विज्ञापन

बेटियों को मिलेगी पेंशन, यहां बनाया जाएगा रेस्क्यू सेंटर... मोहन कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी

Madhya Pradesh Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस बैठक में न्यू पेंशन स्कीम 2026, विद्युतिकरण, स्वास्थ्य, धरती आवा कार्यक्रम, कृषि और पेंशन से जुड़े बड़े फैसले किए गए.

बेटियों को मिलेगी पेंशन, यहां बनाया जाएगा रेस्क्यू सेंटर... मोहन कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी

MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कई अहम फैसलों पर कैबिनेट की मंजूरी मिली है. बैठक में न्यू पेंशन स्कीम 2026, धरती आवा कार्यक्रम, विद्युतिकरण, स्वास्थ्य, कृषि और पेंशन से जुड़े बड़े फैसले किए गए. इसकी जानकारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने दी. 

कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी

  • तलाकशुदा बेटी को भी दिया जाएगा पिता के पेंशन का अंश: कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि न्यू पेंशन स्कीम 2026 के तहत पारिवारिक पेंशन के दायरे को बढ़ाया गया है. पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ दिया गया है. मध्य प्रदेश सरकार ने विशेष रूप से प्रावधान किया है. अब तलाकशुदा पुत्री को भी पेंशन के लिए पात्र माना जाएगा. केंद्र सरकार के पेंशन नियमों को राज्य के नए नियमों में समाहित कर अनुमोदन किया गया है. बता दें कि कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार, परिवार पेंशन में अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा बेटियां भी हक़दार होगी.
  • इतने आदिवासी घरों में पहुंचेगी बिजली: आदिवासी क्षेत्र में धरती आबा के तहत सोलर के माध्यम से बिजली पहुंचाई जाएगी. इसके लिए 366 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है. वहीं ऑफ-ग्रिड व्यवस्था के जरिए करीब 8521 घरों में बिजली की व्यवस्था की जाएगी.
  • आवास सहायता, योजना सीएम राइज योजना की योजना, महिला बाल विकास को मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना निरंतर जारी रखने के लिए स्वीकृति दी गई है.
  • उच्च न्यायालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के कार्यकाल में 5 साल की वृद्धि करने के निर्देश दिए गए.
  • 18 फरवरी को बजट पेश की जाएगी. 8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव जमीन पर उतरने की कोशिश जारी है.

जू के पास बनाया जाएगा रेस्क्यू सेंटर

मध्य प्रदेश में वन्यजीवों का संरक्षण बड़ा है... चीतों का परिवार भी बड़ा है. चीतों के परिवार में दो शावकों का जन्म हुआ है. कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों का जन्म हुआ, जिससे मध्य प्रदेश में कुल चीते 34 हो गए हैं.  सीएम ने कहा है कि जू के पास रेस्क्यू सेंटर भी बनाया जाए, जिससे उनके इलाज की व्यवस्था भी किया जाएगी.

  • उन्होंने बताया कि इंदौर में दो दिन का दालों का सेमिनार हुआ. नई मशीनों का प्रदर्शन किया गया. दलहन की उत्पादकता और तेजी से बढ़कर इस पर भी काम किया जा रहा है.

  • धान के समर्थन मूल्य पर किसानों को राहत मिली है 25- 26 में 51 लाख मेट्रिक टन का उपार्जन हुआ है. समर्थन मूल्य 2300 में पिछले सत्र के हिसाब से एमएसपी से अधिक था.  43 लाख 52 हजार टन उपार्जन किया गया है. 8 लाख किसानों को फायदा मिला है.

  • मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि कृषि कैबिनेट बालाघाट में होगी.  विधानसभा सत्र के बाद यह बैठक होगी.

मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि राज्य के लिए महत्वपूर्ण विषय थे, उसमें सबसे बड़ा विषय बालाघाट को नक्सली मुक्त करना... कांग्रेस के शासनकाल में कांग्रेस के ही कैबिनेट मंत्री वहां पर हत्या हुई थी. उसके बाद भी कांग्रेस ने कोई कदम नहीं उठाया. हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने बालाघाट को पूरी तरीके से नक्सली मुक्त करने का काम किया है,  जो चुनौती पूर्ण कार्य रहा... दिसंबर तक गाइड लाइन थी. मुख्यमंत्री खुद बालाघाट में गए पुलिसकर्मियों को सम्मानित करके आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया.

ये भी पढ़ें: 'हमें बचा लो... हमारा टेरर फंडी और धर्मांतरण किया जा रहा' भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर किन्नरों ने लगाए नारे, विवाद क्या?
 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close