विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2026

नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

Gold Fraud in Chhattisgarh: तिलकपुर निवासी उमेद साहू को उसके परिचितों ने खुदाई के दौरान सोना मिलने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और उससे10 लाख रुपये नकली सोना दे दिया.

नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

Gaurela Pendra Marwahi News: नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में गौरेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह मामला मुंगेली जिले के ग्राम तिलकपुर का है.

सोना मिलने का झांसा देकर जाल में फंसाया

जानकारी के अनुसार, तिलकपुर निवासी उमेद साहू को उसके परिचितों ने खुदाई के दौरान सोना मिलने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया. आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित को गौरेला थाना क्षेत्र के कारीआम गांव के पास ले जाकर उसे सोने का एक सैंपल दिया. पीड़ित उमेद साहू उस सैंपल को लेकर अपने गांव मुंगेली जिले में जांच कराने पहुंचा, जहां जांच में वह सोना असली निकला. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित का भरोसा जीतते हुए उसे झांसे में लिया और बताया कि उनके पास करीब एक किलो सोना है जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है.

ऐसे ठगी को दिया अंजाम

आरोपियों ने कहा कि उसमें से 10 लाख रुपये पीड़ित देगा और 5 लाख रुपये वो स्वयं मिलाएंगे, इस तरह 15 लाख रुपये में पूरा सोना खरीद लिया जाएगा. आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने 10 लाख रुपये की व्यवस्था कर ली और दोबारा उनके साथ कारीआम गांव पहुंचा. वहां आरोपियों ने उसे एक किलो सोना बताकर धातु का टुकड़ा दे दिया और बदले में उससे 10 लाख रुपये ले लिए. कुछ समय बाद जब पीड़ित ने उस सोने की दोबारा जांच कराई तो वह पूरी तरह नकली निकला. इसके बाद जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो वे उसे आज-कल का बहाना बनाकर लगातार टालते रहे. हालांकि ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना गौरेला में दर्ज कराई.

दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर पुलिस ने नरेंद्र साहू, सरोज साहू, निर्मल जायसवाल और मनोज साकत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 225-बी, 3(5), 318(2) और 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताए गए ठिकानों पर दबिश देते हुए नरेंद्र साहू और उसकी पत्नी सरोज साहू को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपी निर्मल जायसवाल और मनोज साकत फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है.

2 आरोपी फरार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही इस ठगी के पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कटनी में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बोलेरा की टक्कर; 8 लोग घायल, छिंदवाड़ा में मिनी पिकअप और नंदन बस की भिड़ंत


“पीड़ित की शिकायत पर नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com