MP Budget 2026 CM Mohan Yadav Reaction: मध्यप्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 का बजट ‘ज्ञानी (G Y A N I I)' सिद्धांत के आधार पर पेश करते हुए इसे गरीब कल्याण, युवा शक्ति, अन्नदाता, नारी शक्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री-केंद्रित बताया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि यह बजट “समृद्ध मध्यप्रदेश@2047” के लक्ष्यों की दिशा में एक मजबूत कदम है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2026- 27 का बजट ऐतिहासिक है. यह बजट सभी को साथ लेकर कदम दर कदम आगे बढ़ते जाने के संकल्प का प्रमाण है. यह बजट प्रदेश में केंद्र सरकार के मूल मंत्र "ज्ञान" के अंतर्गत गरीब-युवा-अन्नदाता और महिलाओं के कल्याण के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को समर्पित है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विधानसभा परिसर, भोपाल में वार्षिक बजट प्रस्तुतीकरण उपरांत प्रतिक्रिया #MPBudget2026 #ViksitMPKaBudget https://t.co/eNaoMXj5Fa
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 18, 2026
सीएम ने कहा कि "समृद्ध, संपन्न, सुखद और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने वाला बजट 2026-27". प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'GYAN' के संकल्प में प्रदेश सरकार ने 'आई' (I) भी जोड़ा है. ₹4,38,317 करोड़ का बजट 2026-27, 'GYANII' अर्थात 'गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री' के मार्गदर्शी सिद्धान्त पर है. आज विधानसभा में माननीय उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट, प्रदेश का पहला रोलिंग बजट है. यह बजट विकसित भारत @ 2047 के विजन और केंद्र सरकार से निरंतर प्राप्त सहयोग के साथ पूरी तरह समन्वित है. लगातार तीसरी बार हमने कोई भी टैक्स नहीं बढ़ाया है.

MP Budget 2026: बजट में क्या है?
रोलिंग बजट - देश में पहला राज्य
राज्य सरकार ने इस बार भी रोलिंग बजट प्रणाली जारी रखते हुए वार्षिक बजट को दीर्घकालिक दृष्टि से जोड़ा है. मुख्यमंत्री के अनुसार, रोलिंग बजट प्रस्तुत करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है.
- कुल विनियोग 4.38 लाख करोड़, GSDP में 10.69% वृद्धि
- वित्त वर्ष 2026–27 के लिए कुल विनियोग ₹4,38,317 करोड़ रखा गया है.
- राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) ₹18,48,274 करोड़ अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के संशोधित अनुमान से 10.69% अधिक है.
- व्यक्ति-गत आय में 2025–26 के दौरान 9% की वृद्धि दर्ज होने की संभावना है.
इन योजनाओं का हुआ ऐलान

MP Budget 2026: ये हुए ऐलान
पूंजीगत परिव्यय 1 लाख करोड़ से अधिक-प्रदेश के इतिहास में पहली बार
सरकार ने बताया कि बजट 2026–27 में पूंजीगत परिव्यय GSDP का 4.80% रहने का अनुमान है. पूंजीगत व्यय 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है-राज्य के इतिहास में पहली बार.
किसान कल्याण वर्ष-कुल 1.15 लाख करोड़ का प्रावधान
सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है. कृषि क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख मदों में कुल ₹1,15,013 करोड़ के प्रावधान किए गए हैं:
- उत्पादन एवं उत्पादकता वृद्धि – ₹28,158 करोड़
- आदान व्यवस्था मजबूत करने के लिए – ₹64,995 करोड़
- उपज का बेहतर मूल्य – ₹8,091 करोड़
- सुरक्षा चक्र – ₹13,769 करोड़
बजट में अधोसंरचना विकास को विशेष महत्व दिया गया है:
- मुख्यमंत्री मजरा–टोला सड़क योजना: ₹21,630 करोड़ स्वीकृत, 2026–27 में ₹800 करोड़
- क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण योजना: ₹4,572 करोड़ स्वीकृत, इस वर्ष ₹900 करोड़
- सिंहस्थ महापर्व कार्य: ₹13,851 करोड़ स्वीकृत, इस वर्ष ₹3,060 करोड़
- द्धारका योजना (शहरी विकास): तीन वर्षों में ₹5,000 करोड़
- ग्रामीण आबादी भूमि पर मालिकाना अधिकार योजना: ₹3,800 करोड़
महिलाओं व ग्रामीण रोजगार पर विशेष ध्यान
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: ₹23,883 करोड़
- यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना: ₹700 करोड़, पाँच वर्षों में कुल ₹6,600 करोड़
- विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण): ₹10,428 करोड़
शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति में उल्लेखनीय वृद्धि
विभिन्न क्षेत्रों में बजट वृद्धि (2025–26 की तुलना में):
- कृषि – 4%
- स्वास्थ्य – 15%
- शिक्षा – 13%
- नगरीय एवं ग्रामीण विकास – 22%
- संस्कृति – 63%
- रोजगार – 11%
- सामान्य सेवाएं – 23%
संस्कृति विभाग में 63% वृद्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है.
‘जो कहा, सो किया'-मुख्यमंत्री ने गिनाए पूरे हुए वादे
मुख्यमंत्री ने पिछले बजट में की गई घोषणाओं पर की गई प्रगति पर कहा कि:
- जिला विकास सलाहकार समिति – गठित
- मुख्यमंत्री समृद्ध परिवार योजना – प्रारंभ
- मजरा–टोला सड़क योजना – स्वीकृत
- वृंदावन ग्राम योजना – प्रारंभ
- मेट्रोपोलिटन योजना – अधिसूचना जारी
- गीता भवनों की स्थापना – निर्माण प्रारंभ
- अविरल निर्मल नर्मदा योजना – प्रारंभ
- सीएम केयर योजना – प्रारंभ
- शासकीय सेवकों के भत्तों का पुनरीक्षण – पूर्ण
- सेवा व वित्तीय नियमों का पुनर्लेखन – पूर्ण
यह भी पढ़ें : MP Budget 2026: 'जग-मोहन' के बजट में GYAN II; गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को क्या मिला? जानिए यहां
यह भी पढ़ें : MP Budget 2026: लाड़ली बहनों के लिए मोहन सरकार ने खोला खजाना; 23842 करोड़ का प्रावधान, नारी शक्ति को ये मिला
यह भी पढ़ें : MP Budget 2026: 'मोहन-जगदीश' ने खोला बजट का पिटारा; जानिए किसे क्या मिला?
यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए