2 months ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Live Updates: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 4 मार्च (बुधवार) को होली का उल्लास दिनभर छाया रहेगा. इस बार सुतक और ग्रहण की उलझन के कारण कई जगहों पर होलिका दहन दो दिन बाद रंग खेले जा रहे हैं, इसलिए उत्सव की टाइमिंग में भिन्नता दिखेगी. छत्तीसगढ़ में अधिकतर स्थानों पर शराब दुकानें खुली रहने की वजह से भी व्यवस्था पर अतिरिक्त निगरानी रहेगी, जबकि कुछ जिलों में कलेक्टर्स ने स्थानीय हालात देखते हुए दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है.  

त्योहार और व्यवस्था

इंदौर, भोपाल, रायपुर, बिलासपुर सहित बड़े शहरों में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सुरक्षा और ट्रैफिक प्लानिंग पर जोर है. भीड़भाड़ वाले बाजारों, मुख्य चौराहों और लोकप्रिय “रंग‑स्पॉट्स” पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, कंट्रोल रूम की सक्रियता और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. छत्तीसगढ़ में दुकानें खुली रहने से खरीदारी‑आवाजाही बढ़ सकती है, इसलिए प्रशासन शांति समिति बैठकें, पेट्रोलिंग और ड्रिंक‑एंड‑ड्राइव जांच पर खास ध्यान दे रहा है, ताकि उत्सव बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो.

मौसम और सावधानियां

मध्य प्रदेश में मौसम ने समय से पहले गर्मी का रुख पकड़ लिया है. मार्च की शुरुआत में ही दिन का पारा सामान्य से ऊपर जा रहा है, जिससे दोपहर में धूप तीखी महसूस होगी. बुंदेलखंड और विंध्य पट्टी जैसे इलाकों में सूखी, गर्म हवाएं चलने की संभावना अधिक है; ऐसे में खुले मैदानों में रंग खेलते वक्त टोपी, चश्मा, पानी व हल्के कपड़ों का उपयोग करें.

Mar 04, 2026 22:11 (IST)

होली के दिन दो पक्षों में हिंसक झड़प, भाजपा पार्षद सहित 10 पर केस दर्ज

होली के दिन सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में टिकुरिया टोला स्थित डाली बाबा मार्ग पर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि हरिजन कॉलोनी के कुछ युवक नशे की हालत में गाली-गलौच कर रहे थे और जब प्रजापति परिवार के एक युवक ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो कहासुनी मारपीट में बदल गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और प्रजापति परिवार के घर पर लाठी‑डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. घर में भारी तोड़फोड़ की गई, चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और बाइक व बिजली मीटर भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर भाजपा पार्षद गोल्डी मलिक सहित 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की. पुलिस ने पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है.

Mar 04, 2026 21:54 (IST)

रायपुर में होली के दिन तीन मर्डर! नशे के कारण हुई तीनों वारदात

रायपुर में होली के दिन नशे में हुए विवादों ने तीन अलग‑अलग जगहों पर तीन युवकों की जान ले ली. पहली वारदात आंशिक थाना क्षेत्र के साहू पारा में हुई, जहां होली के हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी को कुछ युवकों ने रोककर उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की. विरोध करने पर एक युवती समेत समूह ने नीरज के पेट, पीठ और सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है. दूसरी घटना खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव की है, जहां दो नाबालिगों ने रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय मोहित निषाद को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में दोनों आरोपी नाबालिगों के साथ उनकी मां को भी हिरासत में लिया गया है. 

तीसरी वारदात विधानसभा थाना क्षेत्र के बरबंदा गांव में सामने आई, जहां कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश वर्मा नामक दो सगे भाइयों ने चारित्रिक शंका के चलते दिनेश वर्मा के सिर पर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. दिनेश अपने बड़े भाई की गैरमौजूदगी में भाभी को अस्पताल ले गया था, इसी बात पर आरोपियों ने उसे मार डाला. तीनों घटनाओं ने शहर को दहला दिया है और पुलिस मामलों की जांच जारी है.

Advertisement
Mar 04, 2026 21:51 (IST)

राज्यसभा चुनाव 2026: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी, फूलो देवी नेताम को फिर सौंपी जिम्मेदारी

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, जिसमें मौजूदा राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है. छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना तय है, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित है. नामांकन प्रक्रिया 5 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में पूरी की जाएगी. कांग्रेस ने एक बार फिर फूलो देवी नेताम पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है.

