2 months ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Breaking News Live: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में आयोजित होने वाले 3 दिवसीय सिरपुर महोत्सव (Sirpur Mahotsav 2026) का आज यानी 3 फरवरी 2026 को समापन होगा. यह महोत्सव 1 फरवरी 2026 से आयोजित है. समापन समारोह में कलाकार प्रस्तुति देंगे. इधर, 3 फरवरी को केंद्रीय बजट (Union Budget 2026-27) के लाभ बताने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) समेत बीजेपी के दिग्गज नेता फील्ड पर उतरेंगे और विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं आदि से बात करेंगे. साथ ही सीएम यादव और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पत्रकार से बात करेंगे. इसमें बताया जाएगा कि मध्य प्रदेश के हिस्से क्या आया?

जानें मध्य प्रदेश में 3 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मध्य प्रदेश के मौसम ने यू टर्न ले लिया है. ऐसे में मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा. ऐसे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का पल-पल का अपडेट यहां देखें...

Feb 03, 2026 23:39 (IST)

Chhattisgarh Dhan Kharidi: धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर भूपेश बघेल ने सीएम साय का जताया आभार

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 दिन धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है. मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम साय का अभार जताया है. दरअसल, मंगलवार को भूपेश बघेल ने सीएम को पत्र लिखकर धान खरीदी की समय बढ़ाने की मांग की थी. पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा जाना चाहिए.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अभी-अभी मीडिया से सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि धान ख़रीदी दो दिन और की जाएगी ताकि बचे हुए किसान धान बेच सकें. आज ही मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा था और समय बढ़ाने का अनुरोध किया था. इस घोषणा के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं. किसानों से धान का एक एक दाना खरीदा जाए. इसमें कोई आँकड़ों की बाज़ीगरी हुई तो हम फिर मुखर होंगे.

Feb 03, 2026 23:25 (IST)

Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख बढ़ी, 5-6 फरवरी को किसान बेच सकेंगे धान

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन और किसानों की मांग के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा फैसला लिया है. अब किसान 5 और 6 फरवरी 2026 को धान बेच पाएंगे. यह फैसला उन किसानों के हित में लिया गया है, जो किसी कारण से तय समय में धान नहीं बेच पाए थे. 

Advertisement
Feb 03, 2026 22:20 (IST)

Chhattisgarh News Live: रायगढ़ में मोबाइल से सट्टा खिलवाने वाले एक युवक गिरफ्तार

रायगढ़ के जूटमिल पुलिस ने सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की है. कोडातराई सैलून के पास मोबाइल से सट्टा खिलवाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी राम श्रीवास को दबोच लिया. साथ ही आईफोन समेत दो मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 1445 रुपये की सट्टा एंट्री बरामद किया है. साथ ही तीन खाईवाल पर नामजद केस किया है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

Feb 03, 2026 22:15 (IST)

Chhattisgarh News Hindi Live: अवैध शराब से लोड पिकअप पकड़ाया, 70 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ के पुसौर–कोडातराई मार्ग पर अवैध शराब से लोड पिकअप पकड़ा गया. साथ ही आरोपी सजीत पटेल को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा 70 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है. बताता जा रहा है कि पिकअप वाहन समेत देशी-अंग्रेजी शराब की कीमत 3.07 लाख रुपये है. आबकारी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया. आरोपी को जेल भेज दिया गया. एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई. बता दें कि एसएसपी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

Feb 03, 2026 22:10 (IST)

Chhattisgarh News Live: बिलासपुर में ठगी और लूट का अजीब मामला, ठग बना पीड़ित और पीड़ित निकले आरोपी

बिलासपुर जिले से सामने आया यह मामला जितना चौंकाने वाला है, उतना ही उलझाने वाला भी है. यहां तंत्र-मंत्र के नाम पर की गई ठगी ने बाद में लूट की वारदात का रूप ले लिया और जांच में पता चला कि लूट का शिकार हुआ व्यक्ति खुद पहले ठगी कर चुका था.

पुलिस के अनुसार, कोरबा जिले के तिवरता निवासी विजय कुमार राज ने तंत्र-मंत्र से पैसे दोगुना करने का झांसा देकर चार लोगों से करीब ढाई लाख रुपये लिए थे. उसने दावा किया था कि तांत्रिक क्रिया के जरिए रकम कई गुना बढ़ जाएगी.जब काफी समय बाद भी पैसे नहीं बढ़े तो पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे.

Feb 03, 2026 22:03 (IST)

Madhya Pradesh News: 75 लाख की लूट का चंद घंटों में पर्दाफाश, ​होटल के अपनों ने ही रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार, 66 लाख बरामद

नरसिंहपुर पुलिस बड़ी लूट की गुत्थी को आखिरकार सुलझा लिया है. यहां के होटल कुसुम वैली में हुई लगभग 75-80 लाख रुपये की लूट की कहानी फिल्मी निकली, जहां होटल के भरोसेमंद कर्मचारियों ने ही डकैती की पटकथा लिखी थी. आधी रात का वो खौफनाक जब मंगलवार की रात करीब ढाई बजे नकाबपोश लुटेरों ने होटल कुसुम वैली में धावा बोला. कट्टे और हथियारों की नोक पर लुटेरे वहां रखी करीब 80 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी लेकर फरार हो गए.

Advertisement
Feb 03, 2026 21:53 (IST)

Madhay pradesh News: 75 लाख की लूट का चंद घंटों में पर्दाफाश, ​होटल के अपनों ने ही रची थी साजिश, 4 गिरफ्तार, 66 लाख बरामद

​नरसिंहपुर पुलिस बड़ी लूट की गुत्थी को आखिरकार सुलझा लिया है. यहां के होटल कुसुम वैली में हुई लगभग 75-80 लाख रुपये की लूट की कहानी फिल्मी निकली, जहां होटल के भरोसेमंद कर्मचारियों ने ही डकैती की पटकथा लिखी थी. ​आधी रात का वो खौफनाक जब मंगलवार की रात करीब ढाई बजे नकाबपोश लुटेरों ने होटल कुसुम वैली में धावा बोला. कट्टे और हथियारों की नोक पर लुटेरे वहां रखी करीब 80 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी लेकर फरार हो गए.  शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया.

 मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. आरोपियों को दबोचने के लिए पांच टीमें बनाई गईं. पुलिस ने बारीकी से होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और होटल स्टाफ के हर बर्ताव पर निगरानी रखी.

Feb 03, 2026 21:49 (IST)

Madhya Pradesh News: दतिया में अवैध रूप से शराब का विक्रय, कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

दतिया के थाना कोतवाली क्षेत्र मिडिल स्कूल नंबर 5 मुड़ियन कुआं के सामने कोतवाली पुलिस छापामार कार्रवाई कर अवैध शराब की पत्तियों को जब्त किया है. मुखबिर द्वारा तटीय पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा को जानकारी मिली थी कि मूल्यांकन कुआं पर कल्लू भार्गव के मकान में अवैध शराब का जखीरा रखा हुआ है. कल भार्गव और उसके साथी अवैध रूप से शराब का विक्रय करती है. बता दें कि मां पीतांबरा देवी मंदिर की वजह से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया नगरीय क्षेत्र में शराब विक्रय पर प्रतिबंध लगा रखा है. इसके बावजूद भी अवैध शराब का विक्रय हो रहा था. कोतवाली पुलिस ने कल पीतांबरा पीठ मंदिर के उत्तर द्वार के सामने अवैध रूप से भांग की दुकान से गांजा जब्त किया है. 

Advertisement
Feb 03, 2026 20:38 (IST)

Chhattisgarh News Live: नरसिंहपुर गेज नदी पुल से नीचे नदी में गिरी ट्रैक्टर

कोरिया के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया. नरसिंहपुर ग्राम स्थित गेज नदी पुल पर रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो और पुल के नीचे नदी में जा गिरी. राहत की बात ट्रैक्टर चालक पूरी तरह सुरक्षित है.  हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है.

Feb 03, 2026 20:35 (IST)

Chhattisgarh News Live: नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

धमतरी जिले से एक मामला निकलकर सामने आया है, जहां पर रामसागर पारा निवासी महिला ममता कुर्रे को डिलीवरी के लिए धमतरी के जिला अस्पताल लाया गया था. जहां पर महिला ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया, लेकिन नवजात जन्म लेने के बाद मृत पाया गया. परिजनों का आरोप है कि प्रसूता महिला ममता कुर्रे जिसकी दूसरी डिलीवरी के लिए धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और यह महिला करीब 6 दिन तक अस्पताल में भर्ती होने के बाद आज डिलीवरी कराया गया, लेकिन जन्म के बाद नवजात मृत पाया गया. वहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी की बात कह कर मरीज को भर्ती कर के रखा था. वहीं परिजनों ने ऑपरेशन करने की बात रखी थी, लेकिन ऑपरेशन करके बच्चे का जन्म नहीं हुआ. अगर समय रहते अगर डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन किया जाता तो बच्चे की जान बच सकती थी.

Feb 03, 2026 20:33 (IST)

Chhattisgarh News Live: लोटस सिटी कॉलोनी विवाद, 30 साल पुरानी गरीबों की बसावट पर चला अतिक्रमण का डंडा, नोटिस से मचा हड़कंप

रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 47 बिजेपुर में निर्माणाधीन लोटस सिटी कॉलोनी के नाम पर वर्षों से बसे गरीब परिवारों पर बेदखली का खतरा मंडराने लगा है. तहसीलदार रायगढ़ के न्यायालय से अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने के बाद लोटस सिटी कॉलोनी के पास निवास कर रहे करीब परिवारों में दहशत का माहौल है. प्रभावित परिवारों का कहना है ये जमीन राज परिवार का हुआ करता था, जिसे राजा ने अग्रवाल परिवार को दिया था. हम सब पिछले 30 वर्षों से यहां शांतिपूर्वक निवास कर रहे हैं और तत्कालीन भूमि स्वामी सुशील अग्रवाल द्वारा उन्हें बसाया गया था.

Feb 03, 2026 20:30 (IST)

Madhya Pradesh News Live: FIR दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जतिन शुक्ला की आई प्रतिक्रिया

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर  सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जतिन शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उनके खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद FIR होने के बाद सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जतिन शुक्ला की प्रतिक्रिया सामने आई है.

सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई.

Feb 03, 2026 20:27 (IST)

Madhya Pradesh News LIve: पुलिस ने फौजी के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा

बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र के हरदौली–चैनपुर के बीच झिरी नाले में मिले विशेष सशस्त्र बल के जवान की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है. मामूली लालच में दोस्त ने ही वर्दीधारी जवान की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रंजीत सिंह सरयाम (45) निवासी छिंदवाड़ा के रूप में हुई है, जो 8वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ थे. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुदामा पिंजारे ने लूट की नीयत से हत्या कर शव नाले में फेंक दिया. मामले में साक्ष्य छिपाने में मदद करने वाले रामदयाल उर्फ बबलू को भी गिरफ्तार किया गया है.

Feb 03, 2026 20:21 (IST)

Feb 03, 2026 20:20 (IST)

Feb 03, 2026 20:18 (IST)

Chhattisgarh Bhari Live: छत्तीसगढ़ में 5 हजार पदों पर शिक्षक की भर्ती

छत्तीसगढ़ में 5 हजार पदों पर शिक्षक की भर्ती होगी. इस संबंध में डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन (DPI) को औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है. 28 अक्टूबर 2025 को सरकार ने 4,708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी थी. अब विभागीय स्तर पर 292 अतिरिक्त सहायक शिक्षक पदों के सृजन को भी मंजूरी मिल गई है. इन नए पदों के जुड़ने के बाद कुल स्वीकृत पदों की संख्या 5,000 हो गई है, जिन पर भर्ती की जाएगी.

Feb 03, 2026 19:50 (IST)

Nadhya Pradesh News: भोपाल-रीवा रेवांचल एक्सप्रेस में मिला शव

भोपाल-रीवा रेवांचल एक्सप्रेस की S-1 बोगी में टॉयलेट के पास मिली लाश, जीआरपी पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक के पास से दो अलग-अलग नाम के आधार कार्ड मिले हैं. जिससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है. वहीं मृतक के पास से कोई भी मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है.

Feb 03, 2026 18:50 (IST)

Korba Road Accident: कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रेलर व ट्रक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत पताड़ी के पास ट्रेलर और प्याज लोड ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो घई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर रॉन्ग साइड में चल रहा था. टक्कर के बाद ट्रक चालक केबिन में फंस गया, जिसे गैस कटर से बाहर निकाला गया. हालांकि इलाज से पहले चालक की मौत हो गई. ट्रेलर चालक  घायल

इस मामले में उरगा पुलिस जांच में जुटी है. वहीं यातायात को सामान्य किया गया. 

Feb 03, 2026 18:46 (IST)

Madhya Pradesh News: श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के 28 छात्रों पर FIR दर्ज

श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के 28 लड़कों पर मारपीट की विभिन्न धाराओं में  मामला हुआ दर्ज. बीते दिन प्रथम वर्ष के छात्रों ने एक बार नहीं, दो बार नहीं, तीन-तीन बार जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Feb 03, 2026 18:42 (IST)

Madhya Pradesh News: सड़क के बीच आपस में भिड़ दो सांड, यात्रियों, दुकानदारों में दहशत फैल, इधर-उधर भागे

सिवनी के बस स्टैंड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क के बीच दो सांड आपस में भिड़ गए. अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद यात्रियों, दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, वहीं वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। दुकानदार सांडों की लड़ाई अलग करवाने के लिए पानी फेंकते नजर आए.घटना का वीडियो वहां खड़े एक व्यक्ति ने बना लिया.

Feb 03, 2026 18:39 (IST)

Madhya Pradesh News: कोचिंग में युवक करता था परेशान... लड़की ने की आत्महत्या

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पढ़ी लिखी युवती ने गले में फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जान दे दी. कारण स्कूल हो या कोचिंग में एक युवक द्वारा बार बार परेशान करना था. आरोप है कि युवक मोबाइल से वीडियो बनाकर युवती को बदनाम करने की धमकी देता था,  जिससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली.

Feb 03, 2026 18:36 (IST)

Madhya Pradesh News: ट्रक के केबिन में अचानक लगी आग, गेहूं से था भरा, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पाया काबू

बैतूल-इंदौर हाईवे पर अचानक ट्रक के केबिन में आग लग गई. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाई. यह ट्रक इंदौर की ओर से बैतूल आ रहा था. बता दें कि ट्रक में गेहूं भरा हुआ था. ऐसे में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे भारी नुकसान होने से बच गया. यह घटना इंदौर बैतूल हाईवे पर तितली चौक पर हुई है. 

Feb 03, 2026 18:30 (IST)

Madhya Pradesh News: इंदौर भगीरथपुरा क्षेत्र में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, यह मांगें लेकर पहुंची

भगीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण अब तक 30 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. इस गंभीर जन-त्रासदी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं उषा नायडू, के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया. एनडीटीवी से बातचीत में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कांग्रेस इसी तरीके से लगातार प्रदर्शन करती रहेगी. जब तक प्रशासन नहीं सुनता तब तक लोगों की आवाज बनेगी कांग्रेस.

सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है.

यह मांगें लेकर पहुंची है कांग्रेस-

  • मृतकों के परिजनों को ₹1करोड़ मुआवज़ा
  • मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी
  • दोषी अधिकारियों पर गैर इरादान हत्या का मुकदमा दर्ज हो
  • महापौर व नगरीय निकाय मंत्री का इस्तीफा
  • इंदौर की जनता को स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल

Feb 03, 2026 18:28 (IST)

Madhya Pradesh News: इंश्योरेंस फ्रॉड का बड़ा खुलासा, 11 लाख की ठगी का पर्दाफाश

मण्डला जिले की महाराजपुर पुलिस ने लगभग 11 लाख रुपये साइबर ठगी के मामले में एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी के नाम पर करीब 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, यह पूरा मामला ऑनलाइन NCRP 1930 पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत से सामने आया. महाराजपुर गौकुलधाम कॉलोनी की रहने वाली  प्रमिला तेकाम ने महाराजपुर थाने ने वर्ष 2015 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली थी, जिसकी सिर्फ पहली किस्त ही जमा की गई थी. इसके बाद दिसंबर 2025 में अज्ञात नंबरों से कॉल कर खुद को इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताने वाले ठगों ने पॉलिसी री-ओपन, एनओसी और मैच्योरिटी दिलाने का झांसा दिया. फोन-पे के जरिए येस बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक खातों में अलग-अलग तारीखों में ₹10,95,840 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए.

Feb 03, 2026 18:27 (IST)

Madhya Pradesh News: पांढुर्णा में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

पांढुर्णा में वरुड मार्ग और वानखड़े सभागृह के पीछे बन रही एक अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया. कलेक्टर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में कॉलोनी की सड़कें, बिजली के खंभे और दीवारें तोड़ दी गईं. कार्रवाई के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब एसडीएम अलका इक्का ने खुद जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण ढहाए. वहीं तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर ने ट्रैक्टर चलाकर वहां रखी निर्माण सामग्री को हटाया. मौके पर नगर पालिका की टीम और राजस्व अमला भी मौजूद रहा.एसडीम अल्का इक्का ने बताया कि एक साल से ये कॉलोनी सौसर निवासी प्रदीप निहारे काट रहा था. इसके लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी और छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेचे जा रहे थे. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया.

Feb 03, 2026 18:25 (IST)

Madhya Pradesh News: ग्वालियर मे मिला रियरेस्ट बीमारी बैचेट का पेशेंट, एमपी का यह पहला केस, डॉक्टर्स इलाज मे जुटे

ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल समूह के न्यूरोलॉजी विभाग में  "बैचेट नामक दुर्लभ ऑटो इम्यून बीमारी की पुष्टि हुई है. 26 साल का एक युवक इसकी चपेट में आया. संभवत मध्य प्रदेश का यह पहला मामला है, आमतौर पर यहां बीमारी जापान, चीन, कोरिया, तुर्की, ईरान और इराक जैसे देशों में देखी गई है. खासकर युवा इस बीमारी से पीड़ित हैं. "बैचेट" एक दुर्लभ "मल्टी सिस्टम इन्फ्लेमेटरी डिसऑर्डर" है, जिसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने लगती है.

Feb 03, 2026 18:23 (IST)

Raisen State Highway-146 Jam: रायसेन में स्टेट हाईवे-146 पर जाम, लोग परेशान, पुलिस की गाड़ियां भी फंसी

रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे-146 पर ग्राम पंचायत पठारी जेल के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है. जाम के चलते राजगीर, राहगीर और वाहन चालक बुरी तरह परेशान हैं. इतना ही नहीं स्टेट हाईवे-146 पर लगे जाम में पुलिस वाहन भी फंसे हुए हैं. साथ ही यात्री बसें फंसी हुई है. इस कारण आवश्यक सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

Feb 03, 2026 18:17 (IST)

Sunny Leone show in Raipur: रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम पर बवाल, बजरंग दल ने दी चेतावनी

रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन के आगमन से पहले ही विरोध शुरू हो गया है. बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी जारी की है. बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम आयोजकों को सीधे शब्दों में चेताया है. पोस्ट में लिखा गया है कि “बजरंग के रायपुर में अश्लील फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन को बुलाने वालों, कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”

अभिनेत्री सनी लियोनी का एक कार्यक्रम 22 फरवरी को रायपुर में आयोजित है. इसकी जानकारी सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर दी है. बजरंग दल के इस विरोध के बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है. फिलहाल इस मामले में न तो जिला प्रशासन और न ही कार्यक्रम आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. वहीं सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है. 

Feb 03, 2026 18:08 (IST)

Mohan Cabinet: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम फैसले

मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. कैबिनेट में कई अहम फैसले हुए, जिसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने दी. उन्होंने बताया-

  •  भावांतर योजना के तहत 7 लाख किसानों को 15 हजार करोड़ का भुगतान किया गया है. किसानों को 2 महीने के भीतर भुगतान किया गया है. 
  • महाकाल के तर्ज पर पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया गया है. 
  • 30 जनवरी को पुष्प महोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. 40 हजार किसान 45000 हेक्टेयर में फुल की खेत में काम करते हैं.  
  • मालवा का हिस्सा काफी महत्वपूर्ण है पूरे प्रदेश में महाकौशल ग्वालियर चंबल प्रयास जारी है.
  • 25 सालों से सरदार सरोवर आदिवासी बांधों के कारण विस्थापित परिवारों की रजिस्ट्री नहीं थी , 25200 परिवारों को आवास की पट्टी दिए गए थे उन पट्टों की रजिस्ट्री  नहीं होती है उनकी रजिस्ट्री फ्री में करने का फैसला किया गया है. 600 करोड़ रुपए का सरकार पर भार आएगा, 8000 से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है. कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष का भी क्षेत्र आता है. बिना भेदभाव के हमारी सरकार ने रजिस्ट्री करने का फैसला किया है.. आदिवासी बंधुओं को उनके पट्टों को हक दिया गया है. 

Feb 03, 2026 17:53 (IST)

Ambikapur Road Accident: अम्बिकापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 26 घायल

अम्बिकापुर में श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जानकारी के मुताबिक, बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 26 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

बता दें कि एक घायल की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हुई. घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के तमनार से श्रद्धालुओं को लेकर बस बनारस जा रही थी. यह घटना अंबिकापुर बनारस मार्ग के गंगापुर के पास की है.

Feb 03, 2026 17:45 (IST)

Chhattisgarh News: अम्बिकापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, कहा- 'दुकान संचालक राशन देने में कर रहा है आनाकानी'

अम्बिकापुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अडची में शासकीय राशन दुकान में अनियमितता की शिकायत को लेकर सैकड़ों ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.  ग्रामीणों ने शिकायत की कि पिछले तीन माह से दुकान संचालक राशन देने में आनाकानी कर रहा है. 

Feb 03, 2026 17:40 (IST)

Chhattisgarh News: ढाई लाख किसानों का धान नहीं खरीदा, आत्महत्याओं के लिए सरकार जिम्मेदार : कांग्रेस

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में किए जा रहे बदलावों और धान खरीदी में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया. आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ धान से भरी भारी बोरियां लेकर धरना स्थल पर पहुंचे और प्रतीकात्मक रूप से प्रशासन को सौंपते हुए सरकार की नीतियों का विरोध जताया.

आंदोलन के तहत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित एसडीएम को सौंपा गया. इसके साथ ही कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक गिरफ्तारी दी, जिसमें कुल 2267 कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गिरफ्तारी दी. प्रदर्शन के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

Feb 03, 2026 17:39 (IST)

Madhya Pradesh News: डॉक्टर तेजपाल सिंह जादौन का कमाल, गले में फंसी हड्डी, युवक की बचाई जान

शाजापुर में एक युवक के गले में हड्डी फंस गई, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई. गनीमत रही कि उसे समय रहते जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिना देरी किए उसकी सर्जरी की और एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया. फिलहाल युवक डॉक्टर्स की निगरानी में है. जिले में एक 24 वर्षीय युवक कन्हैयालाल की जान चिकन खाते समय गले में फंसी नुकीली हड्डी के कारण खतरे में पड़ गई. रविवार रात घर पर खाना खाते समय यह घटना हुई, जिससे युवक को बोलने और निगलने में भारी दिक्कत होने लगी और उसकी सांस अटकने लगी. समय रहते जिला अस्पताल में डॉक्टर तेजपाल सिंह जादौन ने तुरंत सर्जरी कर हड्डी को सफलतापूर्वक निकाल लिया, जिससे युवक की जान बच गई.

Feb 03, 2026 17:23 (IST)

Chhattisgarh News: कवर्धा में कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव, पुलिस के साथ हुआ जमकर झूमाझटकी

कवर्धा में कांग्रेस ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया. मनरेगा बचाव अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला. केन्द्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदल दिया, जिससे गरीबों को अब काम नही मिलेगा और इस योजना को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है. 

दीपक बैज ने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह लचर बताते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया. वहीं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर भी सरकार की नाकामी गिनाई गई. कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश सरकार धान खरीदी का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है, जिसके चलते अकेले कवर्धा जिले में 15 हजार से अधिक किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं.

Feb 03, 2026 17:11 (IST)

Chhattisgarh News: प्लास्टिक बॉटल में शराब बेचने का विरोध, प्रदर्शनकारियों का तर्क- '8-10 लोगों लाख लोगों का छीन जाएगा रोजगारट

छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव करते हुए कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेचने का निर्णय लिया है. यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाला है, जिसके तहत देशी और विदेशी मदिरा प्लास्टिक की बोतलों में उपलब्ध होगी.

इस फैसले के खिलाफ अब विरोध तेज हो गया है. बॉटलिंग सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों को बेरोजगारी का डर सता रहा है. उनका कहना है कि प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल से बॉटलिंग प्लांटों में रोजगार छिन जाएगा, जिससे हजारों-लाखों लोगों का भरण-पोषण मुश्किल हो जाएगा. साथ ही राज्य सरकार को जीएसटी और अन्य राजस्व में भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

Feb 03, 2026 17:08 (IST)

Madhya Pradesh News: पूर्व की सरकार धर्मांतरण के लिए जिम्मेदार-अंतर सिंह आर्य

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य का बयान सामने आया है. उन्होंने आदिवासियों के धर्मांतरण को लेकर प्रतिक्रिया दी है. अंतर सिंह आर्य ने कहा कि पूर्व की सरकार धर्मांतरण के लिए जिम्मेदार है. कांग्रेस का नाम लिए बिना धर्मांतरण का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन पर रोक लगानी जरूरी है. आदिवासियों से आह्वान करता हूं कि धर्मांतरण से दूर रहें.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एकलव्य छात्रावास मॉडल स्थापित किया, जिससे आदिवासियों के धर्म परिवर्तन में कमी आई. आदिवासियों के पास शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था नहीं थी, जिसने व्यवस्था कराई उसी धर्म को अपना लिया. झारखंड और ओडिशा में PESA एक्ट नहीं लागू है. इसके लिए कमीशन ने दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है. अंतर सिंह ने कहा कि आदिवासी अभी भी कमज़ोर हैं.

Feb 03, 2026 17:04 (IST)

Madhya Pradesh News Live: मूक बधिरों के लिए क्यू आर कोड, देश में सबसे पहले सीधी जिला में हुई शुरू

मूंक बधिर एवं दिव्यांगजन की भावना को समझने के लिए एक  क्यू आर कोड जारी किया गया है. इंदौर की आनंद सोसायटी के द्वारा यह अभिनव प्रयास सीधी जिले से शुरू किया गया है. भारत देश का सीधी पहला जिला है, जहां अब मुक बधिर क्यू आर कोड के माध्यम से अपनी बातों को रख सकेंगे, उनके साथ हो रहे अन्याय, अपराध की शिकायत भी क्यू आर कोड के माध्यम से पुलिस थाना और चौकियों में दर्ज होगी.

Feb 03, 2026 16:58 (IST)

Madhya Pradesh News: गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, स्थानीय लोगों ने पकड़ा आईसर वाहन

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धानी में आज गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है. बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरे एक आईसर वाहन को पकड़कर धामनोद पुलिस के सुपुर्द किया हैं, पकड़े गए आईसर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 41 जीए 4218 बताया गया है.

बताया जा रहा हैं कि उक्त वाहन नागदा से मालेगांव-धूलिया की ओर जा रहा था. वाहन में 30 से अधिक गोवंश भरे होने की बात कही जा रही है. आरोप है कि जब उन्होंने वाहन को रोका तो चालक वाहन को खेत की ओर उतारकर भागने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान तस्करों द्वारा पथराव किए जाने और हवा में फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है.

Feb 03, 2026 16:56 (IST)

Kawasi Lakhma Interim Bail: कवासी लखमा को अंतरिम जमानत, जल्द जेल से होंगे रिहा, दीपक बैज ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री और बस्तर के विधायक कवासी लखमा को अंतरिम जमानत मिल गई है. यह अतंरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट ने दी है. कवासी लखमा अब जेल से जल्द रिहा होंगे. जमानत के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन्हें षड्यंत्र पूर्वक फंसाकार जेल में डाला. उन्हें न्यायापालिका पर भरोसा था. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है. सत्य की जीत हुई है, उन्हें बहुत बहुत बधाई. 

Feb 03, 2026 16:52 (IST)

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सभी प्रवक्ताओं को किया गया कार्यमुक्त, अब ऐसे चुने जाएंगे प्रवक्ता

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. कांग्रेस ने सभी प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त किया. अब टैलेंट हंट के जरिए मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता चुने जाएंगे. कार्य मुक्त किए गए प्रवक्ताओं को भी फिर प्रवक्ता बनना है तो उन्हें भी इंटरव्यू देना होगा. प्रवक्ताओं को लेकर टैलेंट हंट 5 फरवरी से शुरू होगा.

अगली नियुक्ति तक अब मीडिया विभाग द्वारा डिबेट के लिए नेता भेजे जाएंगे.

पूरी खबर पढ़ेंMP कांग्रेस में 'क्लीन स्वीप': सभी प्रवक्ताओं की छुट्टी,अब 'टैलेंट हंट'से तय होंगे पार्टी के नए चेहरे

Feb 03, 2026 16:46 (IST)

Madhya Pradesh News: क्रिकेट पिच पर सिंधिया ने उड़ाए छक्के

केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जिले के दौरे पर हैं. वो आज ईशागढ क्षेत्र के डुगासरा गांव पहुंचे, जहां गांव के खिलाड़ियों ने सिंधिया की गाड़ी के आगे पहुंचकर शिकायत करते हुए खेल मैदान से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की. वहीं सिंधिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत कलेक्टर साकेत मालवीय को खेल मैदान से तुरंत अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिए. इतना ही नहीं कलेक्टर के निर्देशों पर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा एक घण्टे में ही खेल मैदान से अतिक्रमण हटवा दिया गया, जिसके बाद में सिंधिया ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर न केवल चर्चा की, बल्कि क्रिकेट भी खेला.

Feb 03, 2026 16:08 (IST)

Supreme Court grants interim bail to Kawasi Lakhma: कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. कवासी को ED और EOW मामले में अंतरिम जमानत दी गई है. हालांकि जमानत के लिए बेल बॉन्ड निचली अदालत तय करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि कवासी लखमा अंतरिम जमानत के दौरान छत्तीसगढ़ में नहीं रहेंगे. 

Feb 03, 2026 16:02 (IST)

Gwalior News: कलेक्टर रुचिका चौहान ने पटवारी संजय शर्मा को किया निलंबित, ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

सोमवार की रात को जिले के भितरवार  क्षेत्र में ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बड़की सराय और सिकरौदा गांव पहुंची और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. कलेक्टर रुचिका ने एसडीएम भितरवार और रिवेन्यू के समस्त स्टाफ को निर्देशित किया है कि ओला प्रभावित खेतों के सर्वेक्षण का कार्य तत्काल प्रारंभ करें. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्रभावित किसान सर्वेक्षण में वंचित नहीं रहना चाहिए. साथ ही किसी भी गलत व्यक्ति का नाम सर्वेक्षण में नहीं जुड़ना चाहिए.

वहीं ओलावृष्टि की सूचना पर क्षेत्र में नहीं पहुंचने पर पटवारी संजय शर्मा को कार्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं. 

Feb 03, 2026 15:34 (IST)

Chhattisgarh News: 'उजियारा अभियान' नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 1 माह में 67 प्रकरण और 72 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "उजियारा अभियान" की शुरुआत की है. नशे की वजह से बढ़ते आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने, समाज में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ करने शुरू किए गए इस अभियान में सफलता भी मिलती भी नजर आ रही है. जनवरी माह की पहली तारीख से शुरू हुए इस अभियान ने अब अपना रंग दिखाना भी शुरू कर दिया है. 1 माह में अवैध शराब और गांजा के 67 प्रकरण सामने आए है. जिसमे 72 आरोपियों की गिरफ्तारी भी किया गया है. पुलिस की टीम लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाकर अवैध गतिविधियों सहित अपराधों पर अंकुश लगाने कार्य कर रही है. पुलिस ने हेल्पलाइन नम्बर 9479155125 भी जारी किया है. जिसके तहत अब आम लोग से पुलिस को सूचना भी मिलने लगी है.

Feb 03, 2026 15:32 (IST)

Balaghat Accident News: अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान मौत

बिरसा थाना क्षेत्र के मानेगांव का रहने वाला छात्र रंजित भलवे अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत छात्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बालाघाट रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गोंदिया रेफर किया गया. अंतिम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक के बड़े भाई खेमलाल भलवे ने बताया कि रंजित मलाजखंड कॉलेज में पढ़ाई करता था. एक चौपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी जान चली गई. इस घटना ने इलाके में शोक का माहौल बना दिया. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोग आरोपी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Feb 03, 2026 15:30 (IST)

Madhya Pradesh News: अपनी ही सरकार पर जबलपुर पाटन से भाजपा विधायक अजय बिश्नोई का तीखा हमला, नहरों की बदहाली को बताया प्रशासनिक विफलता

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजय बिश्नोई ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. जबलपुर स्थित बरगी बांध की दाईं और बाईं तट नहरों की जर्जर स्थिति को लेकर विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाराज़गी जाहिर की. अजय बिश्नोई ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर  कहा कि नहरें इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि 80 क्यूसेक पानी का भार भी नहीं संभाल पा रही हैं. हाल ही में दाईं तट नहर के टूटने की घटना ने पूरी व्यवस्था की पोल खोल दी है. उन्होंने बताया कि वे कई बार मुख्यमंत्री का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर दिला चुके हैं, लेकिन अब तक नहर सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

विधायक ने कहा कि दाईं तट नहर से कटनी, रीवा और सतना तक पानी पहुंचाने की योजना है. जिसके लिए 227 क्यूसेक पानी प्रवाहित करना आवश्यक होगा, जबकि मौजूदा स्थिति में नहर आधी क्षमता से भी कम जल वहन कर पा रही है.

Feb 03, 2026 15:00 (IST)

MP News in Hindi: सोना-चांदी महंगा होते ही महाकाल की नगरी में मंदिरों की बढ़ी सुरक्षा

Security Alert in Ujjain Temples as Gold Silver Rate Increased: सोने चांदी के भाव बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस धनाढ्य मंदिरों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गई. वजह देवी देवताओं के सिंहासन, छत्र, आभूषण सोने, चांदी के होना. इसीलिए पुलिस धार्मिक स्थलों की चेकिंग के साथ सुरक्षा के इंतजाम करवाने में जुट गई. बता दें कि उज्जैन मंदिरों का शहर कहलाता है.

 यहां देश भर से श्रद्धालू आते हैं और दिल खोलकर दान करते हैं. इसलिए अधिकांश मंदिरों में देवी देवताओं के सिंहासन, छत्र के साथ उन्हें श्रृंगार कर आभूषण भी पहनाए जाते है. अब चुकी सोने चांदी के भाव काफी तेज हो गए ऐसे में ये धार्मिक स्थल चोरों के निशाने पर हो सकते हैं.

पूरी खबर पढ़ें: Video: सोने-चांदी के दाम बढ़ने से टेंशन में उज्जैन पुलिस ! मंदिरों में घूम-घूम कर सुरक्षा कर रहे चाक-चौबंद

Feb 03, 2026 14:48 (IST)

जादू-टोने के शक में बेगुनाह महिला की मौत

Mandla Woman Kill in Jadu-Tona: मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम सहजपुरी में जादू‑टोने के शक के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि गांव के ही युवक दीपक यादव ने अपने दोस्त की मां फूलकली बैगा (45) पर घर के अंदर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना ने पूरे गांव को दहला दिया और अंधविश्वास पर बड़े सवाल खड़े कर दिए. क्लिक कर पढ़ें खबर

Feb 03, 2026 14:47 (IST)

MP News in Hindi: SDM के पैरों में गिरा किसान, बोले- मेरे दो छोटे बच्चे

Mandsaur Farmer Fall into Feet of SDM: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के झारड़ा के आसपास 1 फरवरी 2026 को हुई ओलावृष्टि के बाद 2 फरवरी सोमवार को एसडीएम अपनी टीम के साथ जब सर्वे करने के लिए पहुंचीं. इस दौश्रान ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल से निराश और रोता-बिलखता एक किसान मुआवजे की मांग करते हुए SDM के पैरों में गिर गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 03, 2026 14:39 (IST)

Elderly sprinkle petrol himself in Chhatarpur Collectorate: कलेक्ट्रेट में बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल डाला, मचा हड़कंप

छतरपुर जिले की तहसील चंदला के बछौन गांव स्थित शासकीय चरनोई भूमि विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. छतरपुर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति ने न्याय न मिलने से आहत होकर आत्मदाह की चेतावनी दे दी. उसके बाद अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया. इससे प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप का माहौल देखने को मिला. उन्होंने वृद्ध को तत्काल उठाकर कुर्सी पर बैठाया और उसकी समस्या सुनने लगे.

Feb 03, 2026 14:31 (IST)

सीएम डॉ मोहन यादव की केंद्र सरकार के बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

CM Mohan Yadav Press Conference on Union Budget 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए बजट में पर्याप्त गुंजाइश रखी गई है. हर जिले में बालिका हॉस्टल खोलने का प्रावधान पहली बार किया गया है. महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रावधान है. मेट्रोपोलिटन सिटी को प्रमोट करने का काम किया गया है. हर क्षेत्र में जहां हमने काम शुरू किया है, हर जगह सपोर्ट करने का काम किया गया है. मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर संगठित किए जाएंगे. नारी सशक्तिकरण, AI, इनोवेशन और स्टार्टअप के लिए दूरंदेशी बजट है. सभी सेक्टर में समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. मध्य प्रदेश में MSME के लिए भी अनुकूल संभावनाएं बनी हैं. प्रदेश के निवेश को इस बजट से बढ़ावा मिलेगा. सेमीकंडक्टर 2.0 में हमारा प्रदेश भी आगे आएगा.

केंद्रीय बजट केवल दस्तावेजीकरण नहीं है. भविष्य की संभावनाओं को आगे लेकर चलने वाला यह बजट है. वित्त आयोग की सिफारिश को बिना लाग लपेट को मैदान उतारने की तैयारी की गई. बजट के मामले में अन्य देशों की स्थिति देख सकते हैं.

