 19:27 (IST)

Madhya Pradesh News: विधानसभा में कांग्रेस का गैर जिम्मेदार रवैया था- प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मंत्री चेतन्य कश्यप

मंत्री चेतन्य कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस का गैर जिम्मेदार रवैया था. राज्यपाल का भाषण प्रदेश के विकास का रोडमैप होता है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सुप्रीम कोर्ट के कार्यप्रणाली को नहीं समझ पा रहे है. जीतू पटवारी तीन मंत्रियों का इस्तीफा मांग रहे है. इंदौर कांड में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. विधानसभा में सकारात्मक तरीके से कांग्रेस मुद्दा लाए... चर्चा करने के लिए तैयार है. सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है.

Feb 16, 2026 18:48 (IST)

Madhya Pradesh News: ठाकुर बाबा मंदिर में कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 11 लोग गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ग्राम पंचायत लोलश के प्रसिद्ध ठाकुर बाबा स्थान पर आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने भयंकर हमला बोल दिया. इस हमले में कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अधिकांश छोटे बच्चे और बालिकाएं शामिल हैं. घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

Feb 16, 2026 18:46 (IST)

Madhya Pradesh News Live: रतलाम के पलसोडी गांव के तालाब में दो बच्चे डूबे, रेस्क्यू जारी

रतलाम के पास पलसोडी गांव स्थित तालाब में बड़ा हादसा हो गया. समता शिक्षा निकेतन रतलाम के 8 छात्र पिकनिक मनाने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि बच्चे तालाब किनारे मैगी बना रहे थे. इसी दौरान कुछ छात्र पानी के पास जाकर सेल्फी लेने लगे, तभी अचानक पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और अफरा-तफरी मच गई. घटना में दो बच्चे तालाब के गहरे पानी में डूब गए. 

Feb 16, 2026 18:31 (IST)

बलरामपुर के कुसमी SDM करुण डहरिया समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, मारपीट में एक ग्रामीण की हुई मौत

बलरामपुर के कुसमी एसडीएम करुण डहरिया समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज हुआ. उन्होंने हंसपुर में आदिवासी ग्रामीणों के साथ बीती रात मारपीट की थी. मारपीट में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी. वहीं दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए थे. एसडीएम के अलावा विक्की सिंह, सुदीप यादव और मंजीत यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है. 

Feb 16, 2026 18:29 (IST)

Bhopal News: किराएदार ने मकान मालकिन को मारकर खुद किया सुसाइड,15 साल पहले अपने तीन बच्चों की हत्या की थी

किराएदार ने मकान मालकिन को मारकर खुद भी सुसाइड कर लिया. उसने पहले धारदार हथियार से मकान मालकिन की हत्या की. यह खुलासा मृतिका के बेटे के पहुंचने पर हुआ. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. यह घटना गौतम नगर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी मृतक ने 15 साल पहले अपने तीन बच्चों की हत्या की थी. और वो 15 साल बाद जेल से छूटा था. वहीं पिछले 1 साल से मृतिका के पास रह रहा था.

Feb 16, 2026 18:26 (IST)

Rewa News: यूजीसी समर्थकों को विरोध प्रदर्शन, SDM को ज्ञापन देने से इनकार... काले कुत्ते के गले में बांधा ज्ञापन

रीवा में यूजीसी के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी सहित यूजीसी समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. छुट्टी होने की वजह से कलेक्टर कलेक्ट्रेट परिसर में नहीं थी.  प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसडीम को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया और काले कुत्ते के गले में ज्ञापन बांधकर चले गए. कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी और यूजीसी बिल लागू नहीं होगा तो विरोध इसी तरीके से जारी रहेगा.

Feb 16, 2026 18:23 (IST)

Madhya Pradesh Budget: मध्य प्रदेश बजट से पहले जबलपुर के उद्योगपतियों की बढ़ी उम्मीदें

मध्य प्रदेश का बजट पेश होने से पहले जबलपुर के उद्योगपतियों ने वित्त मंत्री से कई अपेक्षाएं जताई हैं. उनका कहना है कि यदि सरकार उद्योग जगत के साथ तालमेल बनाकर काम करे, तो प्रदेश और देश के विकास को तेज गति मिल सकती है. उद्योगपतियों ने मांग की है कि उद्योगों से जुड़ी अनुमतियों और फाइलों पर बिजली की गति से काम हो. साथ ही नगर निगम द्वारा अधिरोपित संपत्ति कर में राहत दी जाए, ताकि उद्योगों पर आर्थिक बोझ कम हो सके. उन्होंने कानूनी प्रक्रियाओं को सरल और समयबद्ध बनाने की भी मांग रखी, जिससे नए निवेश और औद्योगिक विस्तार को बढ़ावा मिल सके.

Feb 16, 2026 17:29 (IST)

Madhya Pradesh News: मां को कराए 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम के दर्शन, अब बुंदेलखंड के बच्चों को पायलट बनने के लिए कर रहे प्रेरित

कभी आसमान को दूर समझने वाले बुंदेलखंड के बच्चों के लिए अब उड़ान का सपना हकीकत बनता दिख रहा है. निवाड़ी के रहने वाले बुंदेलखंड के पहले पायलट कैप्टन निशांत राय ने न सिर्फ हजारों फीट ऊपर विमान उड़ाया, बल्कि अपनी मां को आस्था की सबसे ऊंची यात्रा भी कराई और अब वे अपने जिले के बच्चों को भी उड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

Feb 16, 2026 17:28 (IST)

Indore News Live: महिला की मौत के बाद पुलिस ने दो डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज किया

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में स्थित खातीवाला टैंक के हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. जिसमें मृतका ममता चौहान की कथित गलत इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद सीएमएचओ की विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है.

Feb 16, 2026 17:25 (IST)

Madhya Pradehs News: बंधी रेलवे फाटक के पास पुलिस की डायल 112 वाहन में तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत बंधी गांव में रेलवे फाटक के पास सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई था. इससे नाराज ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे और पुलिस की डायल 112 वाहन पर पथराव किया. वाहन पर पथराव करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

Feb 16, 2026 17:22 (IST)

Kinnar homecoming in Khandwa: खंडवा में किन्नर घर वापसी... सितारा गुरु अब कहलाएगी सीता

खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में आज वाहिद अहमद उर्फ सितारा गुरु ने किन्नर ने महादेव मंदिर में आकर सनातन धर्म में वापसी की है. सितारा गुरु ने किन्नर की घर वापसी पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर सौम्या सखी के द्वारा विधि विधान से एवं वैदिक ब्राह्मण के द्वारा मंत्रोच्चार से सनातन धर्म अपनाया. किन्नर सितारा गुरु अब सीता के नाम से जानी जाएगी. उनके धर्म परिवर्तन के बाद शहर के अन्य किन्नरों ने महादेवगढ़ मंदिर पर पहुंचकर जमकर जश्न मनाया. 

महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने कहा जो किन्नर समाज है जो एक मुस्लिम सितारा गुरु थे सनातन धर्म अपना कर घर वापसी की है. वाहिद अहमद उर्फ सितारा गुरु ने कहा कि में आज भोलेनाथ के मंदिर में आई हुई मैने सनातन धर्म अपनाया है. ये मंदिर काफी प्राचीन है यह सभी भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आते है. में यह आई हु बहुत अच्छा लगा है.

Feb 16, 2026 16:55 (IST)

IED bomb recovered: बीजापुर के ताड़पाला इलाके में 02 IED बम बरामद, सुरक्षाबलों ने मावोवादी स्मारक भी किया ध्वस्त

बीजापुर के ताड़पाला इलाके में 02 IED बम बरामद किया गया. बरामद IED में एक IED  को नक्सलियों ने BGL में प्लांट किया था. इसके साथ ही बड़ी मात्रा में विस्पोटक बरामद किया. इसके अलावा CRPF ने भोपालपटनम  क्षेत्र के कोंडापड़गु क्षेत्र में 04 बॉटल बम भी बरामद किया गया. वहीं सुरक्षाबलों ने उसूर और कोरचोली इलाके में मावोवादी स्मारक भी ध्वस्त किया. 

Feb 16, 2026 16:53 (IST)

Road Accident: NH 44 नागपुर-जबलपुर रोड पर ओवरलोड डंपर पलटा, अफरा तफरी का माहौल

नेशनल हाईवे 44 नागपुर-जबलपुर रोड पर लखनादोन शहर के बीचों-बीच बरेला पावर प्लांट से फ्लाई ऐश से भरा डम्फर पलट गया. एस बी आई बैंक के सामने भीड़ भाड़ वाली स्थान पर ये हदसा हुआ. ओवरलोड डंपर के पलटते ही अफरा तफरी मच गई.

Feb 16, 2026 16:46 (IST)

Indore Metro: इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट का विरोध, घरों को हटाने का काम शुरू

इंदौर में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के अंतर्गत रहवासी को शिफ्ट किया जा रहा है. मेट्रो प्लान के अनुसार, वहां बीच में आ रहें है घरों को हटाने का काम भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में इंदौर के बड़ा गणपति क्षेत्र के रहवासी लगातार मेट्रो प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे है. इसके पहले भी कई बार उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है.

रहवासी ने कहा कि उनके घर बड़ा गणपति क्षेत्र में पिछले कई दशकों से है और अब प्रशासन इन्हें हटाना चाहता है. ऐसे कुल 16 घर उसे क्षेत्र में मौजूद है. 

Feb 16, 2026 16:40 (IST)

Chhattisgarh Naxal: गरियाबंद में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, सातमारी पहाड़ी से नक्सल हथियार बरामद

गरियाबंद में सुरक्षा बल के जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. थाना मैनपुर के ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे 02 एसएलआर, एक इंसास और एक 12 बोर हथियार बरामद किया गया है. जिला पुलिस बल गरियाबंद के ई-30 आप्स टीम ने यह कार्रवाई की है. डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे आटोमैटिक हथियारों को बरामद किए गए. 

