विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

हर जिले में खुलेगी शराब की जगह दूध की दुकान, पन्ना में बोले CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि पन्ना का भविष्य अब और चमकेगा, खासकर केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से. इस अभियान से बुंदेलखंड क्षेत्र समृद्ध होगा और किसानों की स्थिति में सुधार आएगा.

हर जिले में खुलेगी शराब की जगह दूध की दुकान, पन्ना में बोले CM मोहन यादव

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गुरुवार को पन्ना जिले के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में एक विशाल जनशभा को संबोधित किया. इस दौरान 90 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी शामिल हुए, जहां 131 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ. सभा से पहले मुख्यमंत्री ने छत्रसाल पार्क पहुंचकर वीर महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं राज्य के कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना भी उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पन्ना के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का आश्वासन दिया. सीएम ने कहा, पन्ना का भविष्य अब और चमकेगा. केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से पन्ना में अद्भुत काम होने वाला है. समूचा बुंदेलखंड केन बेतवा से समृद्ध होगा. इसके लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन कीजिए.

केन-बेतवा से फसलें लहलाएंगी

उन्होंने कहा कि किसान के खेत लहराएंगे, फसलें अच्छी होंगी और किसानों की स्थिति अच्छी होगी, जिससे क्षेत्र में बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब हर शहर में शराब की जगह दूध की दुकान खुलेंगी. पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही नगर पालिका और नगर परिषद में गीता भवन और पन्ना जिले में बिराजपुर में महाविद्यालय सहित तमाम प्रकार की पन्ना में विकास कार्य की सौगात दी.

ये भी पढ़ें- MP में ज्यादातर आंगनवाड़ी केंद्र ही 'कुपोषित', भोपाल में 12 हजार से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com