Mar 04, 2026 19:57 (IST)

इंदौर एयरपोर्ट के पिछले हिस्से के पास लगी आग, कई किलोमाटर तक फैला धुआं

इंदौर एयरपोर्ट के पिछले हिस्से के पास उस समय हड़कंप मच गया जब कचरे के बड़े ढेर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर से साफ दिखाई दे रही थीं और कई किलोमीटर तक घना धुआं फैल गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं. धुआं फैलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा‑तफरी का माहौल बन गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Mar 04, 2026 19:46 (IST)

सतना कलेक्टर ने जमकर मनाई होली

सतना में होली का उत्सव इस बार पूरे रंग, उमंग और सौहार्द के साथ मनाया गया, जहां शहर भर में सुबह से ही रंगों की रौनक दिखने लगी. सेमरिया चौक पर आयोजित भव्य सार्वजनिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा, जहां टैंकर में घुला रंग लोगों पर फुहारों के रूप में छोड़ा गया और डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरकते नजर आए. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं. इसी बीच जिला प्रशासन ने पारंपरिक फाग कार्यक्रम के साथ उत्सव को और खास बना दिया, जिसमें कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार यस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शामिल होकर होली मनाई. पूरे शहर में सामाजिक संगठनों द्वारा भी होली मिलन समारोह आयोजित किए गए और लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया. सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई, जिससे सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए.

Mar 04, 2026 18:27 (IST)

इंदौर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, भंवरकुआं क्षेत्र में हुई वारदात

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में होली के दिन उस समय सनसनी फैल गई, जब माहौल के उत्साह के बीच एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. घटना शिव पार्वती नगर निवासी आदित्य पिता जयराम जमरे की बताई गई है, जिसकी तीन–चार युवकों से मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया. आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने आदित्य की छाती और पेट में चाकू से कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. उसे तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं. शुरुआती जांच में मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आ रहा है, वहीं पुलिस पूरी वारदात की जांच में जुटी है.

Advertisement
Mar 04, 2026 18:13 (IST)

नर्मदा नदी में डूबे दो युवक, परिवार के साथ पिकनीक मनाने आए थे

नरसिंहपुर के बरमान रेत घाट पर परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवक नर्मदा नदी में नहाते समय अचानक गहराई में चले गए और डूब गए. घटना के बाद तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला. इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और युवकों को अस्पताल ले जाने की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर आ गई. सबसे चिंता की बात यह रही कि घाट पर प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिखी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी स्वीकार किया कि ऐसे हादसों में वे पूरी तरह स्थानीय गोताखोरों पर निर्भर रहते हैं, जबकि गोताखोरों का कहना है कि वे कई लोगों की जान बचाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिलती.

Mar 04, 2026 17:00 (IST)

होली के रंगों में डूबे अफसर, जमकर मनाया जश्न

श्योपुर में होली का त्योहार इस बार प्रशासनिक अफसरों पर भी खूब चढ़ा दिखा, जहां रंगों और उल्लास के बीच अफसरों ने जमकर जश्न मनाया. जिले के कलेक्टर अर्पित वर्मा के बंगले पर होली उत्सव का खास आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी रंग–गुलाल में सराबोर नजर आए. कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अपने अमले के साथ होली खेलते हुए सभी पर रंग उड़ाए, वहीं होली गीतों की धुन पर वे अपनी पत्नी संग नाचते-झूमते दिखाई दिए. पूरे माहौल में रंगों की मस्ती और उत्साह साफ झलकता रहा.

Advertisement
Mar 04, 2026 16:50 (IST)

VIDEO: शिवराज सिंह चौहान ने खेली होली, गाना भी गाया

Mar 04, 2026 16:43 (IST)

किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, 15 साल पुरानी रंजिश का आरोप

भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में 70 वर्षीय किसान रामसिया यादव की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई. मंगलवार शाम बकरी चराने गए रामसिया देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हुए. इसी बीच ग्रामीणों ने खेत में उनका खून से लथपथ शव देखा और परिजनों को सूचना दी. रामसिया के शरीर पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव मिले. जांच में सामने आया कि घटना के समय आरोपी गोदन सिंह अपने साथियों के साथ खेत के पास शराब पी रहा था और किसी बात पर उसका रामसिया से विवाद हो गया. गुस्से में उसने रामसिया की कुल्हाड़ी उठाकर उन पर कई बार वार किए और मौके पर ही उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने फरार होते हुए कहा कि उसने अपने पिता की हत्या का बदला ले लिया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Mar 04, 2026 15:55 (IST)

जननी एक्सप्रेस पलटी, तीन लोग घायल; एम्बुलेंस में मिली शराब

भिंड जिले में जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के एक गंभीर हादसे ने स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही को उजागर कर दिया. मुरैना जिले के लिए नई आवंटित यह एम्बुलेंस पोरसा से अटेर मार्ग होते हुए भिंड की ओर आ रही थी, तभी पाली गांव के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई और सड़क किनारे खेत में पलट गई. हादसे में ड्राइवर और स्टाफ सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और डायल 112 की टीम ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद जांच में एम्बुलेंस के अंदर से शराब की बोतल मिलने से मामला और भी गंभीर हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि वाहन में सवार लोग चलती एम्बुलेंस में शराब पी रहे थे. यदि जांच में यह साबित होता है कि ड्यूटी के दौरान नशे में वाहन चलाया जा रहा था, तो संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना है.

Mar 04, 2026 15:27 (IST)

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने खेली होली

मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के निवास पर होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां सुबह से ही नगरवासी, पार्टी कार्यकर्ता और अधिकारी पहुंचकर उन्हें टीका लगाकर शुभकामनाएं देते रहे. इस दौरान मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है और उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

Mar 04, 2026 15:20 (IST)

छत्तीसगढ़ में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, 100 से अधिक लोगों पर एक्शन

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में होली के जश्न के बीच पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी है. घड़ी चौक समेत विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस टीमों ने हुड़दंग और लापरवाही करने वाले 100 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की है. इनमें तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले, शराब के नशे में ड्राइविंग करने वाले और उत्सव के नाम पर सड़कों पर हंगामा मचाने वाले लोग शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं.

Mar 04, 2026 15:01 (IST)

Shivpuri Holi: सड़क पर निकली लोगों की टोली, बरसाए गए फूल

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में होली का उत्साह चरम पर है. शहर में लोग रंग, गुलाल और फूलों से जमकर होली खेलते नजर आ रहे हैं. यहां होली खेलने की एक पुरानी और अनोखी परंपरा आज भी जीवित है, जो हर साल लोगों को खासा आकर्षित करती है. होली के दिन शहर की सड़कों से एक बड़ी रंगीन टोली गुजरती है, जिसके लिए क्विंटल फूल और क्विंटल गुलाल मंगाए जाते हैं. जैसे ही यह टोली आगे बढ़ती है, स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर खड़े होकर फूलों की वर्षा करते हैं और रंग-गुलाल उड़ाते हैं. इससे पूरा माहौल रंगमय और उल्लास से भर उठता है.

Mar 04, 2026 14:53 (IST)

Holi Celebration In MP: ऊर्जा मंत्री तोमर के घर होली का जश्न, जमकर उड़ा गुलाल

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर पर धूमधाम से होली मनाई गई.  रंग गुलाल की बौछार के बीच सभी ने एक दूसरे क़ो जमकर ग़ुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी.  

Mar 04, 2026 14:46 (IST)

Niwari Holi: समर्थकों के साथ जमकर नाचे विधायक अनिल जैन

निवाड़ी जिले में होली का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया. क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन ने अपने समर्थकों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली खेली. विधायक DJ की धुन पर समर्थकों के साथ थिरकते नजर आए. इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. विधायक ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है.

Mar 04, 2026 14:42 (IST)

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने गांव में मनाई होली

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर में स्थित अपने गांव लोलरी में धूमधाम से होली मनाई. इस दौरान उनके परिवार, मित्र और समर्थक समेत अन्य लोग मौजूद रहे. प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि होली का आनंद अपनों के बीच ही आता है.  

Mar 04, 2026 14:39 (IST)

Gwalior Holi: ग्वालियर में होली का जश्न

ग्वालियर में जगह-जगह होली की धूम है. ग्वालियर के जीवाजी क्लब, जीवायएमसी क्लब समेत अनेक टाउनशिप में रंग और ग़ुलाल के साथ होली का जश्न मनाया जा रहा है. इस जश्न में डूबे लोग डीजे की धुन पर जमकर डांस कर रहे हैं.   

Mar 04, 2026 14:36 (IST)

Holi Celebration In MP:टीकमगढ़ कलेक्टर के बंगले पर जमकर खेली गई होली

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोती ने अपने बगले पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया. जिसमें जिले के पत्रकार, अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोग शामिल रहे. सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकार होली की शुभकमनाएं दी.  

Mar 04, 2026 14:33 (IST)

साधु संतों ने जमकर खेली होली, सांसद ने लगाए ठुमके

उज्जैन में बड़े हर्षोल्लास से होली पर्व मनाया गया. शहर की सड़कों पर युवाओं की टोली नाचते गाते एक दूसरे को गुलाल लगाते नजर आई. वहीं, सबसे खास होली बड़ा उदासीन अखाड़े में मनाई गई. यहां साधु संतों ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया. होली पर सांसद अनिल फिरोजिया भी डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए. 

Mar 04, 2026 13:40 (IST)

CG Holi Celebration: नक्सलियों की राजधानी में होली की धूम

नक्सलियों की राजधानी रहे नारायणपुर के कुतुल में होली की धूम है. ऐसा पहली बार है जब बच्चे घर-घर जाकर होली खेल रहे हैं. जहां कभी नक्सली खून की होली खेलते थे आज वहां की हवा गुलाल की खुशबू से महक रही है.  

Mar 04, 2026 13:20 (IST)

Holi Celebration: केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- बम की वर्षा खत्म हो

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि दुनिया गिले-शिकवे भूले, बम की वर्षा खत्म हो, रंगों की बरसात हो, रंग मतलब प्रेम और एकता की बरसात हो. 

Mar 04, 2026 13:16 (IST)

अटलजी के भांजे के घर खेली गई होली

ग्वालियर में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी जी के भांजे और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के घर भी होली की धूम रही. परचितों और समर्थकों ने उनके निवास पर पहुंचकर होली खेली. उन्होंने सभी क़ो होली की शुभकामनाएं दी. 

Mar 04, 2026 13:12 (IST)

Holi Celebration In MP: ओरछा में विदेशी सैलानियों ने खेली होली

Holi Celebration In MP: बुंदेलखंड की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में होली पर्व की धूम है. यहां न केवल भारतीय बल्कि विदेशी सैलानी भी जमकर होली खेल रहे हैं. इटली से आए एक विदेशी दल ने होली को एकता और भाईचारे की मिसाल बताया. उन्होंने कहा कि भारत में इस पर्व को मनाकर वे बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं. 

Mar 04, 2026 12:57 (IST)

Holi Celebration In MP: इंदौर जेल में होली की धूम, जमकर थिरके कैदी

Holi Celebration In MP: इंदौर की सेंट्रल जेल में होली का उत्साह जमकर नजर आया. डीजी वरुण कपूर अपने परिवार के साथ होली मनाने पहुंचे. उन्होंने कैदी के साथ होली मनाई. इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर कैदी जमकर थिरके. डीजी कपूर ने सभी को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी.  

Mar 04, 2026 12:52 (IST)

MP Holi Celebration: छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने जमकर उड़ाया गुलाल

MP Holi Celebration: छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के निवास में जमकर खेली होली गई. सांसद विवेक बंटी साहू ने आमलोग और भाजपा कार्यकर्ताओं के जमकर गुलाल उड़ाया. इस दौरान एनडीटीवी से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी.  

Mar 04, 2026 12:49 (IST)

सांसद कुशवाह के बंगले पर होली की धूम

ग्वालियर में सांसद भारत सिंह कुशवाह के बंगले पर होली का उत्सव जारी है. यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता होली खेलने पहुंचे हैं. सभी एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकार होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. सांसद कुशवाह ने भी समर्थकों के साथ जमकर होली खेली. 

Mar 04, 2026 12:46 (IST)

राज्य मंत्री अहिरवार ने अपने समर्थकों के साथ खेली होली

मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने अपने छतरपुर स्थित निवास पर धूमधाम से होली का पर्व मनाया. इस अवसर पर उनके मित्र, परिवारजन और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान माहौल पूरी तरह रंगों और उल्लास से सराबोर नजर आया. 

Mar 04, 2026 12:38 (IST)

Holi Celebration: राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के बंगले पर होली की धूम

MP Holi Celebration: राजयसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह के ग्वालियर स्थित गांधी रोड बंगले पर होली महोत्सव का आयोजन किया गया. जहां, पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे. अशोक सिंह ने सभी क़ो गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस पावन पर्व क़ो आपसी भाईचारे और सदभाव के साथ मनाएं. 

Mar 04, 2026 12:07 (IST)

Shivraj Singh Holi Celebration: शिवराज सिंह ने जमकर खेली होली, आवास पर चल रहा जश्न

Holi Celebration in MP: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित आवास पर जमकर होली खेली जा रही है. उनके निवास पर नेताओं और समर्थकों की भीड़ है. होली के मौके पर शिवराज सिंह गाना गाते और लोगों के संग थिरकते हुए भी नजर आए. इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी मौजूद रहीं. पति-पत्नी ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली खेली. उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. 

Mar 04, 2026 12:00 (IST)

Holi Celebration in MP: सीएम हाउस में खेली गई होली

Holi Celebration in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में होली का उत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में भी होली की खास रौनक देखने को मिली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा ने आम लोगों के साथ होली खेली और फाग गाकर माहौल को उत्सवमय बना दिया. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Mar 04, 2026 11:58 (IST)

होली खेलने निकले दो युवकों की मौत

दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र में रहने वाले दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई. दोनों युवक मंगलवार को होली खेलने घर से निकले थे, इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Mar 04, 2026 10:44 (IST)

Mahakal Temple News: महाकाल मंदिर के पास बना मांस

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित एमपी पर्यटन निगम के हेरिटेज होटल में नॉनवेज बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कर्मचारियों द्वारा वायरल सीसीटीवी वीडियो के बाद हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है. हालांकि, होटल प्रबंधन ऐसी किसी भी बात से इनकार कर रहा है. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

Mar 04, 2026 08:44 (IST)

MP News: ग्वालियर पुलिस आज से हाईटेक

ग्वालियर की यातायात पुलिस अब अपनी ड्यूटी के दौरान आधुनिक उपकरणों और गैजेट्स से लैस रहेगी. होली के मौके पर ग्वालियर एसएसपी ने ये अत्याधुनिक उपकरण ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को वितरित किए. एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा निधि का जो बजट पुलिस मुख्यालय से ग्वालियर जिले को मिला था, उसमें एडिशनल एसपी ट्रैफिक अनु बेनीवाल और डीएसपी ट्रैफिक ने रिसर्च कर और अपने स्टाफ से चर्चा कर कई गैजेट्स खरीदे हैं. इनमें लेट नाइट ड्यूटी या पीछा करते समय सुरक्षा के लिए विशेष जैकेट खरीदी गई है. इसके अलावा बॉडी वॉर्न कैमरा और शोल्डर ब्लिंकर लाइट से यातायात पुलिस को सुसज्जित किया गया है. उन्होंने कहा कि रिफ्लेक्टर जैकेट्स, बॉडी वॉर्न कैमरा, लाइट बैटन, रिकॉर्डिंग पीए सिस्टम, शोल्डर ब्लिंकर लाइट सहित अन्य आवश्यक गैजेट्स अब यातायात पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं. शोल्डर ब्लिंकर लाइट चार्जेबल है और टॉर्च सुविधा से लैस है. वीआईपी ड्यूटी, यातायात व्यवस्था और हाईवे ड्यूटी के दौरान शोल्डर ब्लिंकर लाइट का उपयोग किया जा सकेगा.

Mar 04, 2026 08:10 (IST)

Vidisha News: बिना चालक के डंपर ने मचाया कहर

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अहमदपुर चौराहे पर रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार युवती को टक्कर मार दी. इसके बाद डंपर एक घर में घुस गया. हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक क्लिक पर पढ़ें खबर...

Mar 04, 2026 07:36 (IST)

Holi 2026: होली पर करें बाबा महकाल के दर्शन

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में होली के अवसर पर बाबा महाकाल का अद्भुत श्रृंगार किया गया. सुबह चार हुई भस्म आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंज उठा. भक्तों ने भस्म आरती के दिव्य दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. 

Mar 04, 2026 07:01 (IST)

CG News: आबकारी घोटाले में IAS अनिल टुटेजा समेत तीन को हाईकोर्ट ने दी जमानत

बिलासपुर हाईकोर्ट ने आबकारी घोटाले मामले में लंबे समय से जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर ढेबर को जमानत दे दी. जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने उन्हें राहत दी.  मामले में एडवोकेट हर्षवर्धन परगनिहा और शशांक मिश्रा ने पैरवी की.