विज्ञापन

MP Anganwadi Supervisor Result 2025 Cut Off List:  एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा के परिणाम में ST, SC और OBC का कितना गया कटऑफ, यहां देखें लिस्ट 

MP Anganwadi Supervisor Result 2025, ST, SC And OBC Cut Off List : एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का परिणाम लंबे इंतजार के बाद जारी कर दिया गया है. इस बार किसका कितना कट ऑफ रहा है. यहां देखें  ST, SC And OBC की कट ऑफ लिस्ट.

MP Anganwadi Supervisor Result 2025 Cut Off List:  एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा के परिणाम में ST, SC और OBC का कितना गया कटऑफ, यहां देखें लिस्ट 
MP Anganwadi Supervisor Result 2025 :  एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का परिणाम जारी.

MP Anganwadi Supervisor Result 2025 Out :  मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. यह परिणाम शनिवार देर रात जारी किए गए हैं.  कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए  आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के पते www.esb.mp.gov.in पर विजिट करके देख सकते हैं.  

साथ ही किस वर्ग का कितना कट ऑफ था. इस बार ST, SC And OBC का कितना कट ऑफ रहा है. ये बताने के लिए हम आपको आयोग द्वारा जारी की गई कट ऑफ लिस्ट नीचे दे रहे हैं. इस दस्तावेज को देखकर आप आसानी से पता लगा सकते हैं की किसका कितना कट ऑफ रहा है

Parvekshak_2024_cutoff (1) by tarunendra111 on Scribd

MP Anganwadi Supervisor Result SC, ST And OBC Cut Off List एससी, एसटी और ओबीसी की कट ऑफ लिस्ट

महिला महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2024 के नतीजों की सबसे खास बात ये रही कि तीन कैंडिडेट्स ने 100 में से 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं. इनका नाम कल्पना, रूपांशी और वर्षा है.

MP Mahila Anganwadi Supervisor Result 2025 Out : रिजल्ट देखने का सरल तरीका 

सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.esb.mp.gov.in पर जाना होगा.
अब लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में दिए गए लिंक “रिजल्ट – महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा – 2024” पर क्लिक करना होगा
एमपी महिला पर्यवेक्षक पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2024 की रिजल्ट पेज पर आ जाएंगे.

अब रिजल्ट सेक्शन के अंतर्गत अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि प्रारूप में दर्ज करें और अपनी मां के नाम के पहले 2 अक्षर + आधार नंबर के अंतिम 4 अंक दर्ज करें.
इसके बाद उस पेज में दिखाए अनुसार, दो संख्याओं का हल करें.
अंत में MP ESB सर्वर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए SEARCH बटन पर क्लिक करें
अब आपके सामने रिजल्ट खुल कर आपके सामने आ जाएगा

ये भी पढ़ें- MP Anganwadi Supervisor Result 2025: कल्पना, रूपांशी और वर्षा बनीं 100 पर्सेंटाइल; यहां देखें Top 10 और मेरिट लिस्ट

ये भी पढ़ें- MP Anganwadi Supervisor Result 2025 Out : एमपी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां जानिए कैसे चेक करें परिणाम

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close