मध्य प्रदेश बीजेपी में बड़ा बदलाव: श्याम टेलर युवा मोर्चा व अश्विनी परांजपे महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष

मध्य प्रदेश बीजेपी (MP BJP) ने शनिवार को नए नियुक्तियां करते हुए Youth Morcha के लिए Shyam Taylor और Mahila Morcha के लिए Ashwini Paranjpe को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है. यह जानकारी पार्टी ने अपने Social Media Platform X पर शेयर की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Madhya Pradesh News: मध्‍य प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शन‍िवार को प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की है.  युवा मोर्चा का प्रदेशाध्‍यक्ष श्याम टेलर और महिला मोर्चा की प्रदेशाध्‍यक्ष अश्विनी परांजपे को बनाया गया. सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए एमपी बीजेपी ने इसकी जानकारी दी है. 

युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष  श्‍याम टेलर का जीवन पर‍िचय

शाजापुर से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले श्याम टेलर को शीर्ष नेतृत्व ने युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है. यह खबर मिलते ही शाजापुर में उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. श्याम टेलर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था. उन्होंने एक मजबूत टीम तैयार की और लगातार आगे बढ़ते रहे। अभाविप में भी उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया था.

Advertisement

इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस पद पर भी उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया और युवाओं को साथ लेकर चले। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यक्षमता से वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित किया. शनिवार को शीर्ष नेतृत्व ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामों पर विचार किया, जिसमें श्याम टेलर की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया.

मह‍िला मोर्चा अश्वनी परांजपे का जीवन पर‍िचय 

एमपी में बीजेपी मह‍िला मोर्चा की कमान संभालने वालीं अश्वनी साल 2000 से 2014 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री के बाद प्रदेश मंत्री रहीं.  उन्‍हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर भी नियुक्त क‍िया गया. साल  2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के चुनाव की बागडोर अमेठी में संभाली थी. अश्वनी परांजपे 2015 में महिला मोर्चा की सदस्य बनी, और फिर इसी साल जबलपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनी.