MP Anganwadi Supervisor Result 2025: CM मोहन यादव ने चयनित महिला पर्यवेक्षकों को दी बधाई, नई नौकरियों के लिए ये कहा

Aanganvadi Supervisor Result: मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का रिजल्ट (Madhya Pradesh Mahila Paryavekshak Recruitment Test 2024) जारी हो गया है. चयनिक उम्मीदवारों को सीएम मोहन यादव ने बधाई दी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा ?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MP Anganwadi Supervisor Result 2025: सीएम ने नई नौकरियों का किया ऐलान

MP Anganwadi Supervisor Result 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पर्यवेक्षकों के पद पर नवचयनित 650 प्रतिभागियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए संकल्पित है. राज्य सरकार कर्मचारियों, किसान, गरीब, युवा, महिलाओं सहित समाज सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को विकास पथ पर सदैव अग्रसर रखने में राज्य के सभी कर्मचारियों की अहम भूमिका है.

Advertisement

इतने पदों पर जारी है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 11 हजार 400 पदों पर कर्मचारियों का चयन किया गया है. इनमें से 4000 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों के चयन उपरांत इनकी पोस्टिंग की प्रक्रिया भी सम्पन्न हो चुकी है. शेष 7400 पदों के लिए यह प्रक्रिया अंतिम स्तर पर जारी है.

Advertisement
कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर विजिट करके देख सकते हैं. 

नए पदों ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इसके साथ ही मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 3756 पदों पर भी पोस्टिंग की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया कर शासकीय कार्यालयों में क्षमता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है. प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों का निजी जीवन भी सुगम और आनंदमय बने, इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के लंबित वेतन भत्तों सहित क्रमोन्नति और पदोन्नति का लाभ पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए गए हैं. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचने में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. सरकार सबके हितों का ध्यान रखते हुए मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है. हाल ही में सीएम ने कहा है कि "कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के 9 वर्ष से लंबित पदोन्नति के मामले का निराकरण किया. इसमें SC-ST सहित सभी वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा गया है. इसके माध्यम से पदोन्नति के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख पद रिक्त होंगे और इन पर नये सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी."

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Anganwadi Supervisor Result 2025 Cut Off List: एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा के परिणाम में ST, SC और OBC का कितना गया कटऑफ, यहां देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें MP Anganwadi Supervisor Result 2025: कल्पना, रूपांशी और वर्षा बनीं 100 पर्सेंटाइल; यहां देखें Top 10 और मैरिट लिस्ट

यह भी पढ़ें : MP Anganwadi Supervisor Result 2025 Out : एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां जानिए कैसे चेक करें परिणाम

ये भी पढ़ें इसे शराब में मिलाकर...डायरिया के कहर के बीच CMHO  के बयान ने मयाचा बवाल, जानें क्या कहा ?