Feb 03, 2026 13:27 (IST)

Shivraj Singh Defamation Case: शिवराज सिंह चौहान को बड़ी राहत

Madhya Pradesh Politics: केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को बड़ी राहत मिली है. कांग्रेस नेता व वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा (Congress Vivek Tankha) ने शिवराज चौहान के खिलाफ मानहानि के मामलों को वापस लेने का फैसला लिया है. तन्खा ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कहा कि इस मुद्दे पर उनका शिवराज सिंह चौहान से समझौता हो गया है. इसके तहत वो शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आपराधिक मानहानि व सिविल सूट वापस ले रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इसे रिकॉर्ड पर लिया और मामले का निस्तारण कर सुनवाई बंद की. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 03, 2026 13:08 (IST)

उज्जैन में एंबुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

Ujjain Ambulance Accident: उज्जैन स्थित मक्सी रोड पर देर रात एक एंबुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार एक किशोर की मौत हो गई़, जबिक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें चरक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले में पंवासा पुलिस जांच कर रही है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 03, 2026 13:05 (IST)

Rape Accused Beaten by Lawyers in Court Bhopal: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को वकीलों ने कोर्ट में पीटा

Madhya Pradesh Hindi News: भोपाल के कोहेफिजा में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट परिसर में वकीलों ने घेरकर पीट दिया. वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश कर कोहेफिजा पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है. आरोप है कि नाबालिग छात्रा की 19 वर्षीय युवक ओसाफ अली खान से दोस्ती हुई थी. वह खुद को 12वीं का छात्र बताता है. जुलाई में उसे घुमाने के बहाने खानूगांव के एक सुनसान इलाके में ले जाकर कार में दुष्कर्म किया. इसी दौरान उसने चोरी-छिपे छात्रा का वीडियो भी बना लिया. वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 03, 2026 12:34 (IST)

Liquor and Beer Price Hike in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में महंगी होगी शराब और बीयर

छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों की अब जेब और ढीली होने वाली है. नए वित्तीय वर्ष के लिए  आबकारी नीति (Chhattisgarh Excise Policy) में बड़े बदलाव का ऐलान किया गया है. सरकार के नए राजपत्र के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें. इस फैसले का सबसे ज्यादा असर प्रीमियम यानी महंगी शराब ब्रांड्स (Liquor Premium Brands) पर पड़ेगा. सरकार ने सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए न्यूनतम ड्यूटी दरें तय की हैं. इसके अलावा बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक पेय की कीमतें भी बढ़ाई जाएंगी. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 03, 2026 12:24 (IST)

Students Missing from Vedant School: वेदांत विद्यालय से तीन नाबालिग छात्र लापता

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में तीन नाबालिग छात्रों के लापता होने से हड़कंप मच गया है. मैहर देवी जी धाम स्थित वेदांत विद्यालय से छात्रों के लापता होने पर आचार्य प्रशांत कुमार गौतम ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. लापता बच्चों में वेदू दुबे (12) पिता कमलेश दुबे निवासी कटंगी जिला जबलपुर, सूर्यांश मिश्रा (15) पिता पहलाद मिश्रा निवासी लोही थाना मैहर और ऋषभ त्रिपाठी (13) पिता नरेंद्र त्रिपाठी निवासी ग्राम खुटहा डाड़ी टोला थाना जैतवारा जिला सतना शामिल हैं, जो पिछले तीन वर्षों से वेद शिक्षा ग्रहण कर रहे थे.

Feb 03, 2026 12:12 (IST)

CM मोहन यादव की कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

CM Mohan Yadav Meets Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सौजन्य भेंट की. यह मुलाकात मुख्यमंत्री निवास पर की गई है. दोनों की ओर से इस बारे में सोशल मीडिया पर फोटो भी अपलोड किए गए हैं. वहीं, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा रोपा.

Feb 03, 2026 12:00 (IST)

MP News in Hindi: सतना में बाइक सवार की गर्दन कटने से मौत

सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कोठी रोड पर मिक्सर मशीन को ट्रैक्टर से खींचने के दौरान तार में फंसकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, उसके दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे गढ़िया टोला कब्रिस्तान के पास किसी कॉन्ट्रैक्टर का कर्मचारी ट्रैक्टर के पीछे तार बांधकर भारी-भरकम मिक्सर मशीन को खींचकर सड़क की दूसरी तरफ ले जा रहा था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Feb 03, 2026 11:58 (IST)

Shahdol Drug Injections: शहडोल में नशीले इंजेक्शन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

MP News in Hindi: शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की निगम कॉलोनी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 68 नशीला इंजेक्शन बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में  दानिश खान (23), उसके दो साथी और दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जानी थी. पुलिस किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Feb 03, 2026 11:20 (IST)

Mohan Cabinet: भोपाल में आज मोहन कैबिनेट की बैठक

MP Government Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश सरकार की मंगलवार को कैबिनेट बैठक होगी. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे मीटिंग होगी. इस दौरान कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा अनूपूरक बजट को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है. कैबिनेट में दो सिंचाई परियोजना से जुड़े प्रस्ताव भी आएंगे. 5 साल तक जिन योजनाओं को चलाना है, उन योजनाओं का एक प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा.

Feb 03, 2026 11:07 (IST)

Bhopal Teen Boy Stabbed: भोपाल में नाबालिग को चाकू से गोदा, पीठ पर किया गहरा घाव

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नाबालिग को बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. कमला पार्क रेत घाट के पास 17 साल के किशोर को चाकू घोंपे हैं. उसके हाथ और पीठ पर वार दिया है. इससे हाथ के पंजे में गहरी चोट आई है और पीठ में घाव गहरा हो गया है. उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है. श्यामला हिल्स थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Feb 03, 2026 11:06 (IST)

MP News in Hindi: कफ सिरप मामले मामले में हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई पूरी

छिंदवाड़ा जिले के चर्चित जहरीले कफ सिरप प्रकरण (Chhindwara Cough Syrup Case) में गिरफ्तार चारों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) में सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई. न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने मामले की 14वीं सुनवाई के दौरान आरोपियों, राज्य शासन और पीड़ित पक्ष की दलीलें विस्तार से सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है. अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट के आगामी फैसले पर टिकी हुई हैं. मामले में परासिया निवासी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी को पुलिस ने 5 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि उनके द्वारा लिखे गए नुस्खे पर बच्चों को दिया गया कोल्ड्रिफ कफ सिरप जहरीला था, जिसके सेवन से जिले में 30 मासूम बच्चों की जान चली गई. क्लिक कर पढ़ें खबर

Feb 03, 2026 10:43 (IST)

Farmer Died in MP: कीटनाशक दवा के संपर्क में आने से किसान की मौत

Balaghat Hindi News: बालाघाट जिले में किरनापुर थाना क्षेत्र के कोकना गांव में किसान दिलीप ठाकरे की कीटनाशक दवा के संपर्क में आने के बाद मौत हो गई, उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था. घटना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. ग्रामीण राम ठाकरे ने बताया कि दिलीप ठाकरे खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे. इस दौरान कीटनाशक सीधे उनके संपर्क में आ गया, जिससे उन्हें उल्टियां और चक्कर आने लगे. घर लौटने पर उन्होंने परिजनों को स्थिति की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने उन्हें किरनापुर अस्पताल में भर्ती कराया.

Feb 03, 2026 09:46 (IST)

Coal Mining in Rigarh: रायगढ़ में माफियाओं का कोयला खनन जारी, पुलिस ने जब्त की पोकलेन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोयला माफियाओं का अवैध खनन जारी है. धरमजयगढ़ के बोरों रेंज जंगल में मशीनों से खदानों से खुलेआम कोयला निकाला जा रहा है. नदी किनारे पोकलेन लगाकर कोयला खनन जारी है. कलेक्टर से शिकायत के बाद  SDM–तहसीलदार, खनिज और फारेस्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है. उन्होंने मौके से एक पोकलेन, 3 बाइक (बिना नंबर की) और 10 टल कोयला बरामद किया है.  हालांकि कोयला माफिया प्रशासन की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए थे.

Feb 03, 2026 09:33 (IST)

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ में श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Devotees Bus Accident in Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर (Truck Hit Bus) मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. एक घायल श्रद्धालु की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में 6 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है, जबकि अन्य 20 लोगों को मामूली चोट आई है. घायलों का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Ambikapur Medical College) में इलाज चल रहा है. बता दें कि बस रायगढ़ के तमनार से बनारस जा रही थी. जब बस सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में अंबिकापुर-बनारस मार्ग (Ambikapur Banaras Highway) पहुंची तो ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसा गंगापुर के पास हुआ है.

Feb 03, 2026 08:05 (IST)

President Murmu Visit Chhattisgarh: 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं. वह जगदलपुर में बस्तर पंडुम (Bastar Pandum 2026) का शुभारंभ करेंगी. बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. अधिकारी बस्तर में तैयारियों को जल्द पूरा करने के आदेश दे रहे हैं. यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा समेत सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ से पहले वह ओडिशा के दौरे पर हैं.

Feb 03, 2026 07:43 (IST)

MP News in Hindi: मानवता की मिसाल बना पुलिस अधिकारी, चंद मिनटों में मौत के मुंह से खींच लाया सांसें

Sagar Cop Save Man Life by Giving CPR: मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार शाम एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसे देखकर हर किसी कोई पुलिस अफसर को सैल्यूट कर रहा था. दरअसल, सोमवार शाम शहर के थाना मकरोनिया में 42 वर्षीय फोटो जर्नलिस्ट जितेंद्र श्रीवास एक खबर की कवरेज के सिलसिले में पहुंचे थे. इसी दौरान वह पानी पीने के लिए उठे और अचानक बेसुध होकर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों को समझते देर नहीं लगी कि मामला गंभीर है. पत्रकार को हार्ट अटैक आया था, उनके मुंह से झाग निकलने लगा और पल्स तेजी से डाउन हो रही थी. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह चौहान ने बिना एक पल गंवाए मोर्चा संभाला. उन्होंने तत्काल CPR देना शुरू किया और करीब 5 मिनट तक लगातार CPR देते रहे. थाना प्रभारी की सूझबूझ, प्रशिक्षण और जीवटता का ही परिणाम था कि डूबती हुई सांसें वापस लौट आईं.

Feb 03, 2026 06:58 (IST)

CG News in Hinid: रेत माफिया का दुस्साहस, नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Sand Mafia attempt to kill Tahasildar in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन (Illegal Sand Mining) रोकने पहुंचे एक नायब तहसीलदार (Nayab Tahasildar) पर ट्रैक्टर चढ़ाने (Crush by Tractor) की सनसनीखेज कोशिश सामने आई है. गनीमत रही कि अधिकारी ने फुर्ती दिखाते हुए ऐन मौके पर छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली. मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वट रेत घाट पर है. नायब तहसीलदार राहुल साहू को गढ़वट, सरवनदेवरी और खैरखुंडी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिली थी. इसी सूचना पर वे रविवार को कार्रवाई के लिए गढ़वट रेत घाट पहुंचे. मौके पर उन्होंने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया.

Feb 03, 2026 06:57 (IST)

Robbery in Trains: इंग्लैंड में नौकरी कर चुका युवक ट्रेनों में करता था चोरी, जीआरपी ने पकड़ा

Foreign Return Robbers: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी, GRP) ने ट्रेनों में यात्रियों के बेशकीमती सामान की चोरी करने वाले एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जो बीटेक पास है और इंग्लैंड (Job in England) में नौकरी कर चुका है. युवक ने जुए की लत और पैसों की हार के बाद आर्थिक तंगी के कारण उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया. उसके पास से करीब सात लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं. आरोपी लखनऊ के देव स्थान का रहने वाला प्रांजल दीक्षित कोठी (36) है.

Feb 03, 2026 06:51 (IST)

Pune Porsche Hit and Run Case: पुणे पोर्श हिट एंड रन मामला, पीड़ित परिवार ने जताई हैरानगी

देश के बहुचर्चित पुणे पोर्श हिट एंड रन केस में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा सोमवार को तीन आरोपियों को जमानत दिए जाने पर पीड़ित परिवार ने गहरी नाराजगी और चिंता जताई है. हादसे में जान गंवाने वाली जबलपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अश्विनी कोष्टा के पिता ने कहा है कि इससे न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और महत्वपूर्ण गवाहों को धमकाने की आशंका भी बनी हुई है. उन्होंने मांग की है कि जमानत पर छूटे तीनों आरोपियों पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित हो सके. पीड़ित परिवार का कहना है कि वे न्याय की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर कानूनी रास्ता अपनाएंगे.

यह दर्दनाक हादसा 19 मई 2024 को पुणे में हुआ था, जब शराब के नशे में एक नाबालिग ने लग्जरी पोर्श कार चलाते हुए दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. हादसे में जबलपुर की रहने वाली अश्विनी कोष्टा की भी जान चली गई थी.

Feb 03, 2026 06:37 (IST)

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ का मौसम

CG and Raipur Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. रायपुर में आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 16°C के आसपास रहने की संभावना है. प्रदेश में अधिकांश क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9°C जगदलपुर व रायपुर में दर्ज हुआ. अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.9°C दर्ज किया गया.

Feb 03, 2026 06:25 (IST)

MP Weather Forecast: एमपी में 3 तीन बदला रहेगा मौसम, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम (Weather Change) बदले रहने की संभावना है. आज सुबह घना कोहरा रहने के साथ ही यह सिलसिला आगे भी कुछ दिन जारी रहेगा. वहीं, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट (Rain Alert in MP) जारी किया है. इससे राज्य में फिर सर्दी लौटेगी और तापमान गिर सकता है. आईएमडी (IMD) के अनुसार, सोमवार को कई जिलों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) से फसलों को नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम का यहां जानें पूरा अपडेट