ओडिसा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा डंप कर रखे जाने की जानकारी मिली थी. पुलिस बल की कार्रवाई से गरियाबंद क्षेत्र में नक्सल हिंसा की संभावनाओं को नकाम किया गया. 

गरियाबंद में वर्ष 2024 से अब तक पुलिस को प्राप्त सफलता-

  • मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों की संख्या- 31
  • गरियाबंद में आत्मसमर्पित नक्सलियों की संख्या- 29
  • माओवादियों से जब्त ग्रेडेड हथियार- 31
  • अन्य हथियार 42
  • माओवादियों से कुल जब्त रकम- 62,50,000 रुपये
  • माओवादियों से जब्त इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 304-
  •  नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 22
  • आईईडी बम- 14
  • कॉर्डेक्स वायर- लगभग 114.49 मीटर
  • बीजीएल सेल- 57

Feb 16, 2026 16:32 (IST)

Chhattisgarh News Live: बिलासपुर में कलयुगी पुत्र बना हैवान, फावड़े से हमला कर पिता की निर्मम हत्या, खून से सना फावड़ा लेकर घूम रहा था आरोपी

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. मन्नाडोल क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही 70 वर्षीय पिता की फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक युवक खून से सना फावड़ा लेकर इलाके में घूम रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है.सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया.

Feb 16, 2026 16:27 (IST)

Mohan Yadav: CM मोहन ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 'कांग्रेस ने वंदे मातरम को काटने और बांटने का काम किया'

वंदे मातरम पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है. वंदे मातरम का आनंद प्रधानमंत्री की भावना के अनुसार, भारत सरकार ने निर्देश जारी किए. सत्र की  शुरुआत वंदे मातरम से हुई. 

वंदे मातरम को प्रेरणा मानकर... आजादी के पहले कई सारे देश भक्तों और क्रांतिकारियों ने शहीदों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी. कांग्रेस ने वंदे मातरम को काटने और बांटने का काम किया.

Feb 16, 2026 16:24 (IST)

Madhya Pradesh News Live: 'राज्यपाल का अभिभाषण भविष्य का आईना होता...' बजट सत्र पर बोले सीएम मोहन

सीएम डॉ. मोहन यादव  ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संसदीय कार्यप्रणाली को भी समझने में गलती करती हैं. कांग्रेस इसी कारण से अपनी विश्वसनीयता खो रही है. राज्यपाल का अभिभाषण भविष्य का आईना होता है. आगे जाकर के पूरे सदन में इस पर चर्चा होती है. चर्चा में भाग ले अच्छी बात है तो सरकार की प्रशंसा करे. विपक्ष में हो तो सरकार की कमजोरी बताओ. मर्यादा के पार जाकर के राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करते है तो अच्छी बात नहीं है. नाच न जाने आंगन टेढ़ा. कल से सकारात्मक रूप से सदन में इस पर चर्चा होगी. सरकार सभी बातों का जवाब देने के लिए तैयार है..

Feb 16, 2026 16:22 (IST)

Madhya Pradesh News Live: भोपाल में अत्याधुनिक साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण, CM मोहन ने कहा- 'योजना से जुड़े दस्तावेज होगा डिजिटल'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में अत्याधुनिक साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण किया. वहीं लोकार्पण के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार साइबर के क्षेत्र में डिजिटल तौर पर प्रयोग कर रही है. नामांतरण, बंटवारे ओर राजस्व संबंधित पंजीयन के काम शुरू किए थे. पटवारी रिकॉर्ड भी डिजिटल का होता है. योजना से जुड़े भी दस्तावेज डिजिटल होगा. हाउसिंग लोन की प्रॉपर्टी भी लेन देन करते है. घर से बैठकर पेपर लिस्ट तरीके से डिजिटल कम कर सकते हैं. 4:30 लाख पंछियों करके ट्रायल लिया गया है. सुरक्षित और समय की बचत बचाने वाला है.

Feb 16, 2026 15:58 (IST)

MP Budget 2026-27: 'बजट बेहतर और जनउपयोगी होगा...' बोले MP के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट को लेकर कहा, 'आने वाला बजट बेहतर बजट होगा. 18 तारीख को हम बजट पेश करेंगे. जनउपयोगी बजट होगा. जनता के लिए जनता का बजट होगा. किसी वर्ग, किसी विभाग को हम वांछित नहीं रखेंगें. 

विपक्ष के कर्ज के आरोपों पर वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि सदन में हम सभी बातों का जवाब देंगे, जो वह पूछना चाहे हम सभी बातों का जवाब देंगे.

Feb 16, 2026 15:54 (IST)

Bilaspur Fire: बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बिलासपुर जिले के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अनव इंडस्ट्री के परिसर में रखे केमिकल से तेजी से फैल गई, देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Feb 16, 2026 15:41 (IST)

Dhamtari News: नहर नाली में गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे लोहारसी के ग्रामीण, धमतरी कलेक्टर को सौंपा

धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी से बड़ी संख्या में आज ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे हुए थे. ग्रामीणों का आरोप है कि उनके ग्राम लोहरसी से खरतुली तक नहर नाली कंवर हट शाखा में गुणवत्ताहीन फ्लोरीन का कार्य किया जा रहा है. और इस कार्य में सामग्री भी सही नहीं लगाई जा रही है, जिससे यह नहर नाली काफी ज्यादा खराब स्थिति में है और यह नहर नली आगे चलकर पूरी तरह उखड़ जाएगी. गांव के लोग नहर नाली के कार्य को कराने वाले ठेकेदार के ऊपर गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप लगा रहे हैं. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि यह नहर नाली कृषि सिंचाई का एक मुख्य आधार है और यह गुणवत्ता हीन निर्माण से आगे चलकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

Feb 16, 2026 15:39 (IST)

Chhattisgrh News Live: कुसमी एसडीएम पर आदिवासी की हत्या का आरोप, मचा बवाल

कुसमी एसडीएम पर आदिवासी की हत्या का आरोप लगा है. एसडीएम और उसके सहयोगियों पर नामजद अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर परिजन और कांग्रेसियों ने चक्का जाम किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एसडीएम की पिटाई से ग्रामीण की मौत हुआ है. परिजनों ने कुसमी राजपुर मार्ग पर शिव चौक पर चक्कजाम किया.

Feb 16, 2026 14:58 (IST)

Chhatttisgarh Hindi News: मासूम की कब्र से खोपड़ी गायब, तीन साल की बच्ची की खोदी कब्र

Skull Missing from Child Girl Grave in Balod: बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के माहुद-बी गांव में तंत्र-मंत्र से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तीन साल की मासूम बच्ची की कब्र के पास तंत्र-जादू टोने से जुड़ी सामग्री मिली और खुदाई के बाद कंकाल का ऊपरी हिस्सा यानी खोपड़ी गायब पाई गई. पिछले साल अक्टूबर में बीमारी के चलते बच्ची की मौत हुई थी, जिसके बाद उसे गांव के श्मशान में दफनाया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई. अब इस पूरे मामले की जांच जारी है, जबकि परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Feb 16, 2026 14:50 (IST)

सनकी आशिक ने महाशिवरात्रि पर पूजा कर लौट रही महिला को कटर से काटा

Durg Hindi News: दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र से एक गंभीर वारदात सामने आई है. यहां महाशिवरात्रि के दिन मंदिर से पूजा करके लौट रही 26 वर्षीय महिला पर एक युवक ने ताबड़तोड़ कटर (चाकू) से हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसके शरीर के कई हिस्सों पर टांके लगे हैं. पीड़िता का नाम चन्द्रकला नारंग है. घटना के अनुसार, वह मंदिर से पूजा अर्चना करके घर लौट रही थीं, तभी युवक ने उन्हें रोक लिया. उसने कहा "तू घमंडी है, मुझसे बात नहीं करती. मैं तुझे जान से मार दूंगा." इसके बाद उसने जेब से कटर निकाला और महिला के गले पर वार करने की कोशिश की. महिला ने हाथ से बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने पहले उनके हाथ पर हमला किया, फिर सीने को काटने का प्रयास किया और पेट व शरीर के अन्य कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए.

Feb 16, 2026 14:32 (IST)

सस्ते में गुटका नहीं दिया तो बदमाश ने कट्टा दिखाकर धमकाया

Gwalior Hindi News: ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे जब चाहें वहां दुकानदारों को धमकाकर सामान देने को मजबूर कर रहे हैं. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें गुटखा सस्ते में देने के लिए मजबूर करते हुए उसे धमका रहा है और देशी कट्टा दिखाकर भयभीत भी कर रहा है. सोशल मीडिया पर आया यह वीडियो मुरार थाना इलाके के बड़ागांव का है.

Feb 16, 2026 14:29 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: पति-पत्नी ने आंगन के पेड़ में एक साथ फांसी लगाकर दी जान

Husband Wife Suicide in Janjgir Champa: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पति और पत्नी एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों का शव आंगन के पेड़ से लटकता हुआ मिला है. पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों ने पुत्र की असामयिक मौत से व्यथित बताया है. जांच में पता चला कि सड़क हादसे में साल भर पहले में बेटे की मौत हुई थी. फांसी लगाने से पहले दोनों ने वीडियो भी बनाया. वीडियो में बीमा क्लेम का पैसा दोनों बड़े भाइयों को दिलाने कही बात.

