विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2025

Bhopal Fire: भोपाल में भारत टॉकीज के पास लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, 5 टाल को ल‍िया चपेट में

Bhopal Fire: भोपाल के भारत टॉकीज़ के पास स्थित लकड़ी के गोदाम में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पाँच से छह टालों को अपनी चपेट में ले लिया. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दस से अधिक गाड़ियाँ मौके पर जुटी हुई हैं.

Bhopal Fire: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भारत टॉकीज़ इलाके में रविवार शाम एक लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पास के पाँच से छह अन्य टालों को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज़ी से जारी हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोदाम से अचानक धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें इतनी ऊँची थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आसपास के इलाक़े को खाली करा दिया है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो.

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और राहत कार्य में पुलिस व नगर निगम की टीमें भी जुटी हुई हैं. 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com