मऊगंज में नशा तस्करी गिरोह पर एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार; 14 लाख से ज़्यादा का माल जब्त

Mauganj News : मऊगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने कोडीन फास्फेट युक्त नशीली कफ सिरप की तस्करी कर रहे चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Mauganj News : मऊगंज पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर की टीम ने 25 जून को अवैध नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की.

यह कार्रवाई उस वक्त हुई, जब पुलिस की टीम गश्त पर थी और उन्हें कटरा से मऊगंज की ओर पहिलापार मोड़ के पास एक नीली रंग की संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार खड़ी दिखाई दी. पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें चार युवक सवार मिले, जिनकी पहचान प्रत्युष पटेल, आलोक सिंह, आदर्श दुबे और ऋषभ पांडेय के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद जब गाड़ी की डिग्गी खोली गई, तो चार बोरियों में भरकर रखी गईं 836 शीशियां नशीली कफ सिरप बरामद हुईं. कुल बरामद कफ सिरप की कीमत लगभग 1.63 लाख रुपये है.

Advertisement

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई 

तस्करी में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है. साथ ही चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. जिनकी कुल कीमत 37 हजार रुपये है. इस प्रकार कुल जब्ती की राशि 14 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. वहीं, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला माल इन्हें कहां से मिला और इसके पीछे कौन बड़ा गिरोह सक्रिय है. मऊगंज पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी जंग में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद नशे के नेटवर्क की जड़ें और कहां तक पहुंचती हैं.

ये भी पढ़ें- यहां अस्पताल में डॉक्टर नहीं सफाई कर्मचारी लगते हैं इंजेक्शन, छतरपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल

ये भी पढ़ें- रेप की घटना रोकना पुलिस के बस में नहीं, मोबाइल और परिवार है जिम्मेदार- एमपी के डीजीपी का अजीबो गरीब बयान

Topics mentioned in this article