विज्ञापन

दर्दनाक: एमपी में तीन मासूम बेटियों के साथ मां ने खाया जहर, सभी की गई जान

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

दर्दनाक: एमपी में तीन मासूम बेटियों के साथ मां ने खाया जहर, सभी की गई जान

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा लिया. इससे चारों की ही मौत हो गई है. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लिया है.

मामला शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के हिरवार गांव का है. जहर खाने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. मृतकों की पहचान अनिता सिंह (32), बेटी अर्पिता (2 वर्ष), कृष्णकुमारी (4) और रितिका (7) के रूप में हुई है.

महिला का पति पेशे से ड्राइवर है, जो बाहर नौकरी करता है. घटना के समय महिला अपनी तीन बेटियों के साथ रह रही थी. जहर खाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें- सतना एक्‍सीडेंट: 18 द‍िन पहले हुई थी दो भाइयों की शादी, अब एक साथ उठी अर्थी, दो सगी बहनों का उजड़ा सुहाग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com