मोहन यादव ने कैबिनेट के साथ बड़वानी के भिलट देव मंदिर में की पूजा, किसान कल्याण वर्ष की शुरुआत की

Mohan Yadav Barwani Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी कैबिनेट के साथ बड़वानी के नागलवाड़ी मंदिर में भिलट देव के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष बताते हुए किसानों की तरक्की और प्राकृतिक खेती पर जोर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

MP Cabinet Meeting Barwani: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने साल 2026 को 'किसान कल्याण साल' के तौर पर मनाने का फैसला किया है. इसी शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पूरी कैबिनेट के साथ बड़वानी के मशहूर भिलट देव मंदिर में जाकर पूजा पाठ कीमुख्यमंत्री ने भगवान से प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए हमारी सरकार राज्य के विकास में जुटी है। उन्होंने भिलट देव को निमाड़ के लोगों का सबसे बड़ा भगवान बताते हुए कहा कि आज की इस मीटिंग में जो भी फैसले होंगे, उनका सीधा फायदा किसानों और आम जनता को मिलेगा. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में पूरी कैबिनेट मशहूर भिलट देव मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की.

निमाड़ के किसानों को मिल रहा नर्मदा मैया का वरदान

बातों-बातों में मुख्यमंत्री ने निमाड़ के लोगों को खुशनसीब बताया क्योंकि यहां मां नर्मदा का आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि नर्मदा का पानी अब खेतों तक पहुच रहा है, जिससे किसान भाई एक के बाद एक कई फसलें ले पा रहे हैं और उनकी जेब में भी पैसा बढ़ रहा है. बड़वानी समेत पूरे निमाड़ में सिंचाई की नई योजनाओं से खेती-बाड़ी की तस्वीर बदल रही है.

किसान भाई जहर वाली खेती छोड़ें, अपनाएं प्राकृतिक तरीका

मुख्यमंत्री ने किसानों से एक बड़ी अपील भी की. उन्होंने कहा कि मिट्टी की ताकत बचाए रखने के लिए अब हमें खाद-दवाई वाली रासायनिक खेती छोड़कर पुराने और प्राकृतिक तरीके (नेचुरल फार्मिंग) की तरफ लौटना होगा. उन्होंने साफ कहा कि हो सकता है शुरू में पैदावार थोड़ी कम दिखे, लेकिन धीरे-धीरे इससे जमीन अच्छी होगी और फसल की क्वालिटी भी बढ़ जाएगी.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में वंदे मातरम के गान के साथ कृषि कैबिनेट ,बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में हुई

Advertisement

मंदिर की खूबसूरती और सियाराम बाबा की याद

सतपुड़ा की वादियों में बने इस मंदिर को देखकर मुख्यमंत्री काफी गदगद नजर आए. उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को बहुत सुकून मिलता है. उन्होंने मंदिर को इतना भव्य बनाने में निमाड़ के जाने-माने संत श्री सियाराम बाबा की मेहनत और योगदान को भी याद किया. आखिर में उन्होंने अपने सभी मंत्रियों के साथ मंदिर की याद में एक फोटो भी खिंचवाई.
ये भी पढ़ें: MP Holi Holidays: मध्य प्रदेश में होली पर इतने दिन स्कूल-बैंक रहेंगे बंद, मध्य प्रदेश सरकार ने घोषित की अवकाश, यहां जानिए तारीख