Feb 16, 2026 14:25 (IST)

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का निधन

Senior Ophthalmologist Dr. Hemlata Srivastava Passes Away: जबलपुर के राइट टाउन निवासी एवं जिला अस्पताल में पदस्थ रह चुकीं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव (81) का  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया. कुछ दिन पूर्व अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने मेडिकल में अंतिम सांस ली. सूचना मिलते ही एसडीएम पंकज मिश्रा व मदन महल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनकी बहन के पहुंचने के बाद मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कराए जाने की बात कही गई है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 16, 2026 14:19 (IST)

विदेशी महिला पर्यटक से गैंग रेप के आरोपियों को HC से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगी जिंदगी

Gwalior High Court: ग्वालियर हाईकोर्ट ने विदेशी महिला पर्यटक से दतिया के जंगलों में गैंगरेप करने वाले आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया है. गैंगरेप के आरोपी उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. उन्होंने अपनी सजा को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी. हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है, यह पीड़िता के शरीर पर नहीं बल्कि उसके मन मस्तिष्क और उसकी आत्मा पर गहरा आघात है।. यह अपराध उस समय और भी ज्यादा घिनौना हो जाता है जब एक विदेशी महिला यहां की संस्कृति को जानने समझने के लिए भारत आई हो.

Feb 16, 2026 14:15 (IST)

Khairagarh Factory Fire: खैरागढ़ की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई मीटर ऊंची उठी लपटें

Chhattisgarh Hindi News: खैरागढ़ जिले के जालबांधा के मोहंदी की जया केमिकल फैक्ट्री (Jaya Chemical Factory Fire) में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण है कि कई मीटर तक ऊंची लपटें उठ रही हैं. दमकल की टीमें भी मौके पर हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. घुमका थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग कैसे लगी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है. अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा.

Feb 16, 2026 14:07 (IST)

Bilaspur Hindi New: बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, फैक्ट्री को चपेट में लिया

Fire in Tifra Industrial Area: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई. अनव इंडस्ट्री के भीतर रखे केमिकल से आग और भीषण हो गई. पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में भी लपटें भड़क उठीं. देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई. आग लगने की वजह पता नहीं चली है. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

Feb 16, 2026 13:13 (IST)

Indore Murder Case: 18 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेता...

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस (Indore Police) ने मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है.  बाणगंगा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 12 फरवरी को मिले 40 वर्षीय शख्स की हत्या बड़ी निर्ममता से की गई थी. पुलिस ने हत्या के बाद तीन दिनों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने शख्स को 18 बार चाकू से गोदा था और उसके बाद गला भी रेता था. आरोपी उसके मरने तक चाकू से गोदते रहे. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 16, 2026 12:53 (IST)

Indore High Court: भोजशाला में मामले में 18 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

Bhojshala Case: इंदौर हाईकोर्ट धार के भोजशाला मामले में अगली सुनवाई 18 फरवरी को करेगा. न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल होने के चलते कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख दी है. हिन्दू पक्ष के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया यह सुनवाई आज नियत थी. क्लिक कर जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ें- भोजशाला: 1000 साल का सफर, जहां पत्थरों में कैद है विद्या और विवाद की दास्तान

Feb 16, 2026 12:52 (IST)

Chhattisgarh Budget Session: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ का बजट 24 फरवरी को पेश होगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि 23 तारीख को बजट सत्र का शुरू होगा और 24 फरवरी को बजट पेश होने की संभावना है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार तीसरा बजट पेश करने वाली है, जो कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के विजन पर आधारित होगा. चौधरी ने कहा कि बजट में शॉर्ट टर्म प्लानिंग के रूप में एक-एक कदम बढ़ाएंगे और छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए काम करेंगे.

ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना के नाम से कांग्रेस ने लोगों को हलाकान किया और किसानों के साथ अन्याय किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती रहेगी, लेकिन विष्णु देव साय की सरकार को यह पच नहीं रहा है.

Feb 16, 2026 12:24 (IST)

संपत्ति विवाद में भाइयों ने की बहन को जिंदा जलाने की कोशिश

Property Dispute: सतना जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में पारिवारिक संपत्ति के विवाद पर दो भाइयों ने बहन के साथ मारपीट कर जिंदा जलाने की कोशिश की. इस मामले में पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. पुलिस ने बताया कि कंचन (32) पति जैकी चौधरी का विवाद अपने ही भाई राकेश चौधरी और बंटू चौधरी से चल रहा है. रविवार शाम को भाई-बहन के बीच फिर झगड़ा होने लगा, तब आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट करते हुए पेट्रोल छिडककर आग लगाने की कोशिश की.

Feb 16, 2026 12:05 (IST)

Madhya Pradesh in Hindi: मां से बिछड़ा ‘कान्हा’ का बाघ जंगल की जंग में हारा, कोर एरिया में मिला शव

Tiger Death in MP: सागर जिला स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (Rani Durgavati Tiger Reserve) के कोर एरिया में एक नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया. यह बाघ बीते माह कान्हा टाइगर रिजर्व से लाया गया था. प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत टेरिटोरियल फाइट में होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली रेंज अंतर्गत मानेगांव बीट के कोर क्षेत्र में वन विभाग को बीती शाम सूचना मिली कि एक बाघ मृत अवस्था में पड़ा है. सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृत बाघ की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष बताई जा रही है और वह नर बाघ था.

Feb 16, 2026 11:56 (IST)

मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थित

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) के अभिभाषण के बीच सदन में हंगामा शुरू हो गया था. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी (Indore Contaminated Water Death) से हुई मौतों का मुद्दा उठाया था. उन्होंने अभिभाषण में दूषित पानी समेत कई मुद्दों को नहीं शामिल करने का आरोप लगाया. हंगामा के बीच राज्यपाल का अभिभाषण चलता रहा और उसी हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण पूरा हो गया. फिर सदन से राज्यपाल हो गए और विपक्ष हंगामा करता रहा. राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पेश किया और मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई.

Feb 16, 2026 11:33 (IST)

Elephants in MP: जंगल से भटककर मैहर के गांव पहुंचा हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत

Maihar Jungle: मैहर जिले की सीमा में देर रात हाथियों का एक बड़ा झुंड प्रवेश कर गया, जिससे कई गांवों में दहशत का माहौल बन गया है. झुंड भैंसरहा–अमिलई मार्ग से होते हुए जिले की सीमा में दाखिल हुआ. सबसे पहले हाथियों को कंदवारी और करहिया गांव के आसपास देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी शुरू कर दी गई है. वन अमला झुंड की दिशा, ठहराव और मूवमेंट पर नजर रखे हुए है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो. टीम द्वारा गांव-गांव मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं.

Feb 16, 2026 11:27 (IST)

Madhya Pradesh Assembly Budget Session 2026: वंदे मातरम के गायन के साथ हुई शुरुआत

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार सुबह 11 बजे हो गई है. वंदे मातरम के गायन के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सदन में अभिभाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि हम ऐसी दहलीज पर खड़े हैं, जिसे मोदी सरकार ने अमृत काल की संज्ञा दी. उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण बना है. भोपाल में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investor Summit) का भी राज्यपाल ने जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2047 तक मध्य प्रदेश को 2 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प है.

Feb 16, 2026 11:11 (IST)

Dhar Bhojshala Case: आज से इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला की सुनवाई

आज इंदौर हाईकोर्ट (Indore High Court) में भोजशाला गौशाला मामले में सुनवाई होगी, जो कि इस मामले में एक निर्णायक दिन साबित हो सकता है. एएसआई के 98 दिन की सर्वे रिपोर्ट पर आज सुनवाई होगी, जिसमें भोजशाला के धार्मिक स्वरूप का फैसला हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने 22 जनवरी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच को 3 सप्ताह के भीतर सुनवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 16, 2026 11:10 (IST)

Umang Singhar Congress Meeting: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र रहेगा हंगामेदार, उमंग सिंघार आज करेंगे बैठक

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के भोपाल स्थित आवास पर होगी, जिसमें बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी. बैठक शाम 7 बजे होगी, जिसमें इंदौर दूषित पानी और छिंदवाड़ा सिरप कांड जैसे मुद्दे विपक्ष के मुख्य एजेंडा में रहेंगे.

Feb 16, 2026 11:05 (IST)

गोवंश तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 गोवंशों मुक्त कराया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गौवंशों की तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों में कुल 24 गौवंशों को तस्करों से मुक्त कराया है. जोबी पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पिकअप वाहन व मोटरसाइकिल सहित लाखों की संपत्ति जब्त की गई है. पुलिस ने गौवंश को उड़ीसा ले जाने की तैयारी नाकाम कर दी. धरमजयगढ़ के कोन्ध्रा जंगल में 14 गौवंश सुरक्षित हैं. अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है. पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है.

Feb 16, 2026 10:47 (IST)

1000 साल पुराने मंदिर से सोने की मूर्ति चुराने घुसे चोर, और फिर...

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के दीपनाखेड़ा थाना क्षेत्र में 1000 साल पुराने राज्य संरक्षित प्राचीन विष्णु मंदिर में मूर्ति खंडित करने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोने की मूर्ति चोरी करने के लिए मंदिर में घुसे थे. जानकारी के अनुसार, विदिशा जिले के गोपालनगर गांव स्थित राज्य संरक्षित प्राचीन विष्णु मंदिर में 8 फरवरी 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर भगवान विष्णु की प्रतिमा को खंडित कर दिया था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 16, 2026 10:37 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: मंदसौर में नशीले पदार्थ की खेप बरामद

Mandsaur Durg Recovered: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दलोदा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रक में किराने के समान के नीचे छुपा कर ले जाया जा रहा 40 किलो नशीला पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है. इस दौड़ा चुरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जब्त किए गए डोडा चूरा की कीमत 12 लाख रुपया आंकी गई है. आरोपी से एक लाख चालीस हजार कैश भी बरामद किया गया है.

Feb 16, 2026 10:27 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: मंदसौर में नशीले पदार्थ की खेप बरामद

Mandsaur Durg Recovered: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दलोदा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रक में किराने के समान के नीचे छुपा कर ले जाया जा रहा 40 किलो नशीला पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है. इस दौड़ा चुरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जब्त किए गए डोडा चूरा की कीमत 12 लाख रुपया आंकी गई है. आरोपी से एक लाख चालीस हजार कैश भी बरामद किया गया है.

Feb 16, 2026 10:14 (IST)

Gwalior Police Arrest Arms Supplier: ग्वालियर में हथियार तस्कर गिरफ्तार, चंबल में खपाने की थी तैयारी

MP News in Hindi: ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार तस्करों (Illegal Guns Smuggling) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्वालियर-झांसी बाईपास पर दो हथियार तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 32 बोर की 6 देशी पिस्टल व 5 मैग्जीन जब्त की है. तस्कर खरगोन से पिस्टल खरीदकर लाये थे, जो ग्वालियर और आसपास के जिलों में 40 से 50 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थे.

Feb 16, 2026 10:07 (IST)

Jabalpur Police Caught Illegal Drug Consignment:जबलपुर पुलिस अवैध नशीली दवाओं की पकड़ी खेप, 4800 शीशियां बरामद

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप जब्त की है. पुलिस ने मेक्काटस कफ सिरप की 40 कार्टून में भरी कुल 4,800 बोतलें बरामद कीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख 64 हजार रुपये है. कार्रवाई कटंगी रोड स्थित वीआरएल ट्रांसपोर्ट परिसर के पास मुखबिर की सूचना पर की गई. पुलिस ने बिल्टी एवं जीएसटी इनवॉइस की पड़ताल की, जिसके आधार पर संबंधित फर्मों और व्यक्तियों की पहचान की गई.

Feb 16, 2026 09:47 (IST)

Shivpuri Lawyer Murder:

Lawyers Strike in Madhya Pradesh: शिवपुरी जिले के करैरा में वकील संजय सक्सेना की हत्या के विरोध में मध्य प्रदेश के वकील सोमवार को हड़ताल पर हैं. वे कोर्ट तो जाएंगे, लेकिन काम नहीं करेंगे. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गोलू, पपेंद्र और जहीर शामिल हैं. पपेंद्र के पैर में शॉर्ट एनकाउंटर में गोली लगी थी. वकीलों की हड़ताल से ग्वालियर में हाईकोर्ट के एक हजार और सेशन कोर्ट के लगभग दो हजार केस प्रभावित होंगे. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 16, 2026 09:33 (IST)

MP Hindi News: सीएम डॉ मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

CM Mohan Yadav Today Programs: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सोमवार सुबह 9:45 बजे उज्जैन से भोपाल आगमन करेंगे. फिर वह विधानसभा जाएंगे, जहां आज से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. दोपहर 12:55 बजे मंत्रालय आगमन करेंगे. फिर दोपहर 1 बजे राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 31वीं बैठक एवं राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की तृतीय बैठक (वन विभाग) में शामिल होंगे. शाम 4:25 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जाएंगे. रात 8:30 बजे बंसल प्लाजा, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर स्थानीय कार्यक्रम में जाएंगे.

Feb 16, 2026 09:18 (IST)

Madhya Pradesh Hindi News: मैहर जिले की सीमा में घुसा हाथियों का झुंड, कई गांवों में दहशत

Elephansts in Maihar: देर रात हाथियों का झुंड भैंसरहा–अमिलई मार्ग से होते हुए मैहर जिले की सीमा में प्रवेश कर गया. झुंड को कंदवारी और करहिया गांव के पास देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी गई है. सुरक्षा की दृष्टि से मनकीसर सब स्टेशन से 11 केवी हिनौती फीडर व 11 केवी मनकीसर फीडर तथा बूढ़ाबाऊर सब स्टेशन से 11 केवी सरिया व 11 केवी कंदवारी फीडर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है. प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घरों में ही रहें, हाथियों के झुंड के पास न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें. वन अमला लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क कर रहा.

Feb 16, 2026 08:59 (IST)

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Budget: आज से शुरू हो रहा विधानसभा बजट सत्र

MP Vidhan Sabha Budget Satra 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र (Madhya Pradesh Assembly Budget Session) आज से शुरू होने जा रहा है, जो 6 मार्च तक चलेगा. सदन में इस दौरान हंगामे पूरे आसार हैं. राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से बजट सत्र हो जाएगा. राज्यपाल मोहन सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी देंगे.  18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे. सत्र के लिए कुल 3478 प्रश्नों की विधानसभा को सूचनाएं, 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव, 41 अशासकीय संकल्प होंगे पेश. शून्य काल में विधानसभा में 83 सवाल होंगे. इस बार का बजट पूरी तरह पेपरलेस, डिजिटल माध्यम से सदन में पेश किया जाएगा. सत्र के दौरान कुल 12 बैठें निर्धारित की गईं हैं.

Feb 16, 2026 08:03 (IST)

सीम साय आज रायपुर में करेंगे BJP की बैठक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानी सोमवार को राजधानी रायपुर सहित मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर (MCB) जिले के दौरे पर रहेंगे. सीएम साय बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बीजेपी की बैठक में शामिल होंगे. फिर दोपहर 1 बजे MCB जिले के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे. फिर बैकुंठपुर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे.

सीम साय आज रायपुर में करेंगे BJP की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी-20 वर्ल्ड कम में (T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत पर भारत को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, आज श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित कर राष्ट्र का मान बढ़ाया है . सभी खिलाड़ियों को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं.

Feb 16, 2026 07:58 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: गौरेला पेंड्रा मरवाही में दो हादसों में दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में गौरेला पेंड्रा मरवाही (Gaurela Pendra Marwahi News) जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. पहली घटना गौरेला-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर मेंढूका बरवासन गांव के पास हुई. दौंजरा गांव निवासी रेलवे कर्मचारी शिवा सिंह अपनी पत्नी के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि शिवा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. दूसरी घटना धनगवा गांव में हुई. यहां रेलवे निर्माण कार्य में लगा एक ट्रैक्टर अचानक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और घर के सामने चबूतरे पर बैठे लोगों को कुचलते हुए पलट गया. इस हादसे में बुजुर्ग पुन्नू लाल राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए.

Feb 16, 2026 07:43 (IST)

महाराष्ट्र से विदिशा की 5 महिला मजदूरों की सुरक्षित वापसी

Vidisha Woman Labor: मध्य प्रदेश के विदिशा में मानवता और पुलिस की संवेदनशीलता की एक मिसाल सामने आई है. महाराष्ट्र में काम के बहाने ले जाई गईं पांच आदिवासी महिला मजदूरों और उनके साथ गए चार नाबालिग बच्चों को सकुशल घर वापस लाया गया है. परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई थी कि उनके परिजनों को रोजगार के नाम पर महाराष्ट्र ले जाकर बंधक जैसा रखा गया है और उन्हें वापस नहीं आने दिया जा रहा. परिजनों की इस पुकार के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ. दरअसल, गुलाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुआखेड़ी और करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम रुसल्ली की रहने वाली पांच महिला मजदूरों को रोजगार का झांसा देकर महाराष्ट्र के बीड और सोलापुर ले जाया गया था. परिजनों का आरोप था कि वहां उनसे जबरन काम कराया जा रहा था, मजदूरी नहीं दी जा रही थी और वापस आने से रोका जा रहा था.

Feb 16, 2026 07:39 (IST)

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में परिवर्तन अनुमान नहीं है. प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. रायपुर में आज अधिकतम 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C  की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.9C रायपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

Feb 16, 2026 07:31 (IST)

Balaghat News: बाइक की टक्कर से दो घायल

Madhya Pradesh News: बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के पाल डोंगरी गांव में मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही से हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. रविवार रात 11 बजे हुए इस हादसे में पाल डोंगरी के टुकड़िया टिल्लू निषाद (72) घायल हो गए. वह अपने गांव की ही एक दुकान से पैदल घर जा रहे थे. तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार बाइक पर सवार विक्की बाबूराव गजभिए (30) ने टुकड़िया निषाद को टक्कर मार दी. इस दौरान दोनों ही घायल हो गए.

Feb 16, 2026 07:05 (IST)

GATE Exam: रायपुर में गेट परीक्षा में नकल करने के प्रयास के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा में नकल करने की कोशिश करने के आरोप में कुछ अभ्यर्थियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास से आठ मोबाइल फोन, चार ब्लूटूथ-सक्षम उपकरण, तीन ब्लूटूथ इयरपीस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए.

Feb 16, 2026 06:45 (IST)

Chhatarpur Kidnap Case: बड़े भाई को अपहरण करने के मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के थाना जुझारनगर क्षेत्र से सामने आए एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में न्यायालय (Court) ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है. मामला ग्राम खुड़ेरी निवासी एक परिवार से जुड़ा है, जहां जमीन की रजिस्ट्री के विवाद ने अपहरण जैसी वारदात का रूप ले लिया. बता दें कि दोनों आरोपियों ने अपने बड़े भाई का अपहरण किया था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 16, 2026 06:29 (IST)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश का मौसम

Mausam ka Haal: मध्य प्रदेश के मौसम में फिर से एक बार बदलाव होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ (पश्चिमी डिस्टर्बेंस) की वजह से एमपी कई जिलों में बारिश की संभावना है. यहां सोमवार को शाम के बाद से बादलों की आवाजाही हो सकती है. हालांकि, आज दिन में मौसम सामान्य बना रहेगा. कई जिलों रायसेन, विदिशा, दतिया, डिंडोरी, टीकमगढ़, बेगमगंज, कटनी, बैतूल, रीवा और सागर में तापमान दिन में सबसे कम यानी 27-28 डिग्री से कम रहेगा. यहां गुलाबी ठंड का असर दिख रहा है. मौसम विभाग ने 18-19 फरवरी से ग्वालियर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, श्योपुर, दतिया, नीमच जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है.